Tuesday, October 25, 2016

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 27/10/2016 गुरुवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 27/10/2016  गुरुवार

अंक 1,10,19,28
व्यक्तिगत प्रयास आज  आपकी स्थिति में कोई विशेष बदलाव नहीं ला पाएंगे/ दैनिक गतिविधियां सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ आज आपका प्रशासनिक,राजननैतिक व् सामाजिक क्षेत्र में वर्चस्व बढ़ेगा/  सफ़ेद रंग की वस्तुओं व् दुग्ध उत्पादों के विक्रेता, एन जी ओ व् लीडर्स अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 2,11,20,29
आज सेहत की ओर विशेष ध्यान दीजिये/ रक्त विकार,चर्म रोग  ज्वर से परेशानी का अंदेशा है/ क्रोध पर भी यथासम्भव काबू रखिये/ अस्वस्थता  के बावज़ूद आप अपने दायित्व बखूबी निभा पाएंगे/ आर्किटेक्टस,सोने व् सुनहरी वस्तुओं के विक्रेता, शैक्षणिक गतिविधियों से जुड़े लोग विशेष अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/  सम्पति से जुडी कोई सौदेबाजी या मुकदमेबाजी आज आपकी परेशानी का सबब हो सकती हैं/

अंक 3,12,21,30
आज आप दृढ़ता पूर्वक निर्णय लेने व् पारिवारिक एवं व्यवसायिक स्तर पर अपनी बात मनवाने की स्थिति में रहेंगे/ सोने व् सम्पति के दीर्घ कालीन निवेश के लिए व् कृषि भूमि खरीदने के लिए विशेष अनुकूल दिन है/फ़ोटो जर्नलिस्ट, ईंधन  व् बारूद के विक्रेता, न्यायपालिका, थल सेना, आर्किटेक्टस, प्रकाशक, धर्म गुरु, नवरतन व्  बहुरंगी उत्पादों के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/

अंक 4,13,22,31
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ उच्च अधिकारियों से व् राजनैतिक स्तर पर वैचारिक मतभेद आज आपकी परेशानी का सबब हो सकते हैं/ शान्त चित से दैनिक क्रियाकलापों पर ही ध्यान केंद्रित कीजिये/

अंक 5,14,23
आज स्वास्थ्य व् आहार की  ओर विशेष ध्यान दीजिये/मन को भी एकाग्रित रखने की कोशिश कीजिये/ सम्पति से जुडी कोई भी न्यायिक प्रक्रिया व् सम्पति स्थानातरण आज स्थगित कर दीजिये/ गृह ऋण व् शिक्षा ऋण एजेंट्स,सोने के विक्रेता,साहित्य् जगत आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ विदेश में  कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी अपनी पहचान बना पाएंगे/

अंक 6,15,24
लम्बे समय से टालते आ रहे स्वास्थ्य परीक्षण को टालना आपकी परेशानी का सबब बन सकता है/ सेहत व् आहार की ओर सजग रहिये/ आर्किटेक्टस, आंतरिक सज्जाकार, शिक्षाजगत , साहित्य जगत, कला समीक्षक ,सोने व् गृह उपयोगी  वस्तुओं के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/

अंक 7,16,25
आज स्वास्थ्य व् आहार की ओर अधिक ध्यान दीजिये/ संयमित मन से अपने क्रियाकलापों को पूरा करने की कोशिश कीजिये/ खराब तबीयत के बावज़ूद, आप भाग्य अनुकूलता के फलस्वरुप, अपने व्यवसायिक व् पारिवारिक दायित्व निभा पाएंगे/ मीडिया,साहित्य जगत ,शैक्षणिक गतिविधियों से जुड़े लोग ,सोने व् सुनहरी  रंग की वस्तुओं के विक्रेता  अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 8,17,26
आज आपकी रूचि धार्मिक गतिविधियों,वास्तु परामर्श,ज्योतिष आदि में बढ़ेगी/ घर में मांगलिक गतिविधियों के आसार हैं/ सोने व् सम्पति के विक्रेता, कृषक वर्ग , लेखक, प्रकाशक, वाचनालय ,ईंधन , नवरतन व् बहु रंगी वस्तुओं के विक्रेता, आध्यातम  गुरु, फोटो जर्नलिस्ट , सेना व् न्यायपालिका अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 9,18,27
आज आपका व्यवसायिक व् सामाजिक क्षेत्र में  वर्चस्व बढ़ेगा/ आपकी राय का मान होगा/ ईंधन, बारूद, बहुरंगी उत्पादों व् कृषि उत्पादों के विक्रेता, न्यायपालिका ,फोटो  जर्नलिस्ट, धर्म गुरु अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/घर में  मांगलिक गतिविधियों के आसार हैं; तीर्थ यात्रा के अवसर भी बन सकते हैं/
=======================================================================

अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com में  देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment