Wednesday, October 5, 2016

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 6/10/2016 गुरुवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 6/10/2016 गुरुवार

अंक 1,10,19,28
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में  कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ आर्थिक साधन सीमित होने के कारण कार्यगति शिथिल  रहेगी/भाग्य अनुकूलता के कारण, आप जोड़ तोड़ कर  के अपने निर्धारित लक्ष्य व् सामाजिक दायित्व पूर्ण कर पाएंगे/चांदी,मोती व् समुद्री उत्पादों के विक्रेता अधिक लाभप्रद स्थिति में  रहेंगे/

अंक 2,11,20,29
आज आपकी आर्थिक व् सामाजिक स्थिति सराहनीय रहेगी/ कलाजगत,फैशन व् ग्लेमर की गतिविधियों से जुड़े लोग,सोने,सम्पति,सुनहरी व् भूरे रंग की वस्तुओं के विक्रेता, सेक्सोलॉजिस्ट्स, आर्किटेक्टस, साहित्यकार ,शिक्षाविद अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ जलजनित संक्रमण से कुछ परेशानी का अंदेशा है/

अंक 3,12,21,30
व्यवसायिक, सामाजिक दायित्व आर्थिक तंगी के बावज़ूद निभा पाएंगे/ प्रेम प्रसंग में  आज आत्मीयता की कमी महसूस होगी/ सोने,सम्पति,चांदी,मोती ,सीफ़ूड के विक्रेता, मीडिया, कलाकार ,शिपिंग सेक्टर अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ कुछ असामाजिक तत्व आज आपकी छवि धूमिल करने की कोशिश करेंगे/ चुगलखोरों की अवहेलना कीजिये/

अंक 4,13,22,31
आज व्यय से पूर्ण बजट अवश्य निर्धारित कीजिये/अपव्यय के कारण जीवनसंगी से कलह का अंदेशा है/नवनिवेश के लिए भी दिन प्रतिकूल है/ शिपिंग सेक्टर, जल शुद्धिकरण चांदी, मोती,मत्स्य,कलाकृतियों के विक्रेता व्  निर्यातक आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/

अंक 5,14,23
दैनिक निर्धारित लक्ष्य सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ व्यवसायिक व् पारिवारिक दायित्व भाग्य अनुकूलता के फलस्वरूप आप बख़ूबी निभा पाएंगे/ साहित्यिक व् सामाजिक दायरा बढ़ेगा/ सोने व् सम्पति के विक्रेता व् गृह ऋण एजेंट्स अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/

अंक 6,15,24
आज आपकी आर्थिक स्थिति सुद्ढ़ रहेगी/ सामाजिक व् पारिवारिक दायित्व भी बखूबी निभा पाएंगे/ आज आप अपने प्रियजन की सुख सुविधा हेतु खुले दिल से व्यय करेंगे/ सोने,सम्पति,गृह उपयोगी वस्तुओं के विक्रेता , आर्किटेक्टस, आंतरिक सज्जाकार, शिक्षाविद, फैशन व् ग्लेमर की गतिविधियों से जुड़े लोग ,सेक्सोलॉजिस्ट्स, कला समीक्षक, स्त्रीरोग विषेशज्ञ आदि अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/

अंक 7,16,25
आज भाग्य व् कर्म दोनों ही आपको अपेक्षा से अधिक लाभान्वित करेंगे/ प्रेम प्रसंग में  आत्मीयता बढ़ेगी/ डेटिंग के लिए व् विवाह प्रस्ताव के लिए उत्तम दिन है/ व्यवसायिक,पारिवारिक व् सामाजिक स्थिति सराहनीय रहेगी/शिपिंग सेक्टर, साहसिक समुद्री अभियान प्रशिक्षक, चांदी,सोने, मोती ,सीफ़ूड ,चर्म उत्पादों व् कास्मेटिक के विक्रेता, फैशन व् ग्लेमर जगत विशेष लाभप्रद स्थिति में  रहेंगे/ समुद्री लोकेशन पर शूटिंग के लिए विशेष अनुकूल दिन है/

अंक 8,17,26
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य आपका साथ देगा/सामाजिक व् साहित्यिक दायरा बढ़ेगा/ पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा/ सोने व् सम्पति के दीर्घ कालीन निवेश के लिए अनुकूल दिन है/ शिक्षाविद, प्रकाशक, प्रसूतिगृह , आर्किटेक्ट्स, सरसों के तेल व् गृह उपयोगी वस्तुओं के विक्रेताआज अधिक लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/

अंक 9,18,27
आर्थिक संसाधनों की कमी के कारण, आज निर्धारित लक्ष्य पूर्ण करने में  कुछ परेशानी हो सकती है, परन्तु जोड़ तोड़ कर  के आप साधन जुटा पाएंगे/ सोने व् सम्पति के दीर्घ कालीन निवेशक अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ शेयर्स मैं निवेश के लिए दिन जोखिम पूर्ण है/ आज जीवनसंगी की भावनाओं के प्रति अधिक सहिष्णु रहिये/
========================================================================

अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment