Wednesday, November 16, 2016

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 18/11/2016 शुक्रवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 18/11/2016  शुक्रवार

अंक 1,10,19,28
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ धन अभाव के कारण कार्यगति शिथिल हो सकती है/ प्रेम प्रसंग में आज आत्मीयता की कमी महसूस होगी/ चांदी, हस्तशिल्प उत्पादों के विक्रेता व् निर्यातक, मीडिया आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ आज शेयर्स में  नुक्सान का अंदेशा है/

अंक 2,11,20,29
स्वास्थ्य व् आहार की ओर अधिक ध्यान दीजिये व् अनर्गल वाद विवाद से दूर रहिये/ सम्पति से जुडी किसी  मुकदमेबाजी व् सौदेबाजी से परेशानी का अंदेशा है/ भाग्य अनुकूलता से आपकी व्यवसायिक व् सामाजिक स्थिति सँभली रहेगी/ चांदी, भूरे रंग की वस्तुओं, कास्मेटिक व् चर्म उत्पादों  के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 3,12,21,30
व्यवसायिक व् धार्मिक गतिविधियों में आपका अधिकांश समय बीतेगा/ कृषि भूमि ,भू उत्पादों, नवरतन, ईंधन के विक्रेता, फ़ोटो जर्नलिस्ट, भू अनुसन्धान से जुड़े लोग, धर्म गुरु अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ प्रेम प्रसंग में  माधुर्य की कमी खलेगी/ टूरिज्म सेक्टर, चांदी के विक्रेता,  मीडिया, सेना व् न्यायपालिका आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 4,13,22,31
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास परिवर्तन नहीं ला पाएंगे/ दैनिक गतिविधियां निर्बाध सम्पन्न कर पाएंगे/ शेयर्स में  निवेश के लिए व् नवनिवेश के लिए दिन जोखिमपूर्ण है/ कलाकृतियों व् चांदी के विक्रेता एवं निर्यातक, अनुवादक व् टूरिस्ट गाइड,मीडिया अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 5,14,23
आज आहार व् व्यवहार की ओर विशेष ध्यान दीजिये/ अनर्गल वादविवाद, मुकदमेबाजी व् सम्पति से जुडी कोई भी सौदेबाजी आपकी परेशानी बढ़ा सकते हैं/ लम्बे समय से टालते आ रहे स्वास्थ्य परीक्षण को अब और स्थगित करना परेशानी का सबब बन सकता है/

अंक 6,15,24
आज स्वास्थ्य व् आहार की ओर अधिक ध्यान दीजिये/ व्यवहार भी यथासम्भव विनम् रखिये/ सम्पति से जुडी कोई भी न्यायिक प्रक्रिया आज आपको प्रतिकूल परिणाम  दे सकती है/ भाग्य अनुकूलता से आप अस्वस्थता के बावज़ूद, अपने व्यवसायिक लक्ष्य पूर्ण कर पाएंगे/ कॉफी, तम्बाकू, कास्मेटिक,लेदर बैग्स के विक्रेता, सेक्सोलॉजिस्ट्स ,फैशन  व् ग्लेमर जगत आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 7,16,25
आज ज्वर, रक्त विकार व् चर्म विकार , वायु जनित संक्रमण एवं स्वभाव की उग्रता आपकी परेशानी का कारण हो सकते है/ अनर्गल वादविवाद व् मुकदमेबाजी से दूर रहिये/ सम्पति स्थान्तरण फिलहाल स्थगित कर दीजिये/ भाग्य अनुकूलता के फलस्वरूप, आर्थिक व् सामाजिक स्थिति सराहनीय रहेगी/ भूरी व् रुपहली वस्तुओं के विक्रेता, फैशन व् ग्लेमर की गतिविधियों से जुड़े लोग अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 8,17,26
आज आप दृढ़तापूर्वक निर्णय लेते हुए अपनी बात मनवाने  की स्थिति में  रहेंगे/ आपकी  व्यवसायिक स्थिति सुद्ढ़ रहेगी/ कृषि भूमि के दीर्घ कालीन निवेशक, ,भू उत्पादों व् नवरतन ,ईंधन के विक्रेता,आर्किटेक्टस, धर्म प्रचारक, प्रकाशक आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/

अंक 9,18,27
व्यवसायिक व् धार्मिक गतिविधियां आज आपकी प्राथमिकता रहेंगे/ भू शोधकर्ता, ईंधन, बारूद के विक्रेता, धर्म गुरु, सेना व् न्यायपालिका आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ नवनिवेश के लिए दिन प्रतिकूल है/ आज आपको अपने किसी प्रियजन की कमी बहुत शिद्द्त से महसूस होगी/
========================================================================

अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment