Friday, October 7, 2016

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 8/10/2016 शनिवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक  8/10/2016  शनिवार 
अंक 1,10,19,28
अहम पर यथासम्भव काबू रखिये/ आज बुजुर्गों की अवहेलना न कीजिये व् उनकी आशीष पाने की कोशिश कीजिये/ अनर्गल वादविवाद आपकी परेशानी बढ़ा सकते हैं/ वाहन क्रय आज स्थगित कर दीजिये व् वाहन चालन में अधिक सतर्कता बरतिये/ सर्जरी के लिए प्रतिकूल है/
अंक 2,11,20,29
व्यवसायिक व् सामाजिक स्थिति सुद्ढ़ रहेगी/ आज आप अपनी बात मनवाने की स्थिति में रहेंगे, परन्तु  व्यवहार विनम्र रखिये/ सम्पति से जुडी कोई भी न्यायिक प्रक्रिया या मुकदमेबाजी आज प्रतिकूल परिणाम दे सकती है/ हीरे, वाहन, पेट्रोल, लोहे ,प्रकाशन सामग्री के विक्रेता ,मीडिया आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 3,12,21,30
आज भाग्य व् कर्म दोनों ही आपको आशा से अधिक लाभान्वित करेंगे/ व्यवसायिक व् सामाजिक स्थिति सराहनीय रहेगी/ आज आप दृढ़ता पूर्वक निर्णय लेने व् अपनी बात मनवाने की स्थिति में  होंगे/ घर में मांगलिक गतिविधियों के आसार हैं/ धर्म गुरु, आर्किटेक्टस, सर्जन्स, मीडिया, फ़ोटो जर्नलिस्ट, सेना व् न्यायपालिका, ईंधन, हीरे, नवरतन, वाहन , भू उत्पादों व् कृषि भूमि के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/
अंक 4,13,22,31
आज अहम पर यथासभव काबू रखिये/ उच्च अधिकारियों  व् बुजुर्गों से वैचारिक मतभेद आपकी परेशानी बढ़ा  सकते हैं/ संयमित चित से दैनिक क्रियाकलाप पूर्ण  करने की कोशिश कीजिये/  सर्जरी के लिए दिन प्रतिकूल है/ वाहन चालन में अधिक सतर्कता बरतिये व् आज वाहन क्रय न कीजिये/
अंक 5,14,23
आज मन की चपलता पर काबू रखिये/ अनर्गल वादविवाद व् यातायात नियमों की अवहेलना आपकी परेशानी बढ़ा  सकते हैं/ सम्पति स्थानातरण से जुडी कोई भी न्यायिक प्रक्रिया आज स्थगित कर दीजिये/ आगजनी या शॉर्ट सर्किट से भी परेशानी का अंदेशा है,सावधानी बरतिये/
अंक 6,15,24
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में  कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ शांत चित से दैनिक गतिविधियाँ पूर्ण करने की कोशिश कीजिये/ सम्पति से जुड़ी  कोई सौदेबाजी या मुकदमेबाजी आज प्रतिकूल परिणाम दे सकती है/ कृषक वर्ग व् पावर ग्रिड्स को भी आज कुछ परेशानी का अंदेशा है/
अंक 7,16,25
आज आपकी व्यवसायिक व् सामाजिक स्थिति सुद्ढ़ रहेगी/ आपकी राय का मान होगा, परन्तु अपनी बात विनम्रतापूर्वक मनवाने की कोशिश कीजिये/ आज धार्मिक क्रियाकलापों ,वास्तु शास्त्र के अध्ययन व् ज्योतिष परामर्श की ओर रूचि बढ़ेगी/ पेट्रोल, वाहन,हीरे  के विक्रेता, धार्मिक साहित्य के प्रकाशक, ट्रांसपॉटर्स,, कॉस्मेटिक व् डेंटल सर्जन्स अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 8,17,26
आज आप दृढ़ता पूर्वक निश्चय लेने व् अपनी बात मनवाने की स्थिति ममें  रहेंगे/ भू अनुसन्धान से जुड़े लोग, कृषक वर्ग ,फायर ब्रिगेड, सेना, धर्म प्रचारक, तीर्थयात्री, मीडिया, प्रकाशक, ईंधन , बारूद ,पेट्रोल, वाहन के विक्रेता, सर्जन्स ,ट्रांसपोटर्स  व् आर्किटेक्टस अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे
अंक 9,18,27
आज आप स्वतन्त्र  रूप से निर्णय लेते हुए, अपनी बात दृढ़तापूर्वक मनवाने की स्थिति में रहेंगे/ आज घर में  मांगलिक गतिविधियों के आसार हैं/ तीर्थ यात्रा के कार्यक्रम भी बन सकते हैं/व्यवसायिक, सामाजिक व् पारिवारिक दायित्व बखूबी निभा पाएंगे/ हीरे, नवरतन व् बहु रंगी उत्पादों, ईंधन, बारूद के विक्रेता ,फ़ोटो जर्नलिस्ट, आर्किटेक्टस, कृषि भूमि के विक्रेता, सेना ,सर्जन्स आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
========================================================================
अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment