Thursday, August 11, 2016

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 13/8/2016 शनिवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक  13/8/2016   शनिवार

अंक 1,10,19,28
दैनिक गतिविधियां सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे, परन्तु आप अपने क्रियाकलापों की एकरसता से कुछ बोरियत  महसूस करेंगे/ बुजुर्गो व् उच्च अधिकारियों के दृष्टिकोण को समझने व् उनके साथ सामजस्य की नीति अपनाने की कोशिश कीजिये/ वाहन चालन में भी अधिक सतर्कता बरतिए/
अंक 2,11,20,29
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/  भाग्य अनुकूलता से आपकी कारोबारी, सामाजिक व् पारिवारिक स्थिति सराहनीय रहेगी व् आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी/ सोने, हीरे, सम्पति , गृहपयोगी वस्तुओं व् स्टेशनरी, लोहे , वाहन, व् पेट्रोल के विक्रेता, कॉस्मेटिक सर्जन्स व् स्त्रीरोग विशेषज्ञ,मीडिया, प्रकाशक व् अनुवादक, धर्म गुरु ,एयर लाइन्स, एम्प्लॉयमेंट एजेंसियां, आर्किटेक्ट्स, आंतरिक सज्जाकार, मूवर्स व् पैकर्स आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ तीर्थ यात्रा के अवसर बन सकते हैं/
अंक 3,12,21,30
दैनिक गतिविधियां सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ भाग्य अनुकंपा से आपकी सामाजिक, पारिवारिक व् व्यवसायिक स्थिति सम्मानजनक रहेगी/ आप दृढ़तापूर्वक निर्णय लेते हुए अपनी बात मनवाने की स्थिति में रहेंगे/ सरसों के तेल, स्टेशनरी, गृह उपयोगी वस्तुओं,वाहन , पेट्रोल, सोने, हीरे व् सम्पति के विक्रेता, कुटीर उद्योगपति, मीडिया, प्रकाशक, धर्मप्रचारक, शोधार्थी,सर्जन्स व् स्त्रीरोग विशेषज्ञ आज अधिक अनुकूल  स्थिति में रहेंगे/
अंक 4,13,22,31
आज आप लीक से हट कर कुछ कर गुजरना चाहेंगे और आरभिक स्तर पर कुछ विरोध एवम अहम के टकराव से उलझने बढ भी सकती है, परन्तु अंत में आप अपनी बात मनवाने की स्थिति में रहेंगे/ आपकी रूचि आविष्कार,अनुसन्धान, प्रशासनिक व् राजनैतिक नवाचारों व् समाज सुधार की ओर बढ़ेगी/ सफेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता, राजनेता व्  एन जी ओ अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ वाहन चालन में आज अधिक सचेत रहिये/
अंक 5,14,23
अपनी प्रबंधन क्षमता व् गणनात्मक योग्यता के आधार पर आज आप पारिवारिक, सामाजिक व् प्रशासनिक क्षेत्र में बखूबी दायित्व निर्वहन कर पाएंगे/ सोने, सम्पति, गृह उपयोगी वस्तुओं, सफ़ेद व् सुनहरी रंग की वस्तुओं, सम्पति  के विक्रेता, शिक्षा व् गृह ऋण एजेंट्स, स्त्रीरोग विशेषज्ञ, राजनीतिज्ञ व् प्रशासनिक अधिकारी आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ बुजुर्गों व् यातायात नियमों की अवहेलना आज आपकी परेशानी का सबब हो सकते हैं/
अंक 6,15,24
दैनिक गतिविधियां सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता से आपकी व्यवसायिक व् सामाजिक स्थिति सुखद रहेगी/ आप पारिवारिक सुख सुविधा हेतु अतिरिक्त धन व् समय दे पाएंगे/ आर्किटेक्टस, आंतरिक सज्जाकार, सोने, सम्पति व् गृह उपयोगी वस्तुओं के विक्रेता, लेखक व् प्रकाशक, स्त्रीरोग विशेषज्ञ व् सामाजिक कार्यकर्ता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 7,16,25
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता से आपकी व्यवसायिक, सामाजिक व् पारिवारिक स्थिति सुखद रहेगी/ आप अपनी बात मनवाने की स्थिति में रहेंगे/ आर्किटेक्ट्स, आंतरिक सज्जाकार, गृह उपयोगी वस्तुओं, वाहन पेट्रोल, हीरे, सोने व् सम्पति के विक्रेता, प्रसूतिगृह, कॉस्मेटिक सर्जन्स, मीडिया, प्रकाशक व् धर्म प्रचारक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 8,17,26
आज अहम के टकराव के कारण प्रशासनिक व् राजनैतिक स्तर पर उलझने बढ़ सकती हैं, परन्तु भाग्य अनुकूलता से आप काफी हद तक अपनी बात मनवाने की स्थिति में रहेंगे/ आर्किटेक्ट्स, ट्रांसपोर्टर्स, सोने ,सम्पति, वाहन, पेट्रोल, सरसों के तेल, सुनहरी व श्यामवर्ण वस्तुओं के विक्रेता, स्त्रीरोग विशेषज्ञ, सर्जन्स, धर्म गुरु, लेखक, मीडिया, प्रकाशक व् शोधार्थी आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 9,18,27
दैनिक गतिविधियां निर्बाध  पूर्ण कर पाएंगे/  भाग्य अनुकंपा से आपकी  सामाजिक, आर्थिक व् पारिवारिक स्थिति सुखद रहेगी/आज आप दृढ़तापूर्वक निरन्त लेते हुए अपनी बात मनवाने की स्थिति में रहेंगे/ ट्रांसपोर्ट्स, आर्किटेक्ट्स, सर्जन्स, स्त्रीरोग विशेषज्ञ, फोटो जर्नलिस्ट, मीडिया, लेखक व् प्रकाशक, सोने, हीरे, सम्पति के विक्रेता व् दीर्घ कालीन निवेशक, धर्म प्रचारक व् तीर्थ यात्री आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/


अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment