Thursday, October 6, 2016

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 7/10/2016 शुक्रवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 7/10/2016 शुक्रवार 

अंक 1,10,19,28
आज आपकी रूचि सैर सपाटे,आमोद प्रमोद में बढ़ेगी ,परन्तु वाहन  चालन में  अधिक सचेत रहिये/ आर्थिक नवनिवेश के लिए भी दिन जोखिमपूर्ण है/ कुछ अपयश का भी अंदेशा है/ शिपिंग सेक्टर, एक्वा गार्ड्स , चांदी, मोती व् सीफ़ूड के विक्रेता अपेक्षाकृत लाभप्रद स्थिति में  रहेंगे/
अंक 2,11,20,29
आज सेहत की ओर अधिक ध्यान दीजिये/ जलजनित संक्रमण से परेशानी का अंदेशा है/ भाग्य अनुकूलता के फलस्वरुप,  आप अस्वस्थता के बावज़ूद, व्यवसायिक व् सामाजिक दायित्व बखूबी पूर्ण कर पाएंगे/ हीरे, वाहन, पेट्रोल ,भूरे व् काले रंग की वस्तुओं के विक्रेता, कला समीक्षक, मीडिया व् धर्म प्रचारक अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/
अंक 3,12,21,30
आज आपकी रूचि कलात्मक व् रचनातमक गतिविधियों व् आमोद प्रमोद में बढ़ेगी/आर्थिक संसाधनों की कुछ कमी रहेगी/ थोडा जोड़ तोड़ कर के आप अपने व्यवसायिक व् सामाजिक दायित्व निभा पाएंगे//धार्मिक क्रिया कलापों में  भी समय दे पाएंगे/ प्रेम प्रसंग में आत्मीयता की कमी खलेगी/ चांदी, मोती , हीरे, वाहन, पेट्रोल के विक्रेता, आर्किटेक्टस अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 4,13,22,31
आज आपकी रूचि रचनात्मक गतिविधियों, सैर सपाटे, साहसिक समुद्री अभियान आदि में  बढ़ेगी/वाहनचालन में अधिक सतर्क रहिये/ अहम पर यथासम्भव काबू रखिये। बुजुर्गों की विचारधारा समझने की कोशिश कीजिये/ आज प्रेमप्रसंग में  मधुरता की कमी खलेगी/ शेयर्स व् लाटरी से नुक्सान का अंदेशा है/

अंक 5,14,23
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ दैनिक निर्धारित लक्ष्य सामान्य रूप से निभा पाएंगे/ मन की चपलता पर काबू रखिए व् अनर्गल वादविवाद से दूर रहिए/ बुजुर्गों को समुचित सम्मान दीजिये/ वाहन चालन में  भी अधिक सतर्कता बरतिये/

अंक 6,15,24
दैनिक निर्धारित लक्ष्य सहजता से पूर्ण कर पाएंगे / प्रेम प्रसंग में आत्मीयता बढ़ेगी/ फैशन व् ग्लेमर की दुनिया से जुड़े लोग,चर्म उत्पादों, कास्मेटिकस, कॉफी , चोकोलेट्स  के विक्रेता, सेक्सोलॉजिस्ट्स, कला समीक्षक व् कला दीर्घा संचालक अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 7,16,25
आज भाग्य व् कर्म दोनों ही आपको आशा से अधिक लाभान्वित करेंगे/ कलाकार,धर्म गुरु, कला समीक्षक, मीडिया,मूवर्स व् पैकर्स , ट्रांसपोर्टर्स, शिपिंग सेक्टर, आर्किटेक्टस,कॉस्मेटिक सर्जन्स, चांदी, मोती  हीरे,वाहन ,पेट्रोल, तम्बाकू, सीफ़ूड के विक्रेता अधिक लाभप्रद स्थिति में  रहेंगे/ डेटिंग व् विवाह प्रस्ताव के लिए अनुकूल दिन है/
अंक 8,17,26
दैनिक गतिविधियां निर्बाध पूर्ण कर पाएंगे/धार्मिक साहित्य व् वास्तु शास्त्र के अध्ययन में रूचि बढ़ेगी/ पेट्रोल, वाहन, लोहे, हीरे के विक्रेता, सर्जन्स ,ट्रांसपोर्टर्स, आर्किटेक्ट्स, मीडिया व् प्रकाशक अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ आपका प्रभुत्व बढेगा/

अंक 9,18,27
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में  कोई उल्लेखनीय बदलाव नहीं ला पाएंगे/ आर्थिक स्तर पर कुछ परेशानी का अंदेशा है/ आज आप अपने किसी आत्मीय मित्र की कमी रह रह कर महसूस करेंगे/ धार्मिक गतिविधियों में मन  रमेगा/  वाहन,पेट्रोल, कोयले, हीरे के विक्रेता,फ़ोटो जर्नलिस्ट आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ शेयर्स में निवेश के लिए दिन प्रतिकूल है/
======================================================================


अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment