Wednesday, October 19, 2016

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 21/10/2016 शुक्रवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 21/10/2016 शुक्रवार
अंक 1,10,19,28
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ आर्थिक संसाधनों की कमी से कार्य गति कुछ शिथिल रहेगी/ अपयश का भी अंदेशा है/ आज शेयर्स में  निवेश न कीजिये/ प्रेम प्रसंग में आत्मीयता की कमी महसूस होगी/ जीवनसंगी की भावनाओं के प्रति अधिक संवेदनशील रहिये/

अंक 2,11,20,29
व्यवसायिक व् पारिवारिक दायित्व आपकी प्राथमिकता रहेंगे/ साहित्य,कला व्  समाज सेवा के क्षेत्र में  भी कुछ नाम होगा/ सोने, सम्पति, गृह उपयोगी वस्तुओं के विक्रेता,फैशन व् ग्लेमर की गतिविधियों से जुड़े लोग, आर्किटेक्टस, आंतरिक सज्जाकार, कला समीक्षक, टूरिज्म सेक्टर अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 3,12,21,30
सामाजिक व् व्यवसायिक दायित्व बखूबी निभा पाएंगे/ साहित्यिक व् शैक्षणिक गतिविधियों में  भी आप अग्रणी रहेंगे/ सोने व् सम्पति के विक्रेता, आर्किटेक्टस, स्त्रीरोग विषेशज्ञ व् सामाजिक कार्यकर्ता आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ आर्थिक संसधानों की अपेक्षाकृत कमी रहेगी/ अपव्यय के कारण सहचर से अनबन का अंदेशा है/

अंक 4,13,22,31
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/  नवनिवेश के  लिए दिन जोखिमपूर्ण है/ अपव्यय के कारण सहचर से मनमुटाव का अंदेशा है/ आज अनुसन्धान,आविष्कार,प्रशासनिक नवाचार के क्षेत्र में  कुछ पहचान बनेगी/ वैज्ञानिक, सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता व् दुग्ध उत्पादक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 5,14,23
व्यवसायिक,सामाजिक व् पारिवारिक दायित्व सहजता से निभा पाएंगे/ शिक्षा व् गृह ऋण एजेंसियां, सोने व् सम्पति, गृह उपयोगी वस्तुओं के विक्रेता,साहित्य्र जगत, स्त्रीरोग विशेषज्ञ, आर्किटेक्स , प्रकाशक व् खेल संवाददाता विशेष अनुकूल स्थिति में रहेंगे/विदेश में कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी अपनी पहचान बना पाएंगे/

अंक 6,15,24
आज भाग्य व् कर्म दोनों ही आपको आशा से अधिक लाभान्वित करेंगे/ फैशन व् ग्लेमर की गतिविधियों से जुड़े लोग, आर्किटेक्टस, आंतरिक सज्जाकारर, शिक्षाविद,साहित्य्कार, सोने व् सम्पति के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ आप पारिवारिक सुख सुविधा व् व्यक्तिगत रखरखाव हेतु सहर्ष व्यय करेंगे/

अंक 7,16,25
पारिवारिक, सामाजिक व् व्यवसायिक दायित्व प्रभावी ढंग से सम्पन्न कर पाएंगे/साहित्य्कार, शिक्षाविद,सेक्सोलॉजिस्ट्स, प्रसूति गृह, आर्किटेक्टस, आंतरिक सज्जाकार, सोने व् सम्पति के विक्रेता ,सुनहरी व् भूरे रंग की वस्तुओं के विक्रेता,फैशन व् ग्लेमर जगत अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ आर्थिक स्थिति सुद्ढ़ रहेगी/ डेटिंग व् विवाह प्रस्ताव के लिए अनुकूल दिन है/

अंक 8,17,26
व्यवसायिक व् सामाजिक दायित्व बखूबी निभा पाएंगे/ पारिवारिक स्थिति सुखद रहेगी/ सरसों के तेल, सोने व् सम्पति के विक्रेता, आर्किटेक्टस आज अधिक लाभप्रद स्थिति में  रहेंगे/ अहम पर यथासम्भव काबू रखिए /प्रशासनिक व् राजनैतिक स्तर पर अनर्गल वाद विवाद आपकी परेशानी बढ़ा सकते हैं/

अंक 9,18,27
आर्थिक संसधानों की कमी के बावज़ूद, आज आप सुनियोजित ढंग से अपने पारिवारिक दायित्व पूर्ण कर पाएंगे/ साहित्यिक व् सामाजिक गतिविधियों में  मन रमेगा/ नवनिवेश के लिए दिन प्रतिकूल है/ आज आप अपने किसी प्रियजन की कमी बहुत शिद्द्त से महसूस करेंगे/

अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment