Monday, August 8, 2016

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 10/8/2016 बुधवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक  10/8/2016  बुधवार  

अंक 1,10,19,28
आज आपकी प्रशासनिक क्षमता व् प्रबन्धन योग्यता के आधार पर आप राजनैतिक, व्यवसायिक व् सामाजिक सरोकार की गतिविधियों  में खास पहचान बना पाएंगे/ सफ़ेद व् स्लेटी रंग की वस्तुओं के विक्रेता, दुग्ध वितरक, नर्सिंग होम्स, मनोवैज्ञानिक, टूरिज्म सेक्टर, एन जी ओ,  राजनीतिज्ञ, विदेश सेवा में कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ विदेश में उच्च अध्ययन,  निर्यात व्यवसाय विस्तार, भ्रमण, सांस्कृतिक व् खेल स्पर्धा एवं व् कोरियोग्राफी हेतु जाने के लिए तथा राजनीतिक व् सांस्कृतिक शिष्ट मण्डल विदेश रवाना करने के लिए विशेष अनुकूल दिन हैं/
अंक 2,11,20,29
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता से कुछ बाधित कार्य गति ले सकते हैं/ विदेशी संपर्क सूत्र व् मित्र मण्डली आपकी आकस्मिक सहायक हो सकते है/  मनोरोग व् बालरोग विशेषज्ञ,  निर्यातक, स्लेटी रंग की वस्तुओं व् खेल सामग्री के विक्रेता, संगीत व नृत्य  निर्देशक आज अधिक अनुकूल स्थिति  में रहेंगे/ सम्पति से जुडी कोई न्यायिक प्रक्रिया या सौदेबाजी व् अनर्गल वादविवाद आज आपकी परेशानी का सबब हो सकते हैं/
अंक 3,12,21,30
दैनिक गतिविधियां सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे/  संतान पक्ष की किसी समस्या से आप कुछ चिन्तित रहेंगे, परन्तु दृढ़तापूर्वक समाधान पाने की कोशिश कीजिए , काफी हद तक सफल रहेंगे/ आज यात्रा प्रवास में बाधा का अंदेशा है व्  उधार दिया हुआ  धन वसूलने में भी दिक्कत आ सकती है/ कृषक वर्ग, बहु रंगी वस्तुओं, ईंधन  व् भू उत्पादों के विक्रेता, वास्तु विद, धर्म प्रचारक व् फोटो जर्नलिस्ट आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 4,13,22, 31
आज अहम पर यथसंभव काबू रखिये, अन्यथा प्रशासनिक व् राजनैतिक स्तर  पर अनर्गल वादविवाद आपकी परेशानी बढा सकते हैं/ भाग्य अनुकम्पा से कुछ बाधित कार्य गति ले सकते हैं/ विदेशी संपर्क सूत्र व् मित्रमण्डली आज आपकी मददगार हो सकते है/ मेहमाननवाज़ी में व्  बच्चों के साथ कुछ यादगार समय बिता पाएंगे/ स्लेटी रंग की वस्तुओं , खेल सामग्री व् म्यूजिक एलबम्स के विक्रेता एवम निर्यातक आज अधिक लाभप्रद स्थिति में रहेंगे/
अंक 5,14,23
आज अंतरात्मा की पुकार सुनते हुए आप जो भी निर्णय  लेंगे , सही सिद्ध होंगे/ अपनी गणनात्मक योग्यता से भी आप लाभान्वित होंगे/ निर्यातक, विदेश सेवा में कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी, कोरियोग्राफर्स, सफ़ेद व् स्लेटी रंग की वस्तुओं के विक्रेता, नर्सिंग होम्स, मनोचिक्त्सिक, खेल समीक्षक , इवेंट मैनेजर्स व् राजनीतिज्ञ आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ सम्पति से जुडी कोई सौदेबाजी या मुकदमेबाजी, क्रोध व् अनर्गल वाद विवाद आज आपकी परेशानी बढ़ा सकते हैं/

अंक 6,15,24
दैनिक गतिविधियां सामान्य रूप से पूर्ण कर  पाएंगे, परन्तु आपकी प्रयासों में नवीनता की कमी से आज आप कुछ बोरियत महसूस करेंगे/ कुछ समय पसंददीदा गतिविधियों व् सामाजिक मेलमिलाप में दीजिये/ कृषक वर्ग व् अनाज गोदामों व् पावर ग्रिड्स को आज कुछ परेशानी के अंदेशा है/ सम्पति से जुड़े किसी वाद के भी आज  प्रतिकूल परिणाम मिल सकते हैं/
अंक 7,16,25
दैनिक गतिविधियां सामान्य रूप से पूर्ण कर  पाएंगे/  भाग्य अनुकूलता से आज विदेशी संपर्क सूत्र व् मित्रगण आपके आकस्मिक सहायक हो सकते हैं व् कुछ बाधित प्रोजेक्ट्स गति ले सकते हैं/ विदेश में निर्यात व्यवसाय विस्तार हेतु अनुकूल दिन हैं/ मनोरोग व् बालरोग विशेषज्ञ, खेल समीक्षक, नर्सिंग होम्स व्  स्लेटी रंग की वस्तुओं के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ सम्पति से जुडी कोई न्यायिक प्रक्रिया आज आपकी परेशानी बढ़ा सकती है/
अंक 8,17,26
अहम पर यथासम्भव काबू रखिये; प्रशासनिक  व् राजनैतिक  स्तर  पर समन्वय की नीति अपनाने की कोशिश कीजिये/ आपकी रुचि आज धार्मिक क्रियाकलापों में बढ़ेगी/ धर्म गुरु, धार्मिक साहित्य के प्रकाशक, कृषक वर्ग , ईंधन व् नवरत्न के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 9,18,27
दैनिक गतिविधियां सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ आकस्मिक आये मेहमानों व् बच्चों की किसी समस्या के कारण आज पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों में कुछ फेर बदल का अंदेशा है/ धर्म गुरु, भू  शोधार्थी, बहु रंगी उत्पादों व् ईंधन, बारूद , नवरत्न के विक्रेता, फोटो जर्नलिस्ट आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ आज किसी को भी धन उधार न  दीजिए , अन्यथा वसूलते समय दिक्कत आएगी/ धार्मिक गतिविधियों में समय दे पाएंगे/
अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment