Sunday, November 13, 2016

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 14/11/2016 सोमवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 14/11/2016 सोमवार

अंक 1,10,19,28
आज का दिन गतिशील व् फलदायक है/ आप विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों, खेल प्रतियोगिता, रचनात्मक गतिविधियों  में उत्साहित मन से भाग लेंगे व् सफल  रहेंगे/ विदेश में  शिष्ट मंडल भेजने के लिए ,भ्रमण, इवेंट मैनजमेंट व् उच्च अध्ययन एवं निर्यात व्यवसाय विस्तार हेतु जाने  के लिए उत्तम दिन है/ शिपिंग सेक्टर, पोर्टर्स, टूरिज्म सेक्टर, एयर ट्रेवेल्स, चांदी, मोती व् सीफूड के विक्रेता, बालरोग व् मनोरोग विषेशज्ञ आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 2,11,20,29
आज आप दिन भर विभिन्न गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे/ खेलस्पर्धा,सांस्कृतिक गतिविधियों,विदेश भ्रमण व् निर्यात व्यवसाय विस्तार के लिए अनुकूल दिन है/ चांदी,सीमेंट ,पारे,खेल सामग्री के विक्रेता,संगीत व् नृत्य निर्देशक ,बैंकर्स ,विदेश ट्रेवेल एजेंट्स अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ जलजनित संक्रमण से कुछ परेशानी का अंदेशा है/

अंक 3,12,21,30
संतान पक्ष की किसी चिंता से व् आकस्मिक आये मेहमानों की वजह से आज आप कुछ अव्यवस्थित से रहेंगे/व्यवस्थित चित से दैनिक क्रिया कलाप पूर्ण करने की कोशिश कीजिये/ भाग्य अनुकूलता से आज आप रचनातमक गतिविधियों में कुछ नाम हासिल करेंगे/ शिपिंग सेक्टर, चांदी, मोती ,मत्स्य के विक्रेता, मीडिया अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 4,13,22,31
आज अंतरात्मा की पुकार को सुनते हुए आप जो निर्णय लेंगे, सही सिद्ध होंगे/ साहसिक समुद्री अभियान, विदेश गमन व् रचनातमक गतिविधियों, इवेंट मेनेजमेंट, निर्यात व्यवसाय विस्तार आदि में आपका रुझान बढ़ेगा/बालरोग व् मनोरोग विषेशज्ञ , जल शुद्धिकरण सयंत्र , समुद्री उत्पादों व् चांदी के विक्रेता अधिक लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/

अंक 5,14,23
आज गणनातमक योग्यता का भरपूर उपयोग करते हुए व्यवसाय विस्तार की नवनीतियाँ निर्धारित कीजिये व् अंतरात्मा की पुकार को भी अनसुना मत कीजिये/ अध्ययन,सांस्कृतिक प्रस्तुति व् खेल स्पर्धा हेतु विदेश गमन के लिए व् निर्यात व्यवसाय विस्तार हेतु विशेष अनुकूल दिन है/ नर्सिंग होम्स,मोटर ड्राइविंग स्कूल्स ,कोरियोग्राफर्स आज अधिक लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/

अंक 6,15,24
आज के दिन आपकी स्थिति में  किसी उल्लेखनीय बदलाव के संकेत नहीं  है, परन्तु दैनिक निर्धारित लक्ष्य निर्बाध पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/ कुछ समय सामाजिक मेलजोल व् पसंद दीदा गतिविधियों में दीजिये व् अपने आस पास बिखरी छोटी छोटी खुशियां सहजने की कोशिश कीजिये/

अंक 7,16,25
आज भाग्य व् कर्म दोनों ही आपको अपेक्षा से अधिक लाभान्वित करेंगे /शिपिंग सेक्टर, टूरिज्म व् होटल उद्द्यमी ,धर्म प्रचारक, मीडिया, सी फ़ूड, चांदी, मोती ,खेल सामग्री के विक्रेता व् निर्यातक,बालरोग व् मनोरोग विशेषज्ञ आज अधिक लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/

अंक 8,17,26
आज के दिन आपकी गतिविधियों में  नवीनता की कमी रहेगी, परन्तु दैनिक निर्धारित लक्ष्य सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ कुछ समय पसंद दीदा गतिविधियों में  दे कर बोरियत दूर करने की कोशिश कीजिये/

अंक 9,18,27
आज आप संतान पक्ष की किसी चिता को लेकर असमंजस की स्थिति में  रहेंगे/ पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में  फेर बदल का अंदेशा है/ आज किसी को भी उधार मत दीजिये /शांत चित से दैनिक गतिविधियां पूर्ण करने की कोशिश कीजिये/
======================================================================
अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment