Tuesday, August 30, 2016

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 1/9/2016 गुरुवार


अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 1/9/2016 गुरुवार
=================================================
अंक 1,10,19,28
व्यक्तिगत प्रयास आज  स्थिति  में कोई ख़ास बदलाव नहीं ला पाएंगे/  भाग्य अनुकूलता से,आप राजनैतिक, प्रशासनिक व् सामाजिक सरोकार की गतिविधियों मैं कुछ पहचान बना पाएंगे/ सफ़ेद रंग की वस्तुओं  व् दुग्ध उत्पादों के विक्रेता , राजदूत , नेता व् एन ज़ी ओ अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/

अंक 2,11,20,29
दैनिक गतिविधियाँ सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता से आपकी पारिवारिक व् व्यवसायिक स्थिति सुखद रहेगी/ साहित्य व् सामाजिक सरोकार की गतिविधियों मैं भी कुछ समय दे पाएंगे/ आर्किटेक्ट्स, आंतरिक सज्जाकार, स्त्रीरोग विशेषज्ञ, शिक्षाविद, प्रकाशक सोने  व् सम्पति के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/

अंक 3,12,21,30
दैनिक क्रियाकलाप निर्बाध पूर्ण  होने से आप संतुष्ट रहेंगे/साहित्य सृजन व् समाज सेवा के क्षेत्र मैं कुछ पहचान बना पाएंगे/ आपकी राय का मान होगा/गृह निर्माता, सोने,सम्पति व् सुनहरी रंग की वस्तुओं के विक्रेता, स्त्री रोग विशेषज्ञ ,साहित्यकार व् शिक्षाविद अधिक सुखद स्थिति मैं रहेंगे/

अंक 4,13,22,31
आज अहम पर यथासम्भव काबू रखिये/प्रशासनिक व् राजनैतिक क्षेत्र मैं सामंजस्य की नीति अपनाने की कोशिश कीजिये/  आज कोई नया प्रोजेक्ट आपकी परेशानी का सबब हो  सकता है/ शांत मन से दैनिक गतिविधियां पूर्ण करने की कोशिश कीजिये/उपभोग से पूर्व दुग्ध उत्पादों की शुद्धता के प्रति अवश्य आश्वस्त हो लीजिए /

अंक 5,14,23
आज आप अपनी प्रशासनिक व् प्रबधन क्षमता के आधार पर व्यवसायिक, सामाजिक व् पारिवारिक क्षेत्र मैं बखूबी दायित्व निर्वहन कर पाएंगे/ विदेश सेवा मैं कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी, राजदूत व् शैक्षणिक शिष्ट मंडल आज अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/ सफ़ेद व् सुनहरी रंग की वस्तुओं के विक्रेता,प्रसूतिगृह आर्किटेक्ट्स,साहित्यकार व् प्रकाशक, कुटीर उद्योग संचालक आज अधिक लाभ प्राप्त कर पाएंगे/

अंक 6,15,24
दैनिक गतिविधियाँ निर्बाध पूर्ण होने से आप प्रसन्नचित रहेंगे/ सामाजिक मेलमिलाप व् साहित्य सृजन मैं कुछ समय दे पाएंगे/ परिवार की भौतिक सुख सुविधा हेतु अतिरिक्त व्यय कर पाएंगे/ सुनहरी रंग की वस्तुओं, सोने व् सम्पति के विक्रेता , आर्किटेक्ट्स, आंतरिक सज्जाकार, शिक्षण संस्था संचालक व् प्रकाशक आज अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/

अंक 7,16,25
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति मैं कोई उल्लेखनीय बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता से, आपकी व्यवसायिक व् पारिवारिक स्थिति सुखद रहेगी/ सोने,सम्पति के विक्रेता व् निवेशक, आर्किटेक्ट्स, आंतरिक सज्जाकार, साहित्यकार, सामाजिक कार्यकर्ता व्  नर्सिंग होम्स आज अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/

अंक 8,17,26
आज प्रशासनिक व् राजनैतिक स्तर पर, अहम के टकराव व् अनर्गल वादविवाद के कारण उलझने बढ़ सकती हैं/ उपभोग से पूर्ण दुग्ध उत्पादों की शुद्धता सुनिश्चित कर लीजिये; आज फ़ूड पोइजोनिंग का अंदेशा है/ भाग्य अनुकूलता से आप पारिवारिक् व्  व्यवसायिक दायित्व निर्वहन कर पाएंगे/ सरसों के तेल, सोने व् सम्पति के विक्रेता ,आर्किटेक्ट्स, स्त्रीरोग विशेषज्ञ ,साहित्यकार व् सामाजिक कार्यकर्ता आज अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/

अंक 9,18,27
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति मैं कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता के फलस्वरूप, आपकी कारोबारी व् पारिवारिक स्थिति सुखद रहेगी/ साहित्यिक व् सामाजिक गतिविधियों के क्षेत्र मैं कुछ पहचान बना पाएंगे/ सोने व् सम्पति मैं निवेश के लिए उत्तम दिन है/

अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment