Sunday, August 7, 2016

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 9/8/2016 मंगलवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 9/8/2016 मंगलवार  
==================================================
अंक 1,10,19,28
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ दैनिक गतिविधियां सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे/ अहम के टकराव के कारण बुजुर्गों व् उच्च अधिकारियों के साथ वैचारिक मतभेद आज आपकी परेशानी का सबब हो सकते हैं/ वाहन चालन में भी अधिक सचेत रहिये/
अंक 2,11,20,29
आज सेहत व् आहार की ओर अधिक ध्यान दीजिये/ उच्च ज्वर , रक्त विकार, चर्म  रोग, क्रोध व् बहसबाजी से परेशानी का अंदेशा है/ सम्पति से जुडी कोई न्यायिक प्रक्रिया या सौदेबाजी आज आपकी परेशानी का सबब हो सकती है/ भाग्य अनुकूलता से आज आप दृढ़तापूर्वक निर्णय लेते काफी हद तक स्थिति संभाल पाएंगे/ हीरे, शल्य चिकित्सा उपकरणों , पेट्रोल व् वाहन विक्रेता , ट्रांसपोर्टर्स, धर्म प्रचारक, धार्मिक साहित्य के प्रकाशक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 3,12,21,30
आज व्यक्तिगत प्रयास बहुत सार्थक परिणाम देंगे व् आप भाग्य अनुकूलता से भी लाभान्वित होंगे/आप दृढ़तापूर्वक निश्चय लेते हुए अपनी बात मनवाने की स्थिति में रहेंगे/  सर्जन्स, आर्किटेक्ट्स, ट्रांसपोर्टर्स, हीरे,नवरत्न, भू उत्पादों, ईंधन व् बारूद के विक्रेता, मीडिया, प्रकाशक, फोटो जर्नलिस्ट, धर्म गुरु, वास्तु विद, कृषि शोधार्थी आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 4,13,22,31
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ आपके प्रयासों में नवीनता की कमी से आज आप कुछ बोरियत महसूस करेंगे/ बुजर्गों व् उच्च अधिकारियों के साथ वैचारिक सामंजस्य की नीति अपनाईये/ वाहन चालन में भी अधिक सचेत रहिये/
अंक 5,14,23
आज सेहत व् आहार के प्रति अधिक सजग रहिये व् मन शांत रखने की कोशिश कीजिये/ मन की चपलता व् क्रोध पर यथासम्भव काबू रखिये/  बुजुर्गों व् यातायात नियमों की अवहेलना आज आपकी परेशानी का सबब हो सकती है/ कृषकवर्ग व् ट्रांसपोर्ट्स, अनाज गोदाम व् कृषक वर्ग एवम पावर ग्रिड आज कुछ प्रतिकूल स्थिति में रहेंगे/  सम्पति से जुड़े किसी लंबित वाद या सौदेबाजी से भी आज अवांछित परिणाम मिल सकते हैं/
अंक 6,15,24
लंबे समय से टालते आ रहे सवास्थ्य परीक्षण को और अधिक टालना आज आपकी परेशानी बढा सकता है/ सम्पति से  जुडी कोई न्यायिक प्रक्रिया या सौदेबाजी भी आज आपकी परेशानी का सब हो सकते हैं/ शांत मन से दैनिक दायित्व पूर्ण करने की कोशिश कीजिये/

अंक 7,16,25
आज सेहत व् आहार के प्रति लापरवाही व् अनर्गल वादविवाद आपकी परेशानी का सबब  हो सकते हैं/सम्पति से जुड़े किसी लंबित वाद या सौदेबाजी से भी आज प्रतिकूल परिणाम का अंदेशा है/  भाग्य  अनुकूलता से आप अस्वस्थता के बावजूद दैनिक दायित्व निभा पाएंगे/ हीरे, पेट्रोल, वाहन , लोहे, शल्य चिकित्सा उपकरणों के विक्रेता, ड्रम प्रचारक व् धार्मिक साहित्य के प्रकाशक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 8,17,26
आज व्यक्तिगत प्रयास सार्थक परिणाम देंगे व् आप भाग्य अनुकूलता से भी लाभान्वित होंगे/ व्यवसायिक व् सामाजिक स्थिति सुखद रहेगी व् आप दृढ़तापूर्वक निश्चय लेते हुए अपनी बात मनवाने की स्थिति में रहेंगे/ ईंधन, हीरे, नवरत्न, भू उत्पादों के विक्रेता , सेना व् न्यायपालिका, वाचनालय , मीडिया, प्रकाशक, धर्म प्रचारक, आर्किटेक्ट्स व  ट्रांसपोर्टर्स अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ कृषि भूमि में दीर्घ कालीन  निवेश हेतु उत्तम दिन है/

अंक 9,18,27
आज आप स्वतन्त्र रूप से निर्णय लेते हुए अपनी बात मनवाने की स्थिति में रहेंगे/आपकी राय को सहज अनुमोदन मिलेगा/ हीरे, ईंधन , वाहन, बहु रंगी वस्तुओं व् भू  उत्पादों के  विक्रेता , सेना व् कंमांडोज़ , न्यायपालिका, धर्म प्रचारक, संग्राहलय, मीडिया , प्रकाशक व् धर्म प्रचारक आज अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/
अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment