Saturday, September 10, 2016

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 11/9/2016 रविवार


अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 11/9/2016  रविवार

अंक 1,10,19,28
आज कल्पना को उन्मुक्त उड़ान दीजिये/ रचनात्मक गतिविधियों, आमोद प्रमोद व् विदेश भ्रमण के लिए उत्तम दिन है/ सामाजिक कार्यकर्ता, एन जी ओ ,मीडिया, राजनीतिज्ञ, एयर ट्रेवल्स,चांदी,कलाकृतियों व् मिल्कफूड के विक्रेता एवं निर्यातक आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/

अंक 2,11,20,29
व्यक्तिगत प्रयास बहुत सार्थक परिणाम देंगे व् भाग्य अनुकूलता से भी आप लाभान्वित होंगे/ आज रचनात्मक व् साहित्यिक गतिविधियों, सामाजिक क्रियाकलापों के क्षेत्र में आप विशिष्ट पहचान बना पाएंगे/ मीडिया, प्रकाशक, अनुवादक, टूरिज्म सेक्टर, एयर ट्रेवल्स ,पर्वतारोही , चांदी व् हस्तशिल्प उत्पादों के विक्रेता अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ विदेश गमन हेतु विशेष उत्तम दिन है/

अंक 3,12,21,30
आज कल्पना को उन्मुक्त उड़ान  दीजिये/ आप शांत मन  से दायित्व निर्वहन करने के अतिरिक्त, सामाजिक व् रचनात्मक गतिविधियों , आमोद प्रमोद में भी समय दे पाएंगे/  चांदी व् कलाकृतियों  के विक्रेता , मीडिया, कवि, अनुवादक, पर्यटन विभाग, एयर ट्रेवल्स, निर्यातक, कलाकार व् कला समीक्षक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 4,13,22,31
दैनिक गतिविधियाँ सहजता से पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/ आमोद प्रमोद, विदेश भ्रमण ,साहित्यिक संगोष्ठी आदि के कार्यक्रम बन सकते है/ मीडिया, कलाकार,एयर ट्रेवल्स, टूरिज्म सेक्टर, चांदी व् दुग्ध उत्पादों के विक्रेता व् निर्यातक, पर्वतारोही , कला समीक्षक आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/

अंक 5,14,23
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति मैं कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता से, आज राजनैतिक, सामाजिक व् प्रबंधन की गतिविधियों से आप कुछ पहचान बना पाएंगे/ सफ़ेद रंग की वस्तुओ के विक्रेता, दुग्ध उत्पादक व् विक्रेता , सामाजिक कार्यकर्ता  व् राजनेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/

अंक 6,15,24
दैनिक गतिविधियाँ निर्बाध पूर्ण कर पाएंगे, परन्तु आपके प्रयासों में नवीनता की कमी से बोरियत महसूस करेंगे/ कुछ समय पसंद दीदा गतिविधियों व् सामाजिक मेलमिलाप में  दीजिए व् अपने आस पास बिखरी छोटी छोटी खुशियाँ सहजने की कोशिश कीजिए /

अंक 7,16,25
आज सेहत व् आहार की ओर अधिक सजग रहिये/ किसी एलर्जी या वायुजनित संक्रमण से परेशानी  का अंदेशा है/ एयर ट्रेवल्स में  भी कुछ बाधा हो सकती है/ व्यवस्थित मन से दैनिक क्रियाकलाप पूर्ण करने की कोशिश कीजिए व् स्वास्थ्य लाभ के लिए कुछ आराम कीजिए /

अंक 8,17,26
दैनिक गतिविधियाँ सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे/ आज आपकी स्थिति में  किसी विशेष बदलाव के आसार नहीं हैं/ सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता व्  राजनीतिज्ञ अपेक्षाकृत कम अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ अहम पर यथासम्भव काबू रखिये/
अंक 9,18,27
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में  कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ दैनिक गतिविधियाँ सहजता से पूर्ण होने से आप  सन्तुष्ट रहेंगे/  कुछ समय सामाजिक मेल मिलाप व् पसंद दीदा गतिविधियों  में  दीजिये व् छुट्टी के दिन का आनंद लीजिये/


अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment