Monday, September 12, 2016

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 14/9/2016

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक  14/9/2016

अंक 1,10,19,28
आज का दिन गतिशील है/ आप विभिन्न सामाजिक, व्यवसायिक व् सांस्कृतिक गतिविधियों में  व्यस्त रहेंगे व् सार्थक परिणाम पाएंगे/ विदेशी सम्पर्क सूत्र व् मित्रगण आज आपके विशेष सहायक हो सकते हैं/ विदेश में उच्च अध्ययन, निर्यात व्यवसाय विस्तार, इवेंट मैनेजमेंट , खेल स्पर्धा व् भ्रमण हेतु जाने के लिए उत्तम दिन है/ टूरिज्म सेक्टर, कोरियोग्राफर्स, नर्सिंग होम्स, मनोवैज्ञानिक , खेल समीक्षक ,स्लेटी रंग की  वस्तुओं  व् पारे के विक्रेता आज अधिक लाभप्रद स्थिति में  रहेंगे/
अंक 2,11,20,29
व्यक्तिगत प्रयास बहुत सार्थक परिणाम देंगे व् आप भाग्य अनुकूलता से भी लाभान्वित होंगे/ मेहमानवाजी में  व् बच्चोँ के साथ बिताया गया समय यादगार रहेगा/ बालरोग व् मनोरोग चिक्त्सिक, संगीत व् नृत्य निर्देशक, खेलजगत, इवेंट मैनेजर्स,बेंकर्स, लोन व् ट्रेवेल एजेंट्स, होटल उद्यमी व् निर्यातक आज विशेष अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ वाक इन इंटरव्यू के लिए व् व्यवसाय बदलने एवं विदेश गमन हेतु विशेष अनुकूल दिन है/
अंक 3,12,21,30
आज सन्तान पक्ष की किसी समस्या के चलते व् आकस्मिक आये मेहमानों के कारण, पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों में कुछ फेर बदल का अंदेशा है/ संयमित मन से स्थिति सँभालने की कोशिश कीजिये/ आज किसी को भी उधार न दीजिये, अन्यथा वसूलना मुश्किल होगा/
अंक 4,13,22,31
आज अपनी प्रबंधन व् प्रशासनिक क्षमता के आधार पर आप अपनी खास पहचान बना पाएंगे/ विदेश मन्त्रालय में  कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी,  टूरिज्म सेक्टर, बेंकर्स, निर्यातक, मनोरोग व् बालरोग चिक्त्सिक ,खेलजगत व् स्लेटी रंग की वस्तुओं के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 5,14,23
आज अंतरात्मा की पुकार की ओर अधिक ध्यान दीजिए व् अपनी गणनात्मक क्षमता का भी भरपूर उपयोग कीजिये/ वाक इन इंटरव्यू व् व्यवसाय बदलने के लिए व् निर्यात व्यवसाय विस्तार एवं  भ्रमण हेतु विदेश जाने के लिए विशेष अनुकूल दिन है/ खेलजगत, मनोरोग व् बालरोग चिकित्सिक, फीजियोथेरेपिस्ट, कोरियोग्राफर्स , पर्यटन विभाग आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/
अंक 6,15,24
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे, परन्तु दैनिक दायित्व निर्बाध पूर्ण कर पाएंगे/ कुछ समय पसंददीदा गतिविधियों मैं दीजिये व् अपने आस पास बिखरी छोटी छोटी खुशियाँ सहजने की कोशिश कीजिए /
अंक 7,16,25
आज भाग्य व कर्म दोनों ही आपको आशा से अधिक लाभान्वित करेंगे/ विदेशं में  उच्च अध्ययन, निर्यात व्यवसाय विस्तार, खेल व् सांस्कृतिक स्पर्धा एवं भ्रमण हेतु जाने के लिए विशेष अनुकूल दिन है/ मनोरोग व बालरोग विशेषज्ञ, खेल संवाद दाता , बेंकर्स, लेखाविद, लोन व् ट्रेवेल एजेंट्स, कोरियोग्राफर्स व् स्लेटी रंग की वस्तुओं के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे /
अंक 8,17,26
दैनिक गतिविधियाँ  सहजता से पूर्ण कर पाएंगे, परन्तु आपकी कार्यशैली में  नवीनता की कमी से बोरियत महसूस होगी/ कुछ समय अभिरुचियों की तुष्टि व् सामाजिक सरोकार की गतिविधियों में  दीजिये/
अंक 9,18,27
आज आप संतान पक्ष की किसी चिंता से अनमने से रहेंगे/ आकस्मिक आये अतिथियों के वजह से पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों में  कुछ बदलाव  का अंदेशा है/ व्यवस्थित मन से दैनिक दायित्व पूर्ण करने की कोशिश कीजिये/ आज किसी को भी उधार न दीजिये/


अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment