Saturday, August 6, 2016

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 8/8/2016 सोमवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक  8/8/2016  सोमवार

अंक 1,10,19,28
आज अहम पर यथासंभव काबू रखिये/ बुजुर्गों व् उच्चाधिकारियों के साथ  सामंजस्य की नीति  अपनाने की कोशिश कीजिये/ आज आप रचनात्मक गतिविधियों , मीडिया व् कला के क्षेत्र में कुछ पहचान बना पाएंगे/  शिपिंग सेक्टर, समुद्री उत्पादों के विक्रेता व् निर्यातक, जल शुद्धिकरण सयंत्र , धर्म प्रचारक व् मनोवैज्ञानिक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 2,11,20,29
आज आप दृढ़तापूर्वक निर्णय लेते हुए अपनी बात मनवाने की स्थिति में रहेंगे/ व्यवसायिक,व् सामाजिक स्थिति सराहनीय रहेगी/ आप साहित्यिक व्  धार्मिक गतिविधियों में भी कुछ समय दे पाएंगे/ हीरे , वाहन, पेट्रोल व् श्याम वर्ण वस्तुओं के विक्रेता, आर्किटेक्ट्स व् कॉस्मेटिक सर्जन्स , मीडिया, प्रकाशक, भविष्यवेता
व् धर्म प्रचारक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 3,12,21,30
आज आपकी कारोबारी, सामाजिक व् पारिवारिक स्थिति व्यक्तिगत प्रयासों व् भाग्य अनुकूलता के फलस्वरूप सुखद रहेगी/ आप दृढ़तापूर्वक निर्णय लेने व् अपनी बात सहजता से मनवाने की स्थिति में रहेंगे/ कॉस्मेटिक व् डेंटल सर्जन्स, आर्किटेक्ट्स, मैकेनिक्स,  वाहन, पेट्रोल, सरसों के तेल, हीरे ,मोती ,सीफ़ूड व् सी शेल्स के विक्रेता, मूवर्स व् पैकर्स, तीर्थ यात्री, धर्म गुरु, मीडिया, प्रकाशक, शिपिंग इंडस्ट्री , साहसिक समुद्री अभियान प्रशिक्षक, व् गोताखोर आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ आज तीर्थयात्रा के अवसर बन सकते हैं/
अंक 4,13,22,31
आज अहम पर यथासम्भव काबू रखिये/ राजनैतिक व् प्रशासनिक स्तर पर अनर्गल वादविवाद आपकी उलझने बढा  सकते हैं/ यातायात नियमों व् बुजुर्गों की अवहेलना आज आपकी परेशानी का सबब हो सकते हैं/ भाग्य अनुकूलता से आज आप रचनात्मक गतिविधियों, साहसिक समुद्री अभियान, कला समीक्षा व् मीडिया के क्षेत्र में अपनी खास पहचान बना पाएंगे/ शिपिंग इंडस्ट्री, समुद्री उत्पादों व् एक्वा गार्ड्स के विक्रेता, मनोवैज्ञानिक व् धर्म प्रचारक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 5,14,23
मन की चपलता पर यथासम्भव काबू रखिए /बुजर्गों से कहासुनी व् यातयात नियमों की अवहेलना आज आपकी परेशानी का सबब हो सकते हैं/ शांत मन से दैनिक दायित्व पूर्ण करने की कोशिश कीजिये व् आज कोई प्रोजेक्ट्स शुरू न कीजिये/
अंक 6,15,24
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई ख़ास बदलाव नहीं ला पाएंगे/  भाग्य से भी आप किसी अनुकंपा की आशा में न रहिये/ दैनिक दायित्व सहजता से पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/ कुछ  सामाजिक मेलमिलाप में दीजिए व् अपने आस पास बिखरी छोटी छोटी खुशियाँ सहजने की कीजिये/
अंक 7,16,25
आज आप व्यक्तिगत प्रयास व् भाग्य अनुकूलता दोनों से भी लाभान्वित  होंगे;फलतः आपकी सामाजिक व् आर्थिक स्थिति सराहनीय रहेगी/ आप दृढ़तापूर्वक निर्णय लेने व् सहजता से अपनी बात मनवाने की स्थिति में
रहेंगे/ वाहन, पेट्रोल, हीरे, मोती, सीफ़ूड, सीशेल कलाकृतियों, एक्वा गार्ड्स  के विक्रेता, शिपिंग इन्डस्ट्री , आर्किटेक्ट्स,ट्रांसपोर्टर्स, सर्जन्स, मूवर्स व् पैकर्स, मीडिया, धार्मिक पुस्तकों के प्रकाशक, धर्म गुरु, कला समीक्षक, वाचनालय व् संग्रहालय आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 8,17,26
आज आपकी व्यवसायिक व् सामाजिक स्थिति व्यक्तिगत प्रयासों के परिणामस्वरूप सुखद रहेगी/ आप दृढ़तापूर्वक निश्चय लेते  हुए अपनी बात मनवाने की स्थिति में रहेंगे/ सर्जन्स, आर्किटेक्ट्स, ट्रांसपोर्टर्स, धर्म गुरु, तीर्थ यात्री, धार्मिक साहित्य के प्रकाशक, मीडिया, हीरे , सरसों के तेल, लोहे , शल्य चिकित्सा उपकरणों के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 9,18,27
आज आप स्वतंत्रतापूर्वक निश्चय लेते हुए,अपनी बात दृढ़ता से मनवाने की स्थिति में रहेंगे/  आपकी आर्थिक व् सामाजिक स्थिति सराहनीय रहेगी/आर्किटेक्ट्स, सर्जन्स,शोधार्थी, हीरे, वाहन, पेट्रोल, लोहे व् कोयले के विक्रेता, मीडिया, प्रकाशक व् फोटो जर्नलिस्ट आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/


अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment