Monday, July 4, 2016

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 6/7/2016 बुधवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक  6/7/2016  बुधवार
=================================================
अंक 1,10,19,28
आज आर्थिक स्तर पर कुछ परेशानी का अंदेशा  है व् अपव्यय के कारण सहचर से भी अनबन हो सकती है/ सुनियोजन की नीति अपनाइए/  जीवनसंगी की भावनाओं की ओर भी अधिक सहिष्णु रहिये/ विदेशी सम्पर्क सूत्र आपको कुछ आकस्मिक लाभ पहुंचा सकते हैं/ मनोरोग व् बालरोगविशेषज्ञ , निर्यातक  खेल समीक्षक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 2,11,20,29
आज व्यक्तिगत प्रयास आपकी स्थिति में सुखद बदलाव ला पाएंगे व् आप भाग्य अनुकूलता से भी लाभान्वित होंगे/ आप मेहमाननवाज़ी में व् प्रियजन की सुख सुविधा एवं व्यक्तिगत रखरखाव हेतु अतिरिक्त व्यय कर पाएंगे/ फैशन व् ग्लेमर जगत,फिल्म निर्माता, कोरियोग्राफर्स , मनोरोग व् बालरोग विशेषज्ञ, सेक्सोलॉजिस्ट्स, खेल जगत, इवेंट मैनेजर्स, बैंकर्स, रोग व् बालरोगविशेषज्ञ , निर्यातक  खेल समीक्षक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 3,12,21,30
 आज आर्थिक संसाधन अपेक्षाकृत सीमित होने के कारण आप बच्चों व्  सहचर की अतिरिक्त मांगे पूरी करने की असमर्थता की वजह से अनमने से व् चिंतित रहेंगे/ आकस्मिक आये मेहमानों के  कारण पूर्ण निर्धारित कार्यक्रमों में भी कुछ फेर बदल का अंदेशा है/ आज किसी से भी उधार न लीजिए और न ही दीजिये/ अपने किसी प्रियजन की कमी आज आप बहुत शिद्द्त से महसूस करेंगे/
अंक 4,13,22,31
आज आर्थिक संसधान अपेक्षाकृत सीमित  होने के बावजूद, आप भाग्यनुकूलता की वजह से अपने दायित्व पूर्ण कर पाएंगे/ अनुसन्धान, आविष्कार, प्रशासनिक व् सामाजिक नवाचारों के क्षेत्र में  कुछ पहचान बना  पाएंगे/ निर्यातक, टूरिज्म सेक्टर, सफ़ेद व् स्लेटी रंग की वस्तुओं के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ प्रेम प्रसंग में आज आत्मीयता की कमी खलेगी/ कुछ अपयश का भी अंदेशा है/
अंक 5,14,23
आज व्यक्तिगत प्रयास आपकी स्थिति में  कोई खास  बदलाव नहीं ला पाएंगे/ आप भाग्यनुकूलता की वजह से अपने दायित्व पूर्ण कर पाएंगे/कोरियोग्राफर्स , मनोरोग व् बालरोग विशेषज्ञ, खेल जगत, इवेंट मैनेजर्स, बैंकर्स, रोग व् बालरोगविशेषज्ञ , निर्यातक  खेल समीक्षक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/मेहमाननवाज़ी में व् बच्चों के साथ बिताया गया समय सुखद रहेगा/
अंक 6,15,24
आज आपकी आर्थिक व् सामाजिक स्थिति सुखद रहेगी/ प्रेम प्रसंग में भी आत्मीयता बढ़ेगी/ फैशन व् ग्लेमर की गतिविधियों से जुड़े लोग, भूरे रंग की वस्तुओं व् चर्म  उत्पादों के विक्रेता , सेक्सोलॉजिस्ट्स व्  कला समीक्षक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 7,16,25
आज आप  भाग्य अनुकूलता से  लाभान्वित होंगे व्  व्यक्तिगत प्रयास भी आपकी स्थिति में सुखद बदलाव ला पाएंगे / आप मेहमाननवाज़ी में व् प्रियजन की सुख सुविधा एवं व्यक्तिगत रखरखाव हेतु अतिरिक्त व्यय कर पाएंगे/खेल जगत, इवेंट मैनेजर्स, बैंकर्स, मनोरोग व् बालरोगविशेषज्ञ  फैशन व् ग्लेमर जगत,फिल्म निर्माता, कोरियोग्राफर्स, निर्यातक व्  खेल समीक्षक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 8,17,26
दैनिक गतिविधियाँ सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे , परन्तु आपके क्रियाकलापों  नवीनता की कमी से कुछ बोरियत महसूस होगी/ कुछ समय पसंददीदा गतिविधियों  में दीजिये/ अहम के टकराव के कारण आज राजनीतिक व् प्रशासनिक स्तर  पर उलझने हो सकती हैं/
अंक 9,18,27
आज आर्थिक संसधान अपेक्षाकृत सीमित  होने से  दायित्व पूर्ण करने  में कुछ परेशान हो जाएंगे/ सुनियोजित ढंग से दायित्व   निर्वहन  कोशिश कीजिये/किसी को भी उधार न लीजिए और न ही दीजिये/ आज आप अपने किसी आत्मीय जन की कमी रह रह कर  महसूस करेंगे/
अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment