Wednesday, August 10, 2016

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 11/8/2016 गुरुवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 11/8/2016  गुरुवार

अंक 1,10,19,28
आज आपकी रूचि रचनात्मक गतिविधियों, आमोद प्रमोद, सैर सपाटे व् प्रशासनिक गतिविधियों की ओर बढ़ेगी/  मीडिया, कलाकार, एयर लाइन्स, टूरिज्म सेक्टर, सफ़ेद रंग की वस्तुओं , चांदी व् हस्तशिल्प उत्पादों के विक्रेता व् निर्यातक आज अधिक लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/ राजनीतिज्ञ, विदेश में कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी , एन जी ओ व् सामाजिक कार्यकर्ता अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 2,11,20,29
आज व्यक्तिगत  प्रयास सार्थक परिणाम  देंगे व् आप भाग्य अनुकूलता से भी लाभान्वित होंगे/ व्यवसायिक, सामाजिक व् पारिवारिक दायित्व बखूबी निभा पाएंगे/ साहित्य, कला व् मीडिया के क्षेत्र में भी कुछ पहचान बना पाएंगे/ चांदी, सोने, सम्पति के विक्रेता, कुटीर उद्योगपति , निर्यातक, एयर लाइन्स, पर्वतारोही ,आर्किटेक्ट्स, स्त्रीरोग विशेषज्ञ, लेखक व् प्रकाशक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 3,12,21,30
आज कल्पना को उन्मुक्त उड़ान दीजिये/ साहित्य व् कला के क्षेत्र में विशिष्ट पहचान बना पाएंगे/ पारिवारिक, व्यवसायिक व् सामाजिक स्थिति सराहनीय रहेगी व् आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी/ सोने, चांदी, गृह उपयोगी वस्तुओं व् रिहाशयी सम्पति के विक्रेता , स्त्रीरोग विशेषज्ञ, सामाजिक कार्यकर्ता,मीडिया, प्रकाशक, एयरलाइन्स, टूरिज्म सेक्टर,  आर्किटेक्ट्स व् आंतरिक सज्जाकार आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 4,13,22,31
आज आप अपने दैनिक दायित्व सहजता से निभा पाएंगे/ कुछ समय आमोद प्रमोद, रचनात्मक गतिविधियों व् सैर सपाटे में भी दे पाएंगे/ चांदी व् कलाकृतियों के विक्रेता एवम निर्यातक, एयर लाइन्स, मीडिया व् कला समीक्षक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/अहम के टकराव के कारण राजनीतिक व् प्रशासनिक स्तर पर अनर्गल वाद विवाद आपके परेशानी बढ़ा सकते हैं/
अंक 5,14,23
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता से आपकी पारिवारिक, सामाजिक व् व्यवसायिक स्थिति सुखद रहेगी/ शिक्षा व् गृह ऋण एजेंट्स, सोने, सम्पति, सफ़ेद व् सुनहरी  रंग की वस्तुओं के विक्रेता, आर्किटेक्ट्स,शिक्षाविद, विदेश मन्त्रालय , स्त्रीरोग विशेषज्ञ, लेखक व् प्रकाशक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 6,15,24
दैनिक दायित्व सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता से कारोबारी व् सामाजिक स्थिति सुखद रहेगी/ आप पारिवारिक सुख सुविधा हेतु अतिरिक्त धन व् समय दे पाएंगे/ आर्किटेक्ट्स, आंतरिक सज्जाकार,  सोने,
सम्पति व् गृह उपयोगी वस्तुओं के विक्रेता, स्त्री रोग विशेषज्ञ, लेखक व् प्रकाशक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 7,16,25
आज सेहत व् आहार की ओर अधिक ध्यान दीजिये/ किसी एलर्जी या वायु जनित संक्रमण से परेशानी का अंदेशा है/  भाग्य अनुकूलता के फलस्वरुप, आज आप अस्वस्थता के बावजूद, दैनिक दायित्व निभा पाएंगे/ आर्किटेक्ट्स, सोने, सम्पति व् गृह उपयोगी वस्तुओं के विक्रेता, साहित्यकार , मीडिया व् प्रकाशक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 8,17,26
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ अहम के टकराव के कारण आज प्रशासनिक व् राजनैतिक स्तर पर उलझने बढ़ सकती हैं/  भाग्य अनुकूलता से आज आप  अस्वस्थता के बावजूद अपने व्यवसायिक व् पारिवारिक दायित्व निभा पाएंगे/ सोने व् सम्पति के विक्रेता, स्त्रीरोग विशेषज्ञ, मीडिया व् प्रकाशक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 9,18,27
दैनिक गतिविधियां सहजता से पूर्ण कर पाएंगे, परन्तु आपकी गतिविधियों की एकरूपता से आप बोरियत महसूस करेंगे./ कुछ समय रचनात्मक गतिविधियों व् सामाजिक मेलमिलाप में दीजिये/  आर्किटेक्ट्स, सोने व् सम्पति, गृह उपयोगी सामग्री व् स्टेशनरी के विक्रेता, लेखक व् प्रकाशक , स्त्रीरोग विशेषज्ञ व् सामाजिक कार्यकर्ता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/


अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment