Friday, October 14, 2016

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 16/10/2016 रविवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 16/10/2016 रविवार
अंक 1,10,19,28
आज आपकी रूचि आमोद प्रमोद, सैर सपाटे व् रचनातमक गतिविधियों में बढ़ेगी, परन्तु वाहन चालन में अधिक सतर्कता बरतिये/ सफेद रंग की वस्तुओं,सीफूड,मोती चांदी के विक्रेता,एन जी ओ व् राजनीतिज्ञ ,समाज सेवक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 2,11,20,29
आज सेहत व् पेयजल की शुद्धता की ओर विशेष ध्यान दीजिये/ कुछ समय  आराम अवश्य कीजिये/ आज आपकी रूचि धार्मिक गतिविधियों ,वास्तु परामर्श व् ज्योतिष आदि में  बढ़ेगी/ आप जो भी निर्णय लेंगे, उस पर कायम रहेंगे/ हीरे, वाहन, पेट्रोल के विक्रेता ,कला समीक्षक, मीडिया , आर्किटेक्ट्स व् ट्रांसपोर्टर्स आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/

अंक 3,12,21,30
आज आपकी रचनातमक प्रवृति मुखर होगी/ सैर सपाटे मनोरंजन, धार्मिक गतिविधियों में  भी मन रमेगा/ चांदी, हीरे, मोती , समुद्री उत्पादों , पेट्रोल, वाहन के विक्रेता, कॉस्मेटिक सर्जन्स, मीडिया व् प्रकाशक, आर्किटेक्टस , मूवर्स व् पैकर्स, शिपिंग इन्डस्ट्री, साहसिक समुद्री अभियान प्रशिक्षक आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ तीर्थ यात्रा के अवसर बन सकते हैं/

अंक 4,13,22,31
आज रचनातमक गतिविधियों में  आपका मन मन रमेगा/  शिपिंग सेक्टर, चांदी, मोती, मत्स्य व् सेए शेल्स की कलाकृतियों के विक्रेता, साहसिक समुद्री अभियान व् तैराकी प्रशिक्षक अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ वाहन चालन में आज अधिक सचेत रहिये/ अहम पर भी यथासम्भव काबू रखिये/

अंक 5,14,23
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे /बुजुर्गों के साथ व् राजनैतिक स्तर पर मतभेद आपकी परेशानी का सबब बन सकते हैं/ वाहन चालन में  भी अधिक सतर्कता बरतिये/ विदेश में कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी ,एन जी ओ व् सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 6,15,24
आज का दिन आपके लिए सामान्य है/ दैनिक गतिविधियां सहजता से सम्पन्न हो जाएंगी/ आपके क्रिया कलापों में  नवीनता की कमी रहेगी/ कुछ समय सामाजिक मेलमिलाप में  व् पसंद दीदा गतिविधियों में  दीजिये और अपने  आस पास बिखरी छोटी छोटी खुशियां सहजने की कोशिश कीजिये/

अंक 7,16,25
आज भाग्य व् कर्म दोनों ही आपको आशा से अधिक लाभान्वित करेंगे/ मीडिया, कवि, प्रकाशक, हीरे, मोती ,चांदी, पेट्रोल व् वाहन के विक्रेता, शिपिंग सेक्टर, समुद्री उत्पादों के विक्रेता, समुद्री अभियान प्रशिक्षक व् गोताखोर आज अधिक लाभप्रद स्थिति में  रहेंगे/ आज तीर्थ यात्रा के अवसर भी बन सकते हैं/ प्लास्टिक सर्जरी के लिए उत्तम दिन है/

अंक 8,17,26
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे, परन्तु भाग्य अनुकूलता से आपकी व्यवसायिक स्थिति सुद्ढ़ रहेगी / आपकी  राय का मान होगा, परन्तु अहम पर काबू रखिये / प्रशासनिक व् राजनैतिक मतभेद आपकी परेशानी का सबब बन सकते हैं/ हीरे, पेट्रोल व् वाहन के विक्रेता,धर्म गुरु,  मीडिया व् प्रकाशक , शल्य चिकित्सा उपकारणों के विक्रेता व् सर्जन्स  आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ दुग्ध उत्पादक व् सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता अपेक्षाकृत कम लाभ कमा पाएंगे/

अंक 9,18,27
दैनिक गतिविधियां सहजता से सम्पन्न कर पाएंगे/ धार्मिक क्रिया कलापों मैं मन रमेगा/  वाहन, हीरे, ईंधन, शल्य चिकित्सा उपकरणों के विक्रेता ,मीडिया, प्रकाशक, धर्म गुरु व् वास्तु विद  आज अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/ आप अपनी बात दृढ़तापूर्वक मनवा पाएंगे/
=======================================================================

अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment