Tuesday, September 20, 2016

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 22/9/2016 गुरुवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 22/9/2016 गुरुवार

अंक 1,10,19,28
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में  कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/  दैनिक दायित्व निर्बाध पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/ कुछ समय पसंद दीदा गतिविधियों व् सामाजिक मेलमिलाप  दीजिये व् अपने आस पास बिखरी छोटी छोटी खुशियाँ सहजने की कोशिश कीजिये/

अंक 2,11,20,29
दैनिक दायित्व सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता से व्यवसायिक व् सामाजिक स्थिति सुखद रहेगी/ परिवार में  भी आपकी राय का मान होगा/ सोने,सम्पति,गृह उपयोगी वस्तुओं के विक्रेता, आर्किटेक्ट्स,आंतरिक सज्जाकार, स्त्रीरोग विशेषज्ञ , साहित्यकार व् शिक्षाविद आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 3,12,21,30
दैनिक गतिविधियाँ निर्बाध पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/ कुछ समय साहित्यिक व् सामाजिक सरोकार की गतिविधियों में  भी दे पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता से, कारोबारी व् पारिवारिक स्थिति सुखद रहेगी/ मीडिया, प्रकाशक, आर्किटेक्ट्स, प्रसूतिगृह, सोने व् सम्पति के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/

अंक 4,13,22,31
आज आप लीक से हट कर कुछ कर गुजरना चाहेंगे/ आपकी रूचि प्रशासनिक व सामाजिक नवाचारों, राजनैतिक गतिविधियों, अनुसन्धान व आविष्कार में  बढ़ेगी/ एन जी ओ, वैज्ञानिक, शोधकर्ता , नेता, सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ अपने उत्पाद पेटेंट करवाने हेतु अनुकूल दिन है/

अंक 5,14,23
आज आपकी प्रबन्धन क्षमता मुखर होगी/ आप सामाजिक, पारिवारिक व् व्यवसायिक दायित्व बखूबी निभा पाएंगे/ राजनैतिक , साहित्यिक, सांस्कृतिक गतिविधियों व् खेल स्पर्धा में  भी आप अग्रणी रहेंगे/ बेंकर्स, इवेंट मैनेजर्स, निर्यातक, सोने,सम्पति, सफ़ेद व् स्लेटी रंग की वस्तुओं के विक्रेता , लोन व् ट्रेवेल एजेंट्स, कोरियोग्राफ़र्स, नर्सिंग होम्स व् मनोरोग विशेषज्ञ आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 6,15,24
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में  बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता से, आप  व्यवसायिक, पारिवारिक व् सामाजिक दायित्व बखूबी निभा पाएंगे/ स्त्रीरोग विशेषज्ञ, सामाजिक कार्यकर्ता, आर्किटेक्ट्स, साहित्यकार, सोने व् सम्पति के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 7,16,25
दैनिक गतिविधियाँ सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता के फलस्वरूप,  व्यवसायिक, सामाजिक व् पारिवारिक स्थिति सम्मानजनक रहेगी/ सोने, सम्पति, सुनहरी रंग की वस्तुओं के विक्रेता, आर्किटेक्ट्स, प्रसूतिगृह, साहित्यकार व् प्रकाशक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 8,17,26
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई उल्लेखनीय बदलाव नहीं ला पाएंगे/  भाग्य आपका साथ देगा, फलत व्यवसायिक, सामाजिक व् पारिवारिक स्थिति सराहनीय रहेगी/आर्किटेक्ट्स, सोने, सम्पति, स्टेशनरी के विक्रेता, साहित्यविद  व् प्रकाशक अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/

अंक 9,18,27
दैनिक क्रियाकलाप सहजता से पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/ अनुकूलता से कारोबारी, सामाजिक व् पारिवारिक स्थिति सुखद रहेगी/ सोने व् सम्पति के विक्रेता, सामाजिक कार्यकर्ता,भवन निर्माता, साहित्यकार व् शिक्षाविद आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/
अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment