Tuesday, October 4, 2016

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 5/10/2016 बुधवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 5/10/2016 बुधवार
अंक 1,10,19,28
आज आप उत्साहित चित से विभिन्न गतिविधियों में  भाग लेंगे/ विदेशी सम्पर्क सूत्र भी कुछ आकस्मिक लाभ दिला सकते हैं/ पर्यटन सेक्टर,खेलजगत से जुड़े लोग, मनोरोग व् बालरोग विशेषज्ञ, इवेंट मैनेजर्स आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/नवनिवेश के लिए दिन जोखिमपूर्ण है/ कुछ अपयश का भी अंदेशा है/

अंक 2,11,20,29
आज  भाग्य व् कर्म दोनों ही आपको आशा से अधिक फल् देंगे/ विदेश भ्रमण ,निर्यात व्यवसाय विस्तार व् उच्च अध्ययन हेतु विदेश जाने  के लिए व् सांस्कृतिक दल विदेश भेजने के लिए, विदेश में  शूटिंग व्  फैशन शो हेतु जाने के लिए अनुकूल दिन है/ लोन व् ट्रेवेल एजेंट्स, निर्यातक , पर्यटन विभाग,  नर्सिंग होम्स, सेक्सोलॉजिस्ट्स, मनोवैज्ञानिक ,बाल साहित्य लेखक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 3,12,21,30
आज संतान पक्ष की किसी चिंता को ले कर आप कुछ अनमने से रहेंगे/ सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण मेहमानों की मनचाहे ढंग से खातिरदारी नहीं कर पाएंगे/ पूर्व निर्धारित यात्रा कार्यक्रम में  भी फेर बदल का अंदेशा है/ अपव्यय के कारण बचते बचते भी जीवनसंगी से कलह का अंदेशा है/ आज किसी से भी उधार न लीजिये/ व्यवस्थित मन से दैनिक दायित्व निभाने की चेष्टा कीजिये/

अंक 4,13,22,31
आज विदेश में  बसे किसी मित्र से सुखद समाचार मिल सकते हैं व् विदेशी सम्पर्क सूत्र आपके सहायक सिद्ध हो सकते हैं/ विदेश में  उच्च अध्ययन, निर्यात व्यवसाय व् इवेंट मैनजमेंट हेतु जाने के लिए अनुकूल दिन है/ शेयर्स में  निवेश जोखिमपूर्ण रहेगा/ जीवनसंगी की भावनाओं के प्रति अधिक सहिष्णु रहिये/

अंक 5,14,23
आज अंतरात्मा की पुकार सुनते हुए आप जो भी पारिवारिक निर्णय लेंगे, सही सिद्ध होंगे/ व्यवसाय विस्तार हेतु नवीन योजनाएं बनेगी/ अपनी गणनातमक क्षमता का भरपूर उपयोग कीजिये/ बालरोग व् मनोरोग चिकित्सिक, नर्सिंग होम्स, नर्सरी स्कूल व् डे केयर केंद्र संचालक ,बेंकर्स, लेखाविद, लोन एजेंट्स आज अधिक लाभप्रद स्थिति में  रहेंगे/ विदेश गमन हेतु विशेष अनुकूल दिन है/

अंक 6,15,24
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे /भाग्य अनुकूलता के फलस्वरूप आपकी आर्थिक व् सामाजिक स्थिति सराहनीय रहेगी/ भूरे रंग की वस्तुओं, कास्मेटिक, चर्म उत्पादों व् कलाकृतियों के विक्रेता, कलाकार, सेक्सओलोजिस्ट्स, कला समीक्षक व्  फिल्मनिर्माता,अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ प्रेमप्रसंग में  आत्मीयता बढ़ेगी/

अंक 7,16,25
आज कर्म व् भाग्य दोनों ही आपके विशेष अनुकूल हैं/ फैशन व् ग्लेमर जगत, खेलजगत, बालरोग व् मनोरोग विषेशज्ञ, सेक्सोलॉजिस्ट्स, टूरिज्म सेक्टर, निर्यातक, भूरी व् स्लेटी रंग की वस्तुओं व चर्म उत्पादों के विक्रेता, नर्सिंग होम्स ,बैंकर्स, इवेंट मैनेजर्स व् कोरियोग्राफर्स अधिक अनुकल स्थिति में  रहेंगे/ प्रेम प्रसंग में  मधुरता बढ़ेगी/ विदेश गमन हेतु शुभ दिन है/

अंक 8,17,26
आज का दिन आपके लिए सामान्य है/  दैनिक निर्धारित लक्ष्य सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/कुछ समय सामाजिक मेलमिलाप व् अपनी पसंद दीदा गतिविधियों में दीजिये व् अपने आस पास बिखरी छोटी छोटी खुशियां सहजने की कोशिश कीजिये/

अंक 9,18,27
आज आर्थिक संसधनों के सीमित होने के कारण, आप अपने बच्चों व् मेहमानों पर मनचाहे ढंग से व्यय नहीं कर पाएंगे/ अपव्यय के कारण सहचर से कुछ मनमुटाव हो सकता है/  कुछ अपयश का भी अंदेशा है/आर्थिक नवनिवेश के लिए दिन प्रतिकूल है/आज किसी  से भी उधार न लीजिये / अपने किसी प्रियजन की कमी आज आप रह रह कर महसूस करेंगे/
========================================================================

अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment