Monday, November 14, 2016

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 16/11/2016 मंगलवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल  दिनांक 16/11/2016  मंगलवार


अंक 1,10,19,28
आज आप शान्त चित से विभिन्न रचनातमक गतिविधियों,सैर सपाटे,मनोरंजन आदि में  समय दे पाएंगे/शिपिंग सेक्टर, चांदी, मोती, मत्स्य के विक्रेता, साहसिक समुद्री अभियान प्रशिक्षक, मीडिया, धर्म प्रचारक ,टूरिज्म सेक्टर व् इवेंट मेंजर्स,अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/
अंक 2,11,20,29
आज सेहत व्  पेयजल की शुद्धता के प्रति अधिक सचेत रहिये/ अनर्गल ववविवाद से भी दूर रहिये/ सम्पति से जुड़ी कोई भी मुकदमेबाजी या सौदेबाजी आज प्रतिकूल परिणाम दे सकती है/ कृषक वर्ग को आज जल से जुडी किसी समस्या से परेशानी हो सकती है/ बालरोग व् मनोरोग विषेशज्ञ, संगीत व् नृत्य निर्देशक , ट्रेवेल एजेंट्स अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 3,12,21,30
आज भाग्य व् कर्म दोनों ही आपको आशा से अधिक लाभान्वित करेंगे/ शिपिंग सेक्टर, कृषक वर्ग, सेना, न्यायपालिका, भू सर्वेक्षण से जुड़े  लोग,फ़ोटो जर्नलिस्ट, धर्म प्रचारक, मीडिया, धर्मिक साहित्य के प्रकाशक, चांदी, मोती, नवरत्न, बहुरंगी उत्पादों व् सीफ़ूड के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ संतान पक्ष की किसी चिंता से आप कुछ अनमने से हो सकते हैं/
अंक 4,13,22,31
आज आपकी रूचि साहसिक समुद्री अभियान, सैर सपाटे, विदेश भ्रमण,  मनोरंजन व् रचनातमक गतिविधियों में  बढ़ेगी/ समस्याओं का समाधान मनोवैज्ञानिक आधार पर पाने की कोशिश रहेगी / चांदी, मोती ,मत्स्य व् स्लेटी रंग की वस्तुओं, खेल सामग्री के विक्रेता व् शिपिंग सेक्टर अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 5,14,23
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में  कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ सम्पति से जुडी मुकदमेबाजी व् सौदेबाजी आज आपको प्रतिकूल परिणाम दे सकती है/ अनर्गल वादविवाद से यथासम्भव दूर रहिये/ विदेशी सम्पर्क सूत्र  कुछ आकस्मिक लाभ दिला सकते हैं/ अंतरात्मा की पुकार को अनसुना मत कीजिये/
अंक 6,15,24
दैनिक गतिविधियां सामान्य ढंग से पूर्ण कर पाएंगे/ सम्पति से जुडी सौदेबाजी या मुकदमेबाजी आज स्थगित कर दीजिये/ क्रोध पर यथासंभव  काबू रखिये/
अंक 7,16,25
आज रचनातमक प्रवृति मुखर होगी/ साहसिक समुद्री अभियान , सैर सपाटे, ,मनोरंजन ,धार्मिक गतिविधियों में मन रमेगा/ विदेश में  भ्रमण, उच्च अध्ययन व् सांस्कृतिक प्रस्तुति एवं खेल स्पर्धा हेतु जाने के लिए उत्तम दिन है/ आगजनी, शॉर्टसर्किट व् सम्पति से जुडी कोई सौदेबाजी या मुकदमेबाजी आज आपकी परेशानी का सबब हो सकते हैं/
अंक 8,17,26
दैनिक गतिविधियां निर्बाध पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/ धार्मिक  क्रिया कलापों, वास्तु परामर्श व् ज्योतिष आदि में रूचि बढ़ेगी/ बहु रंगी उत्पादों, कृषि  भूमि  के विक्रेता, फ़ोटो जर्नलिस्ट आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 9,18,27
दैनिक निर्धारित लक्ष्य निर्बाध पूर्ण कर पाएंगे/ घर में  मांगलिक गतिविधियों के आसार हैं/ कृषि  उत्पादों के विक्रेता, भू शोधकर्ता , सेना, न्यायिक प्रक्रिया से जुड़े लोग, धर्म प्रचारक, ईंधन विक्रेता, वास्तु विद, फ़ोटो जर्नलिस्ट आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ आप अपनी बात मनवाने की स्थिति में रहेंगे/ परन्तु संतान की किसी  भी समस्या का निवारण  संयमित चित से कीजिये/


अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment