Thursday, September 8, 2016

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 10/9/2016 शनिवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 10/9/2016 शनिवार
अंक 1,10,19,28
आज आपकी प्रशासनिक क्षमता व् नेतृत्व की प्रवृति मुखर होगी/ सामाजिक सरोकार की गतिविधियों व् दानपुण्य में  भी आप अग्रणी रहेंगे/  दुग्ध उत्पादों व् सफ़ेद  रंग की वस्तुओं के विक्रेता, एन जी ओ ,राजनीतिज्ञ व् प्रशासनिक अधिकारी आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ वाहन चालन में  आज अधिक सावधानी बरतिए/ बुजुर्गों की भावनाओं के प्रति अधिक सहिष्णु रहिये/

अंक 2,11,20,29
दैनिक गतिविधियां निर्बाध पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/ कुछ समय धार्मिक गतिविधियों, योग ध्यान आदि में  दे पाएंगे/  हीरे,वाहन, पेट्रोल, लोहे व् कोयले के विक्रेता , मीडिया, प्रकाशक,सर्जन्स,आर्किटेक्ट्स, ट्रांसपोर्टर्स, धर्म प्रचारक व् योग प्रशिक्षक अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ आप अपनी बात दृढ़तापूर्वक मनवा पाएंगे/

अंक 3,12,21,30
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति मैं कोई खास बदलाव  नहीं ला पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता  से आपकी व्यवसायिक व् सामाजिक स्थिति सुखद रहेगी/ आपकी राय को सहज अनुमोदन मिलेगा/ प्रकाशक, मीडिया,धर्मगुरु, सर्जन्स, आर्किटेक्ट्स, हीरे,वाहन, पेट्रोल, हार्डवेयर विक्रेता ,भविष्यवेता व् वास्तुविद आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/


अंक 4,13,22,31
आज अहम के टकराव के कारण, राजनैतिक व् प्रशासनिक स्तर पर उलझने बढ़ सकती हैं/ उपभोग से  पूर्व दुग्ध उत्पादों  की शुद्धता के प्रति अवश्य आश्वस्त हो लीजिये, क्योंकि फ़ूड पोइज़निंग का अंदेशा है/ वाहन चालन मे भी अधिक सजग रहिये/ बुजुर्गों की भावनाओं के प्रति अधिक सहिष्णु रहिये/

अंक 5,14,23
आज आपकी  प्रबन्धन क्षमता के आधार पर आप प्रशासनिक व्  राजनैतिक क्षेत्र में  खास पहचान बना पाएंगे/बुजुर्गों व् यातायात नियमों की अवहेलना आज आपकी परेशानी का सबब हो सकते हैं/ सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता व् दुग्ध उत्पादक ,राजनीतिज्ञ व् सामाजिक कार्यकर्ता आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/

अंक 6,15,24
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई उल्लेखनीय बदलाव नहीं ला पाएंगे/ दैनिक गतिविधियाँ सहजता से पूर्ण कर पाएंगे,परन्तु आपके क्रियाकलापों में  नवीनता की कमी से आप बोरियत महसूस करेंगे/ कुछ समय पसंद दीदा गतिविधियों व् सामाजिक मेलमिलाप में  दीजिये/

अंक 7,16,25
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में  कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/  भाग्य अनुकूलता से आपकी कारोबारी व् सामाजिक स्थिति सराहनीय रहेगी/ परिवार में भी आपकी राय का मान होगा/ सर्जन्स , आर्किटेक्ट्स, धर्म प्रचारक, मीडिया, हीरे, वाहन, पेट्रोल व् श्याम वर्ण वस्तुओं के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 8,17,26
आज अहम के टकराव के कारण प्रशासनिक एवं राजनीतिक स्तर पर उलझने बढ़ सकती हैं/ सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता आज अपेक्षाकृत कम लाभ कमा पाएंगे/ श्यामवर्ण वस्तुओं, लोहे,वाहन, पेट्रोल , हीरे के विक्रेता, सर्जन्स, ट्रांसपोर्टर्स, मीडिया व् धर्मगुरु आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ धार्मिक गतिविधियों में रुझान बढ़ेगा/
अंक 9,18,27


व्यक्तिगत प्रयास आज सामान्य परिणाम  देंगे, परन्तु भाग्य अनुकूलता से आपकी व्यवसायिक, पारिवारिक व् सामाजिक स्थिति सुखद रहेगी/ सर्जन्स,आर्किटेक्ट्स, मीडिया, फोटो जर्नलिस्ट ,धार्मिक साहित्य के प्रकाशक, ट्रांसपोर्टर्स, हीरे, ईंधन व् वाहन के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/

No comments:

Post a Comment