Monday, September 26, 2016

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 28/9/2016 बुधवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 28/9/2016   बुधवार

अंक 1,10,19,28
आज आपकी प्रबन्धन  क्षमता व् प्रशासनिक योग्यता के आधार पर आप सामजिक , राजनैतिक व् व्यवसायिक क्षेत्र में  खास पहचान बना पाएंगे/ विदेश में  सांस्कृतिक व् राजनैतिक शिष्ट मण्डल भेजने के लिए ,निर्यात व्यवसाय विस्तार,उच्च अध्ययन व् भ्रमण हेतु जाने के लिए विशेष अनुकूल दिन हैं/ सफ़ेद व् स्लेटी रंग की वस्तुओं के विक्रेता, लोन व् ट्रेवल एजेंटस, मनोरोग व् बालरोग चिकित्सिक, एन जी ओ ,टूरिस्म सेक्टर व् खेलजगत आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/

अंक 2,11,20,29
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में  कोई खास बदलाव नहीं ला  पाएंगे/भाग्य अनुकूलता से कुछ बाधित कार्य गति लेंगे/ विदेशी सम्पर्क सूत्र व् मित्रमंडली आज आपके विशेष सहायक हो सकते हैं/ विदेश में खेल व् सांस्कृतिक स्पर्धा, उच्च अध्ययन व निर्यात व्यवसाय विस्तार हेतु जाने के लिए अनुकूल दिन है/ नर्सिंग होम्स, डे केयर सेटंर , खेल सामग्री के विक्रेता व् निर्यातक, बेंकर्स, इवेंट मैनेजर्स व कोरियोग्राफर्स आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/

अंक 3,12,21,30
दैनिक गतिविधियां सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे/सन्तान पक्ष की किसी चिंता से आज आप कुछ अनमने से रहेंगे/ आकस्मिक आये मेहमानों के कारण आज पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों में  कुछ फेर बदल का अंदेशा है/ आज किसी को भी धन उधार न दीजिये व् किसी नए प्रोजेक्ट में  भी निवेश न कीजिये/

अंक 4,13,22,31
आज अहम पर यथासम्भव काबू रखिये, अन्यथा  प्रशासनिक व् राजनैतिक स्तर कुछ मतभेद आपकी परेशानी का सबब हो सकते हैं/ भाग्य अनुकूलता से आप कुछ लाभान्वित हो सकते हैं/ मित्रगण व् विदेशी सम्पर्क सूत्र आपके आकस्मिक सहायक हो सकते है/ मनोवैज्ञानिक,नर्सिंग होम्स, निर्यातक, खिलाड़ी , बेंकर्स, लोन एजेंट्स व् इवेंट मैनेजर्स आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/
अंक 5,14,23
आज आपकी व्यवसायिक व् सामाजिक स्थिति प्रतिष्ठापूर्ण रहेगी/ विदेश मन्त्रालय व् विदेश सेवा मैं कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी ,मनोरोग व् बालरोग चिकित्सिक, कोरियोग्राफर्स , इवेंट मेंजर्स,सांस्कृतिक व् राजनैतिक शिष्ट मंडल, लोन व् ट्रेवेल एजेंट्स, होटल उद्यमी, आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/

अंक 6,15,24
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में  कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ दैनिक गतिविधियाँ सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ भाग्य वश भी आज आपकी स्थिति में  किसी खास बदलाव के आसार नहीं है/ कुल मिलाकर  दिन सामान्य व् शांतिपूर्ण है/

अंक 7,16,25
दैनिक गतिविधियाँ निर्बाध पूर्ण होने से आप संतुष्ट रर्हेंगे/ विदेशी सम्पर्क सूत्र व् मित्रमंडली आपकेमददगार हो सकते हैं/ बच्चों व् मेहमानों के साथ बिताया गया समय स्मरणीय रहेगा/ निर्यातक, कोरियोग्राफर्स  इवेंट मेनेजर्स, टूरिज्म सेक्टर, खेलजगत आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 8,17,26
आज अहम पर यथासम्भव काबू  रखिये/ प्रशासनिक व् राजनीतिक स्तर पर अनर्गल वादविवाद आपकी परेशानी का सबब हो सकते हैं/ उपभोग से पूर्व दुग्ध उत्पादों की शुद्धता के प्रति आश्वस्त हो लीजिये/ आज कोई नयी शुरुआत न कीजिये; शांत मन से दैनिक दायित्व पूर्ण करने की कोशिश कीजिये/
अंक 9,18,27
दैनिक क्रिया कलाप सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे/ संतान पक्ष की किसी समस्या का निवारण न कर पाने से आज आप कुछ अनमने से रहेंगे/ आज किसी को भी उधार न दीजिये व् नवनिवेश भी स्थगित कर दीजिये/ यात्रा प्रवास में  भी आज कुछ बाधा का अंदेशा हैं/

अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment