Monday, October 24, 2016

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 26/10/2016

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 26/10/2016  बुधवार 

अंक 1,10,19,28
आज अहम पर यथासम्भव काबू रखिये/ बुजुर्गों की भावनाओं को आहत न होने दीजिये/ वाहन चालन में  भी आज अधिक सतर्कता बरतिये/ विदेशी सम्पर्क सूत्र व् मित्र मंडली आज आपके मददगार हो सकते हैं/ खेल सामग्री, सीमेंट व् म्यूजिक एलबम्स के विक्रेता, होटल उद्यमी आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/

अंक 2,11,20,29
आज आपकी  व्यवसायिक व् सामाजिक स्थिति सराहनीय रहेगी/ धार्मिक क्रिया कलापों ,वास्तु परामर्श, ज्योतिष आदि में मन रमेगा/ आर्किटेक्टस, निर्यातक, खेलजगत से जुड़े लोग, धर्म गुरु, स्लेटी व् श्याम वर्ण वस्तुओं, हीरे, पेट्रोल व् वाहन के विक्रेता, मीडिया अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ सम्पति से जुडी किसी न्यायिक प्रक्रिया या सौदेबाजी व् अनर्गल वाद विवाद के कारण परेशानी का अंदेशा है/

अंक 3,12,21,30
आज व्यवसायिक व् सामाजिक दायित्व बखूबी निभा पाएंगे/ धार्मिक गतिविधियों, ज्योतिष, वास्तु परामर्श, दर्शन शास्त्र के अध्ययन व् पत्रकारिता आदि में मन अधिक रमेगा/ धार्मिक साहित्य के प्रकाशक, मीडिया, फ़ोटो जर्नलिस्ट, हीरे, वाहन, ईंधन के विक्रेता, सेना व् न्यायपालिका , सर्जन्स अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ विदेश गमन कार्यक्रम में  बाधा का अंदेशा है/

अंक 4,13,22,31
आज अहम पर यथासम्भव नियंत्रण रखिये/ बुजुर्गों से अनबन आपकी परेशानी का सबब बन सकती है/यातायात नियमों की अवहेलना न  कीजिये व् वाहन चालन में विशेष सतर्कता बरतिये/ विदेश में  बसे किसी प्रियजन का सुखद समाचार मिल सकता है/ मेहमान नवाज़ी का लुत्फ़ भी उठा पाएंगे/

अंक 5,14,23
आज मन की चपलता पर काबू रखने की कोशिश कीजिये/ सम्पति से जुड़े किसी वाद में  प्रतिकूल परिणाम का अंदेशा है/ सम्पति स्थानातरण भी आज स्थगित कर दीजिये/ वाहन  चालन में  अधिक सतर्कता बरतिये/
आज अंतरात्मा की पुकार पर ध्यान दीजिये/

अंक 6,15,24
दैनिक दायित्व सामान्य रूप  से पूर्ण कर  पाएंगे/ व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ सम्पति से जुडी किसी सौदेबाजी व् मुकदमेबाजी से आज परेशानी का अंदेशा है/  व्यवहार यथा सम्भव विनम्र रखिये/ अनर्गल वादविवाद आपकी परेशानी बढ़ा सकते हैं/

अंक 7,16,25
आज आप अपनी बात दृढ़तापूर्वक मनवाने की स्थिति में  रहेंगे/ सामाजिक व् व्यवसायिक स्थिति सम्मानजनक रहेगी/ व्यवहार में  विनम्रता बरतिये ;अनर्गल वाद्विवाद व् सम्पति से जुडी कोई भी न्यायिक प्रक्रिया आज आपकी परेशानी बढ़ा  सकते हैं/ धार्मिक साहित्य प्रकाशक, धर्म प्रचारक, हीरे, पेट्रोल, लोहे व् कोयले के विक्रेता, सर्जन्स, आर्किटेक्टस आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/

अंक 8,17,26
आज व्यवसायिक व् सामाजिक दायित्व बखूबी निभा पाएंगे/ धार्मिक गतिविधियों में  मन रमेगा/ फ़ोटो जर्नलिस्ट, मीडिया, प्रकाशक, हीरे, वाहन, लोहे, ईंधन के विक्रेता, कृषि भूमि के दीर्घ कालीन निवेशक आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/

अंक 9,18,27
आज आपकी सामाजिक व् व्यवसायिक स्थिति सराहनीय रहेगी/ धर्म प्रचारक, मीडिया, सेना, न्यायपालिका, कृषि भूमि व् बहु रंगी उत्पादों, ईंधन ,हीरे,शल्य  उपकरणों के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ संतान पक्ष की  किसी समस्या व् आकस्मिक आये मेहमानों  के कारण आज यात्रा कार्यक्रम में फेर बदल का अंदेशा है/
========================================================================

अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment