Monday, October 3, 2016

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 4/10/2016 मंगलवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक  4/10/2016 मंगलवार

अंक 1,10,19,28
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ दैनिक निर्धारित लक्ष्य सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ विदेशी सम्पर्क सूत्र आज आपको कुछ आकस्मिक लाभ दिला सकते हैं/ सीमेंट,खेलसामग्री के विक्रेता, बालरोग व् मनोरोग विषेशज्ञ, इवेंट मैनेजर्स व कोरियोग्राफर  आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 2,11,20,29
दैनिक निर्धारित लक्ष्य सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ मेहमाननवाज़ी में  व् बच्चों के साथ बिताया गया समय सुखद रहेगा /पर्यटन  सेक्टर ,मनोचिकित्सिक, फ़िज़ियोथेरेपिस्ट , होटल उद्यमी अधिक अनुकल स्थिति में  रहेंगे/ सम्पति से जुडी कोई भी सौदेबाजी या मुक़दमेबाजी आज शुरू  न कीजिये/

अंक 3,12,21,30
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/  सन्तानपक्षकी किसी चिंता व् आकस्मिक आये मेहमानों के कारण, आज पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों में कुछ फेर बदल का अंदेशा है/ सम्पति के दीर्घ कालीन निवेशक, कृषक वर्ग, ईंधन व  बारूद  विक्रेता, धार्मिक साहित्य के प्रकाशक, वास्तु विद, सेना व् न्यायपालिका आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 4,13,22,31
आज आप लीक से हट कर कुछ करना चाहेंगे/ प्रशासनिक स्तर  पर आपकी नव नीतियों को सहज अनुमोदन मिलेगा/ आविष्कार,अनुसन्धान,शोध कार्य में  आपकी रूचि बढ़ेगी/ विदेश में  कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी, राजनेता, सामाजिक कार्यकर्ता, सफ़ेद व् स्लेटी रंग की वस्तुओं के विक्रेता ,मीडिया, इवेंट मैनेजर्स, मनोरोग व् बालरोग विशेषज्ञ  आज अधिक अनकूल  स्थिति में रहेंगे/

अंक 5,14,23
आज आपकी बौद्धिक क्षमता,तर्क शक्ति व् मौलिक सोच आपको पहचान दिलाएंगे/ अंतरात्मा की पुकार को अनसुना मत कीजिये, परन्तु अपनी गणनातमक योग्यता का भी भरपूर उपयोग कीजिये/ सफ़ेद व् स्लेटी रंग की वस्तुओं के विक्रेता,एन जी ओ, लोन व् ट्रेवेल एजेंट्स, इवेंट मैनेजर्स,निर्यातक ,बालरोग व् मनोरोग चिकित्सिक अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/'क्रोध पर यथासंभव् काबू रखिये/ सम्पति स्थानांतरण आज न कीजिये/

अंक 6,15,24
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई विशेष परिवर्तन नहीं ला पाएंगे/ दैनिक गतिविधियां सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे/ अनर्गल वादविवाद व् सम्पति से जुडी मुकदमेबाजी व् सौदेबाजी से दूर रहिये/ कृषक वर्ग अनाज गोदामों को आज कुछ परेशानी का अंदेशा है/

अंक 7,16,25
दैनिक गतिविधियां सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ बच्चों व् मेहमानों के साथ बिताया गया समय सुखद रहेगा/अनर्गल वादविवाद व् सम्पति से जुडी कोई भी न्यायिक प्रक्रिया आज आपकी परेशानी बढ़ा सकते  है/ खेलजगत से जुड़े लोग,  इवेंट मैनेजर्स ,निर्यातक,चिकित्सिक आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/

अंक 8,17,26
आज अहम पर यथासम्भव काबू रखिये/ उच्च अधिकारियों के दृष्टिकोण को समझने व् उनके साथ सामंजस्य की नीति अपनाने की कोशिश कीजिये/ आज आपकी रूचि धार्मिक क्रिया कलापों में बढ़ेगी/ ईंधन व् बहु रंगी उत्पादों के  विक्रेता, फोटो जर्नलिस्ट, धर्म गुरु, कृषक वर्ग आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/

अंक 9,18,27
दैनिक निर्धारित लक्ष्य सामान्य ढंग से पूर्ण कर पाएंगे/ आज संतान पक्ष की किसी समस्या के कारण  मन में कुछ उलझन रहेगी / दृढ़ता पूर्वक समाधान पाने की कोशिश कीजिये/ आज किसी को भी धन उधार न दीजिये/ कृषक वर्ग, धर्म गुरु, वास्तु विद,फ़ोटो जर्नलिस्ट,ईंधन व् बहु रंगी उत्पादों के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/
========================================================================


अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment