Thursday, October 20, 2016

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 22/10/2016 शनिवार


अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल  दिनांक 22/10/2016 शनिवार 

अंक १,,१०,१९,२८ 
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ विदेशी सम्पर्क सूत्र कुछ आकस्मिक लाभ दिला  सकते है/ आज अमोद प्रमोद व् सैर सपाटे के कार्यक्रम बनेंगे, परन्तु वाहन चालन में अधिक सावधानी बरतिये/ फ़िज़ियोथेरेपिस्ट, मनोरोग व् बाल रोग विशेषज्ञ, स्लेटी  रंग की वस्तुओं व् खेल सामग्री के विक्रेता, आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक २,११,२०,२९ 
दैनिक निर्धारित लक्ष्य सहजता से पूर्ण  कर पाएंगे/ आज आप अपनी बात दृढ़ता पूर्वक मनवाने की स्थिति में  रहेंगे/ व्यवसायिक व् सामाजिक दायित्व प्रभावी ढंग से सम्पन्न हो पाएंगे/ सर्जन्स, आर्किटेक्टस, निर्यातक, हीरे, पेट्रोल, वाहन, खेल सामग्री के विक्रेता, लोन एजेंट्स,मीडिया व् प्रकाशक,धर्म गुरु अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक ३,१२,२१,३० 
दैनिक गतिविधियां सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे/ संतान पक्ष की किसी चिंता से कुछ असमंजस की स्थिति रहेगी, परन्तु दृढ़ता पूर्वक निर्णय ले कर  समाधान पाने की चेष्टा कीजिये/ आपकी रूचि धार्मिक गतिविधियों, वास्तु परामर्श व् ज्योतिष में  बढ़ेगी/ हीरे, ईंधन, श्याम वर्ण वस्तुओं के विक्रेता, धार्मिक साहित्य के प्रकाशक अधिक अनुकूल स्थिति मे रहेंगे/

अंक ४,१३,२२,३१ 
आज आप लीक से हट के कुछ कर गुजरना चाहेंगे/ आपकी रूचि विदेश भ्रमण, अनुसन्धान, आविष्कार व् प्रशासनिक नवचारों की ओर बढ़ेगी/ अपने उत्पाद पेटेंट करवाने के लिए अनुकूल दिन है/ विदेश में  राजनैतिक व् सांस्कृतिक शिष्ट मंडल भेजने के लिए व् उच्च अध्ययन, व्यवसाय विस्तार ,खेल स्पर्धा हेतु जाने के लिए उत्तम दिन है/

अंक ५,१,२३
आज आपकी तर्क शक्ति ,गणनातमक योग्यता व् अंतरात्मा की पुकार आपका संबल रहेंगे/ विदेश में कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी, निर्यातक, इवेंट मैनेजर्स, लोन व् ट्रेवेल एजेंट्स, बाल रोग व् मनोरोग विषेशज्ञ ,खेलजगत से जुड़े लोग अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ वाहन चालन में आज अधिक सतर्कता बरतिये/

अंक ६,१५,२४
आज के दिन आपकी स्थिति में  किसी खास बदलाव के आसार नहीं हैं/ भाग्य से किसी अनुकंपा की आशा में न रहिये/ दैनिक गतिविधियां सहजता से पूर्ण हो पाएंगी ,परन्तु आपके क्रियाकलापों में नवीनता की कमी खलेगी/कुछ समय सामाजिक मेलजोल में दीजिये/

अंक ७,१६,२५
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता के फलस्वरूप, व्यवसायिक व् सामाजिक स्थिति सराहनीय रहेगी/ तीर्थ यात्रा के अवसर बन सकते हैं/ मूवर्स एंड पैकर्स,पर्यटन सेक्टर, सर्जन्स, निर्यातक, धर्म गुरु, प्रकाशक ,मनोचिकित्सिक व् बालरोग विशेषज्ञ विशेष अनुकूल स्थिति में  रहेंगे

अंक ८,१७,२६
आज अहम पर यथासम्भव काबू रखिये ; प्रशासनिक व् राजनैतिक स्तर पर अनर्गल वादविवाद आपकी परेशानी का सबब बन सकते हैं/ धार्मिक गतिविधियों व् वास्तु परामर्श, ज्योतिष आदि में  रुझान बढ़ेगा/ हीरे, ईंधन, वाहन, शल्य चिकित्सा उपकरणों के विक्रेता, आर्किटेक्ट्स, ट्रांसपोर्टर्स, धर्मप्रचारक व् प्रकाशक अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक ९,१८,२७
दैनिक गतिविधियां सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे/ संतान पक्ष की किसी चिंता को ले कर आज आप कुछ अनमने से रहेंगे ,परन्तु दृढ़ता पूर्वक निश्चय लीजिये; समाधान पा सकेंगे/ धार्मिक क्रियाकलापों ,दर्शन शास्त्र व् वास्तु अध्ययन में  रूचि बढ़ेगी/ आज किसी को भी धन उधार मत दीजिये/
===============================================================================



अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 














No comments:

Post a Comment