Tuesday, October 18, 2016

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 19/10/2016 बुधवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 19/10/2016 बुधवार

अंक 1,10,19,28
आज आपकी बौद्धिकता व् तर्क शक्ति के फलस्वरूप कार्य तीव्र गति से सम्पन्न होंगे/ विदेश में  सांस्कृतिक दल ,राजदूत भेजने के लिए, भ्रमण व् उच्च अध्ययन, निर्यात व्यवसाय व् खेल स्पर्धा हेतु जाने के लिए अनुकूल दिन है/ टूरिज्म व् एयर ट्रेवेल्स सेक्टर, मीडिया, कलाकार,चांदी के विक्रेता, मनोचिकित्सिक, बालरोग विषेशज्ञ अधिक अनुकल स्थिति में  रहेंगे/

अंक 2,11,20,29
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में  कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता से आपके बाधित कार्य गति लेंगे/ मीडिया, अनुवादक, टूरिज्म सेक्टर व् एयर ट्रेवेल्स, चांदी के विक्रेता व् निर्यातक अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ विदेशी सम्पर्क सूत्र कुछ आकस्मिक लाभ दिला सकते हैं/

अंक 3,12,21,30
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में  कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ संतान पक्ष की किसी चिंता से व् आकस्मिक आए मेहमानों के कारण आज आप कुछ अव्यवस्थित से रहेंगे/ चांदी के विक्रेता, मीडिया, कलाकार , टूरिस्ट गाइड आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/

अंक 4,13,22,31
आज अहम पर यथासम्भव  काबू रखिये; प्रशासनिक व् राजनेतिक मतभेद आपकी परेशानी बढ़ा सकते हैं/विदेश में  भ्रमण, व्यवसाय विस्तार, इवेंट मेनेजमेंट व्  सांस्कृतिक प्रस्तुति हेतु जाने के लिए अनुकूल दिन है/चांदी व् हस्तशिल्प उत्पादों के विक्रेता,खेल सामग्री के निर्यातक,इवेंट मैनेजर्स ,बालरोग व् मनोरोग चिकित्सिक अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/

अंक 5,14,23
आज अंतरात्मा की पुकार को अनसुना मत कीजिये व् अपनी गणनातमक क्षमता का भी भरपूर उपयोग कीजिये/ विदेश में  कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी, खिलाड़ी,  इवेंट मेजर्स, कोरियोग्राफर्स, मनोचिक्त्सिक, नर्सिंग होम्स, निर्यातक, स्लेटी व् सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/

अंक 6,15,24
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में  कोई ख़ास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ दैनिक गतिविधियां सहजता से सम्पन्न कर पाएंगे/ कुछ समय पसंद दीदा गतिविधियों में  दीजिये/ कुल मिलाकर दिन शान्तिप्रद है/

अंक 7,16,25
दैनिक गतिविधियां सामान्य ढंग से पूर्ण कर पाएंगे/ विदेश में बसे प्रियजन का कोई सुखद समाचार मिल सकता है/ मनोरोग व् बालरोग विशेषज्ञ ,निर्यातक, बैंकर्स, लेखाविद, खेलजगत व् संगीतजगत से जुड़े लोग अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे//वायु जनित संक्रमण से परेशानी का अंदेशा  है/

अंक 8,17,26
आज प्रशासनिक व् राजनै तिक स्तर पर कुछ मतभेद आपकी परेशानी का सबब बन सकते हैं/अहम पर यथासम्भव नियंत्रण रखिये व् अनर्गल वादविवाद से दूर रहिये/संयमत चित से दैनिक गतिविधियों पर ही ध्यान दीजिये/नए प्रोजेक्ट् में बाधा आ सकती है/

अंक 9,18,27
व्यक्तिगत प्रयास आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ विदेश यात्रा में  बाधा आ सकती है/संतान पक्ष की किसी समस्या के कारण व् अचानक आये मेहमानों की वजह से पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में  कुछ फेरबदल का अंदेशा है/ आज किसी को भी धन उधार न दीजिये, अन्यथा वसूलने में दिक्कत आएगी/
======================================================================

अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment