Thursday, July 7, 2016

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 9/7/2016 शनिवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 9/7/2016    शनिवार
==================================================
अंक 1,10,19,28
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे, परन्तु भाग्य अनुकूलता से दायित्व निर्बाध पूर्ण कर पाएंगे/ आमोद प्रमोद व सैर सपाटे के कार्यक्रम बनेंगे , परन्तु वाहन चालन में अधिक सजग रहिये/ शिपिंग सेक्टर, समुद्री उत्पादों के विक्रेता , धर्म प्रचारक व् मीडिया आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 2,11,20,29
आज सेहत व् आहार एवं पेयजल की शुद्धता के प्रति अधिक सचेत रहिये/ जलजनित संक्रमण व् तेज़ बारिश या समुद्री  हवाओं से परेशानी का अंदेशा है/ सम्पति से जुडी कोई सौदेबाजी या न्यायिक प्रक्रिया आज आपकी परेशानी का सबब हो सकते हैं/ क्रोध और अनर्गल वादविवाद से दूर रहिये/ आज आपकी रूचि धार्मिक गतिविधियों, वास्तु व् ज्योतिष परामर्श की ओर बढ़ेगी/  मीडिया, प्रकाशक, हीरे, वाहन, पेट्रोल व श्याम वर्ण वस्तुओं के विक्रेता, आर्किटेक्टस व् ट्रांसपोर्टर्स अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 3,12,21,30
आज आप स्वतंत्रता पूर्वक निर्णय लेते हुए, अपनी बात दृढ़ता से मनवाने की स्थिति में रहेंगे/ व्यवसायिक, पारिवारिक व् सामाजिक स्थिति सुखद रहेगी/ हीरे, मोती , सीफ़ूड, ईंधन व् वाहन के विक्रेता , कॉस्मेटिक सर्जन्स , आर्किटेक्टस,मूवर्स व् पैकर्स, मीडिया, प्रकाशक, धर्म प्रचारक, शोधार्थी,भविष्य वेता व् वास्तु विद, सेना , न्यायपालिका ,कृषक वर्ग आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ कृषि भूमि में दीर्घ कालीन निवेश हेतु उत्तम दिन है/
अंक 4,13,22,31
दैनिक गतिविधियाँ सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे/  आप कुछ समय रचनात्मक गतिविधियों व् सैर सपाटे में भी दे पाएंगे, परन्तु वाहन चालन में अधिक सतर्कता बरतिए/ शिपिंग सेक्टर, समुद्री उत्पादों  के विक्रेता व् निर्यातक, जल शुद्धिकरण सयन्त्र ,कला समीक्षक, अनुवादक व् मीडिया आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 5,14,23
शारीरिक व् मानसिक स्वास्थ्य की ओर आज अधिक ध्यान दीजिए/आज अनर्गल वाद विवाद व् क्रोध आपकी परेशानी बढ़ा सकते है/  सम्पति की किसी सौदेबाजी या मुकदमेबाजी के भी प्रतिकूल परिणाम का अंदेशा है/  बुजुर्गों व् यातायात  नियमों की अवहेलना भी आपकी  परेशानी का सबब हो सकते हैं/  व्यवस्थित मन से दैनिक गतिविधियाँ पूर्ण करने की कोशिश कीजिये व् आज कोई प्रोजेक्ट शुरू कीजिए/

अंक 6,15,24
लम्बे समय से टालते आ रहे स्वास्थ्य परीक्षण को अब और अधिक स्थगित करना आपकी परेशानी बढ़ा सकता है/ सेहत व् आहार के प्रति अधिक सचेत रहिये/ क्रोध व् अनर्गल वादविवाद पर काबू रखिये/ सम्पति से जुडी कोई भी मुकदमेबाजी या सौदेबाजी आज प्रतिकूल परिणाम दे सकती हैं/ शांत मन से दैनिक गतिविधियों पर ही ध्यान केंद्रित कीजिये/
अंक 7,16,25
आज अस्वस्थता के बावजूद, आप भाग्य अनुकूलता से अपने दायित्व बखूबी निभा पाएंगे/ आप दृढ़तापूर्वक अपनी बात मनवा पाएंगे, परन्तु व्यवहार में विनम्रता बरतिए/ शिपिंग सेक्टर, समुद्री उत्पादों, हीरे, पेट्रोल , वाहन व् कोयले के विक्रेता, आर्किटेक्टस, ट्रांसपोर्टर्स, धर्म गुरु, धार्मिक साहित्य के प्रकाशक व् मीडिया आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 8,17,26
आज आप स्वतन्त्र रूप से निर्णय लेते हुए अपनी बात दृढ़ता से मनवाने की स्थिति में रहेंगे/ धार्मिक क्रियाकलापों, वास्तु परामर्श, योग ध्यान, ज्योतिष परामर्श आदि की ओर रूचि बढ़ेगी/  नवरतन, हीरे,भू उत्पादों ,वाहन के विक्रेता, आर्किटेक्टस, ट्रांसपोर्ट्स , धार्मिक साहित्य प्रकाशक, शोधार्थी , सेना , न्यायपालिका , सर्जन्स व्  शल्य  चिकित्सा उपकरणों  के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 9,18,27
आज आप अपने व्यवसायिक, सामाजिक व् पारिवारिक दायित्व प्रभावी ढंग से पूर्ण कर पाएंगे/  फोटो जर्नलिस्ट, मीडिया, प्रकाशक, धर्म प्रचारक, सेना, न्यायपालिका, फायर ब्रिगेड,  भू शोधार्थी , ईंधन, वाहन, हीरे , नवरतन, भू उत्पादों व् कृषि भूमि के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ धार्मिक गतिविधियों में रुझान बढेगा व् तीर्थ यात्रा के अवसर बन सकते हैं/

अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment