Thursday, September 15, 2016

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 17/9/2016 शनिवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 17/9/2016 शनिवार

अंक 1,10,19,28
आज अहम पर यथासम्भव् काबू रखिए/ बुजुर्गों व् उच्च अधिकारियों के दृष्टिकोण को समझने की कोशिश कीजिए व् अनर्गल वाद विवाद से यथासम्भव दूर रहिये/ वाहन चालन में अधिक सजग रहिये व् वाहन क्रय आज स्थगित कर दीजिये/ सर्जरी के लिए दिन प्रतिकूल है/

अंक 2,11,20,29
आज आपकी व्यवसायिक, सामाजिक व् पारिवारिक स्थिति सुखद रहेगी/ आप दृढ़तापूर्वक निश्चय लेने व् अपनी बात मनवाने की स्थिति में  रहेंगे/ सर्जन्स, आर्किटेक्ट्स, ट्रांसपोर्टर्स, हीरे, पेट्रोल व् वाहन के विक्रेता, मीडिया , प्रकाशक, धर्म गुरु, तीर्थ यात्री आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/  प्रतियोगिता के सार्थक परिणाम मिलेंगे/

अंक 3,12,21,30
आज पारिवारिक, सामाजिक व् व्यवसायिक स्थिति प्रतिष्ठापूर्ण रहेगी/ आपकी राय को सजह अनुमोदन मिलेगा/ योग ध्यान, वास्तु परामर्श, ज्योतिष व् धार्मिक क्रियाकलापों में  मन रमेगा/ प्रतियोगी परीक्षा के सार्थक परिणाम मिलेंगे/ मीडिया, प्रकाशक, धर्म प्रचारक, सर्जन्स, ट्रांसपोर्टर्स, आर्किटेक्ट्स, ईंधन, वाहन व् हीरे के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 4,13,22,31
आज अहम पर यथासम्भव काबू रखिये/ बुजर्गों व् उच्च अधिकारियों की विचारधारा समझने व् उनके साथ समन्वय की नीति अपनाने की कोशिश कीजिये/ वाहन चालन में  भी अधिक सतर्क रहिये व् आज वाहन क्रय न कीजिये/ सर्जरी के लिए आज दिन प्रतिकूल है/

अंक 5,14,23
अहम के टकराव के कारण  आज कुछ परेशानी का अंदेशा है/ मन की चपलता पर यथासम्भव काबू रखिये/ बुजर्गों की आशीष पाने की कोशिश कीजिये/ वाहन चालन में अधिक सतर्क रहिये व् वाहन क्रय आज स्थगित कर दीजिये/ आज सर्जरी के लिए दिन प्रतिकूल है/

अंक 6,15,24
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य से  भी आज किसी खास अनुकम्पा की उम्मीद नहीं है/ संयमित चित से दैनिक गतिविधियाँ पूर्ण करने की कोशिश कीजिये/ कुछ समय पसंद दीदा गतिविधियोंमें बिताइए व् अपने आस पास बिखरी छोटी छोटी खुशियाँ सहजने की कोशिश कीजिये/

अंक 7,16,25
आज आप दृढ़ता पूर्वक निश्चय लेने व् अपनी बात मनवाने की स्थिति में रहेंगे/ व्यवसायिक, सामाजिक व् पारिवारिक स्थिति सुखद रहेगी/ सर्जन्स, आर्किटेक्ट्स, ट्रांसपोर्टर्स, तीर्थ यात्री, हीरे, वाहन व् ईंधन के विक्रेता, आध्यात्म गुरु, मीडिया व् प्रकाशक आज अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/

अंक 8,17,26
आज आप  स्वतन्त्र रूप से निर्णय लेते हुए, अपनी बात दृढ़तापूर्वक मनवाने की स्थिति में रहेंगे/ आज कारोबारी, सामाजिक व् पारिवारिक स्थिति सुखद रहेगी/ प्रतियोगिताओं में  भाग लेने के लिए अनुकूल दिन है/ सर्जन्स , आर्किटेक्ट्स,  ट्रांसपोर्टर्स ,मीडिया, धर्मप्रचारक, तीर्थयात्री, भविष्यवेता ,वास्तु विद व् आर्किटेक्ट्स, हीरे, वाहन, पेट्रोल व् श्याम वर्ण वस्तुओं व् सरसों के तेल के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 9,18,27
आज व्यवसायिक, सामाजिक व्  पारिवारिक क्षेत्र में  आपका प्रभुत्व बढ़ेगा/ आप अपनी बात दृढ़तापूर्वक मनवाने की स्थिति में  रहेंगे/ धार्मिक गतिविधियों, तीर्थ यात्रा, योग ध्यान ,वास्तु परामर्श व् ज्योतिष की ओर रुझान बढ़ेगा/ फोटो जर्नलिस्ट, शल्य चिकित्सिक, धार्मिक साहित्य के प्रकाशक,ईंधन व् वाहन विक्रेता, हीरे के विक्रेता, आर्किटेक्ट्स व् ट्रांसपोर्टर्स आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/
अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment