Thursday, October 27, 2016

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 29/10/2016 शनिवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 29/10/2016 शनिवार

अंक 1,10,19,28
आज आपकी रूचि आमोद प्रमोद ,सैर सपाटे व् विदेश भ्रमण आदि में  बढ़ेगी/ रचनातमक गतिविधियों में  भी कुछ समय दे पाएंगे/ बुजर्गों के दृष्टिकोण को समझते  हुए, उनके साथ सामंजस्य  की नीति  अपनाईये/ चांदी व हस्तशिल्प उत्पादों के विक्रेता, कवि, अनुवादक, मीडिया,उडडयन सेक्टर आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ सैर सपाटे के कार्यक्रम बन सकते हैं, परन्तु वाहन चालन में  आज अधिक सावधानी बरतिये/

अंक 2,11,20,29
आज भाग्य व् कर्म दोनों ही आपको आशा से अधिक लाभान्वित करेंगे/ व्यवसायिक,सामाजिक व् पारिवारिक दायित्व प्रभावी ढंग से सम्पन्न होंगे/ सोने,चाँदी ,सम्पति, शिक्षण सामग्री के विक्रेता, मीडिया, प्रकाशक, लेखक, अनुवादक, कलाकार, आर्किटेक्टस अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ कॉस्मेटिक सर्जरी के लिए विशेष अनुकूल दिन है/ आज तीर्थ यात्रा व् विदेश गमन के अवसर बन सकते हैं/

अंक 3,12,21,30
व्यवसायिक,पारिवारिक व् सामाजिक स्थिति सुखद रहेगी/ आज व्यवयास  व् निवास बदलने के लिए,गृह निर्माण शुरू करने, विदेश गमन के लिए विशेष अनुकूल दिन है/ चांदी, सोने, सुनहरी रंग की वस्तुओं ,हीरे, पेट्रोल व् वाहन के विक्रेता, ट्रांसपोर्ट्स, मूवर्स एंड पैकर्स, कॉस्मेटिक सर्जन्स, धर्म प्रचारक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ आपकी राय का मान होगा/

अंक 4,13,22,31
रचनातमक व् कलात्मक गतिविधियों, सैर सपाटे,मनोरंजन ,विदेश भ्रमण आदि में  रूचि बढ़ेगी/ चांदी ,कलाकृतियों के विक्रेता ,एयर ट्रेवेल्स , टूरिस्ट गाइड ,कवि व् अनुवादक, आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/वाहन चालन में  आज अधिक सावधानी बरतिये/

अंक 5,14,23
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में  कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ वाहन चालन में  आज अधिक सावधानी बरतिये व् मन की चपलता पर काबू रखिये/  बुजुर्गों को समुचित सम्मान दीजिये/ सोने व् सम्पति के विक्रेता व् शिक्षा व् गृह ऋण ऋण एजेंट्स आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 6,15,24
दैनिक गतिविधियां सामान्य ढंग से पूर्ण कर पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता के फलस्वरूप, आपकी व्यवसायिक व् पारिवारिक स्थिति सुखद रहेगी/ सोने,सम्पति व् गृह उपयोगी वस्तुओं के विक्रेता, साहित्यविद  व् समाजसेवक,आंतरिक सज्जाकार  आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 7,16,25
आज सेहत की ओर अधिक ध्यान दीजिये/ एलेर्जी या वायु जनित संक्रमण से परेशानी का अंदेशा है/ अस्वस्थता के बावज़ूद, आज आप अपने व्यवसायिक व् पारिवारिक दायित्व बखूबी निभा पाएंगे/ हीरे,सोने व् सम्पति ,पेट्रोल व् वाहन के विक्रेता,आर्किटेक्टस, ट्रांसपोर्टर्स ,शिक्षाविद , मीडिया, प्रकाशक , वाचनालय  व् धर्म प्रचारक,अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 8,17,26
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में  कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य आपके अनुकूल है व् आपकी व्यवसायिक व् सामाजिक स्थिति सराहनीय  रहेगी/ पेट्रोल, हीरे, सोने, लोहे, वाहन के विक्रेता, प्रकाशक, मीडिया आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ घर में  मांगलिक गतिविधियों के अवसर बनेंगे/

अंक 9,18,27
दैनिक गतिविधियां सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ पारिवारिक व् व्यवसायिक स्थिति प्रशंसनीय रहेगी/ सोने व् सम्पति के दीर्घ कालीन निवेशक, हीरे, पेट्रोल व् वाहन के विक्रेता ,मीडिया, प्रकाशक, फ़ोटो जर्नलिस्ट , धर्म गुरु, अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/


अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment