Thursday, August 18, 2016

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 20/8/2016 शनिवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 20/8/2016  शनिवार
अंक 1,10,19,28
आज आपकी रूचि रचनात्मक गतिविधियों , सैर सपाटे,आमोद प्रमोद, राजनैतिक व सामाजिक सरोकार की गतिविधियों में बढ़ेगी/ बुजर्गों व् यातायात नियमों की  अवहेलना आज आपकी परेशानी का सबब हो सकती है/ मीडिया, अनुवादक, कलाकार, राजनेता, सफ़ेद रंग की वस्तुओं, कलाकृतियों व् चांदी के विक्रेता एवम निर्यातक, टूरिज्म सेक्टर व् एयर लाइन्स आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ वाहन चालन में भी अधिक सतर्क रहिए /
अंक 2,11,20,29
आज कल्पना को उन्मुक्त उड़ान दीजिए / रचनात्मक गतिविधियों, साहित्य सृजन व् सामाजिक सरोकार की गतिविधियों में पहचान बना पाएंगे/ गतिविधियों में भी मन रमेगा व् तीर्थ यात्रा के अवसर बन सकते हैं/ धार्मिक ग्रन्थों के शोधार्थी, मीडिया, प्रकाशक, धर्म प्रचारक, चांदी, हीरे, वाहन , पेट्रोल, सरसों के तेल के विक्रेता, मूवर्स व् पैकर्स, आर्किटेक्ट्स व् कॉस्मेटिक सर्जन्स आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 3,12,21,30
दैनिक गतिविधियां सहजता से व् शांत चित से पूर्ण कर पाएंगे/ साहित्य व् कला के क्षेत्र में  योगदान दे पाएंगे/ मीडिया, अनुवादक, कवि , कलाकार, एयर लाइन्स, टूरिज्म  सेक्टर, शोधार्थी ,पर्वतारोही, टूरिज्म सेक्टर, चांदी, हीरे ,पेट्रोल, वाहन, लोहे,  तेल, सुनहरी व श्यामवर्ण वस्तुओं के विक्रेता, ट्रांसपोर्ट्स,आर्किटेक्ट्स, सर्जन्स, धर्म प्रचारक, धार्मिक साहित्य के प्रकाशक व् कला समीक्षक आज अधिक अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/ प्रतियोगिता सार्थक परिणाम मिलेंगे/
अंक 4,13,22,31
दैनिक दायित्व सहजता से पूर्ण कर  पाएंगे व् रचनात्मक गतिविधियों के क्षेत्र में भी कुछ पहचान बना पाएंगे/ आमोद प्रमोद व् सैर सपाटे के कार्यक्रम बनेंगे , परन्तु वाहन चालन में अधिक सतर्क रहिये/ अहम के टकराव के कारण आज प्रशासनिक व् राजनैतिक स्तर पर उलझने बढ़ सकती हैं/ मीडिया, चांदी व कलाकृतियों के विक्रेता एवम निर्यातक, एयर लाइन्स आदि आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 5,14,23
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता से आज आप प्रशासनिक व् राजनैतिक गतिविधियों में कुछ पहचान बना पाएंगे/ सफ़ेद  रंग की वस्तुओं व् दुग्ध उत्पादों के वितरक,निर्यातक व् टूरिज्म सेक्टर  आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ वाहन चालन में आज अधिक सजग रहिये/
अंक 6,15,24
दैनिक गतिविधियाँ सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे/ भाग्य से भी किसी खास अनुकंपा के आसार नहीं है/ दैनिक दायित्व सहजता से पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/ कुछ समय अभिरुचियों की तुष्टि व् सामाजिक मेलमिलाप में दीजिये/
अंक 7,16,25
आज सेहत व् आहार की ओर अधिक ध्यान दीजिये/ किसी एलर्जी अथवा वायु  जनित संक्रमण से परेशानी का अंदेशा है/ हवाई यात्रा में भी दिक्कत आ सकती है/ भाग्य अनुकूलता से, आज आप अस्वस्थता के बावजूद अपने दायित्व बखूबी निभा पाएंगे/ हीरे,पेट्रोल,वाहन, लोहे, सरसों के तेल के विक्रेता, मीडिया, प्रकाशक, धर्म प्रचारक, सर्जन्स आर्किटेक्ट्स व् ट्रांसपोर्टर्स आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 8,17,26
दैनिक दायित्व सामान्य रूप से निभा पाएंगे/ अहम के टकराव के कारण उच्च अधिकारियों से व् राजनैतिक स्तर पर कुछ वैचारिक मतभेद बढ़ सकते हैं, परन्तु आप काफी हद तक अपनी बात दृढ़तापूर्वक  मनवाने की स्थिति में रहेंगे/ सर्जन्स, आर्किटेक्ट्स, ट्रांसपोर्ट्स, वाहन, पेट्रोल, हीरे ,लोहे व् कोयले के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 9,18,27
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे, परन्तु दैनिक दायित्व सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता से आज आपका प्रभुत्व बढेगा व् आप अपनी बात दृढ़तापूर्वक मनवाने की स्थिति में रहेंगे/ धार्मिक क्रियाकलापों में समय दे पाएंगे/ हीरे , पेट्रोल ,वाहन, लोहे व् कोयले के विक्रेता , फोटो जर्नलिस्ट, धर्म प्रचारक, आर्किटेक्ट्स व् ट्रांसपोर्ट्स आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment