Sunday, October 30, 2016

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 31/10/2016 सोमवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 31/10/2016  सोमवार

अंक 1,10,19,28
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ विदेशी सम्पर्क सूत्र व्  मित्र मंडली आज आपको कुछ आकस्मिक लाभ दिला सकते हैं/ विदेश में  उच्च अध्ययन ,इवेंट मेनजमेंट ,निर्यात व्यवसाय विस्तार व् भ्रमण हेतु जाने के लिए विशेष अनुकूल दिन है/ एयर ट्रेवल्स, टूरिज्म सेक्टर, मनोरोग व् बाल  विशेषज्ञ, खेलजगत व्  कोरियोग्राफर्स आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 2,11,20,29
दैनिक गतिविधियां सहजता से सम्पन्न हो जायेगी/ आज का दिन गतिशील है/ विदेश गमन के लिए विशेष अनुकूल दिन है/ बालरोग व् मनोरोग विषेशज्ञ, इवेंट मैनेजर्स, टूरिज्म सेक्टर, खेलजगत ,निर्यातक ,कोरियोग्राफर्स, एयर लाइन्स, चांदी व् कलाकृतियों  के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 3,12,21,30
व्यक्तिगत प्रयास आज सामान्य परिणाम ही दे पाएंगे/ आकस्मिक आये मेहमानों की वजह से व् संतान पक्ष की किसी चिंता की वजह से आज आप कुछ अनमने से रहेंगे/ विदेश गमन के या यात्रा कार्यक्रम में  कुछ फेर बदल का अंदेशा है/ कलाकार, कवि ,अनुवादक, चांदी व् हस्तशिल्प उत्पादों के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 4,13,22,31
आज आप लीक से हट कर कुछ करना चाहेंगे/ आपकी रूचि आविष्कार,अनुसन्धान, शोध कार्य व् प्रशासनिक नवाचारों में बढ़ेगी/ आपकी राय को सहज अनुमोदन मिलेगा/ अपने उत्पाद पेटेंट करवाने हेतु विशेष अनुकूल दिन है/ वैज्ञानिक, विदेश में कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी, समाजसेवक, खिलाड़ी, इवेंट मैनेजर्स, निर्यातक ,बाल रोग व् मनोरोग चिकित्सिक विशेष अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 5,14,23
अंतरात्मा की पुकार को अनसुना मत कीजिये व् अपनी गणनातमक क्षमता पर भरपूर भरोसा कीजिये/ विदेश में राजनैतिक व् सांस्कृतिक शिष्ट मंडल भेजने के लिए, व्यवसाय विस्तार हेतु व् खेल स्पर्धा हेतु जाने  के लिए उत्तम दिन है/ कोरियोग्राफर्स, टूरिज्म सेक्टर,मनोरोग व् बालरोग विषेशज्ञ, नर्सिंग होम्स, सफ़ेद व्  स्लेटी रंग की वस्तुओं व् खेल सामग्री  के विक्रेता विशेष लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/
अंक 6,15,24
दैनिक गतिविधियाँ  सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे/ व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ आपके क्रिया कलापों में नवीनता  की कमी रहेगी/ कुछ समय सामाजिक गतिविधियों में व् अपनी पसंद दीदा कामों में  दीजिये/
अंक 7,16,25
दैनिक निर्धारित लक्ष्य सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/दिन चलायमान है; कुछ बाधित कार्य पूरे होने के आसार हैं/मित्र मंडली व् विदेशी सम्पर्क सूत्र आपके सहायक हो सकते है/ ट्रेवेल एजेंट्स, बैंकर्स, उडडयन व् पर्यटन सेक्टर, खेलजगत मनोचिकित्सक और नर्सिंग होम्स ,स्लेटी रंग की वस्तुओं व् खेलसामग्री के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/
अंक 8,17,26
आज अहम पर यथासम्भव काबू रखिये/ प्रशासनिक व् राजनैतिक मतभेद आपकी परेशानी का सबब बन सकते हैं/शांत चित से दैनिक गतिविधियां पूर्ण करने की कोशिश कीजिये/ उपभोग से पूर्व दुग्ध उत्पादों के शुद्धता के प्रति आश्वस्त हो लीजिये; आज फूडपाइजनिंग का अंदेशा है/
अंक 9,18,27
दैनिक गतिविधियां सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे/ आज संतान पक्ष की किसी चिंता को लेकर असमंजस की स्थिति रहेगी/ आकस्मिक आये अतिथियों के कारण, पूर्व निर्धारित यात्रा कार्यक्रम में भी बाधा का अंदेशा है/आज किसी को भी उधार न दीजिये/ व्यवस्थित मन से दैनिक दायित्व निभाने की कोशिश कीजिये/


अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment