Thursday, July 28, 2016

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 30/7/2016 शनिवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक  30/7/2016   शनिवार
अंक 1,10,19,28
दैनिक गतिविधियां सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता से आज आप प्रशासनिक ,सामाजिक सरोकार की व् प्रबंधन गतिविधियों में अपनी कुछ पहचान बना पाएंगे/ सफ़ेद रंग की वस्तुओं व् दुग्ध उत्पादों के विक्रेता व् एन जी ओ आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/  बुजुर्गों व् यातायात नियमों की अवहेलना आज आपकी परेशानी का सबब हो सकते हैं/
अंक 2,11,20,29
व्यवसायिक, सामाजिक व् पारिवारिक स्थिति भाग्य अनुकूलता व् व्यक्तिगत प्रयास दोनो के फलस्वरूप सराहनीय रहेगी/ आप दृढ़तापूर्वक निर्णय लेते हुए अपनी बात मनवाने की स्थिति में रहेंगे/ हीरे, सोने,सम्पति, वाहन, पेट्रोल, लोहे व् कोयले के विक्रेता, मीडिया, लेखक, प्रकाशक, धर्मप्रचारक, तीर्थ यात्री,  ट्रांसपोर्टर्स, आर्किटेक्ट्स, स्त्रीरोग विशेषज्ञ व् सर्जन्स आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 3,12,21,30
आज पारिवारिक, व्यवसायिक व् सामाजिक दायित्व बखूबी निभा पाएंगे व् साहित्यिक व् धार्मिक गतिविधियों में भी कुछ योगदान दे पाएंगे/ आप दृढ़तापूर्वक निश्चय लेने व् अपनी बात सहजता से मनवाने की स्थिति में रहेंगे/ ,सोने, हीरे, पेट्रोल, वाहन, सरसों के तेल, स्टेशनरी, सम्पति व् गृह उपयोगी वस्तुओं के विक्रेता , आर्किटेक्ट्स, ट्रांसपोर्ट्स, मीडिया, प्रकाशक, वाचनालय, सर्जन्स व स्त्रीरोग विशेषज्ञ, धर्म प्रचारक व् भविष्यवेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 4,13,22,31
दैनिक गतिविधियां सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे/  राजनैतिक व् प्रशासनिक स्तर पर अनर्गल वादविवाद आपकी परेशानी बढ़ा सकते हैं; अहम पर यथासम्भव काबू रखिये/  बुजुर्गों को समुचित सम्मान दीजिये व् उनकी आशीष पाने की कोशिश कीजिये/ वाहन चालन में भी अधिक सचेत रहिये/ आज कोई नया प्रोजेक्ट शुरू न कीजिये/
अंक 5,14,23
व्यवसायिक, सामाजिक व् पारिवारिक स्थिति व्यक्तिगत प्रयासों के फलस्वरूप सुखद रहेगी/ सोने,सम्पति व् गृह उपयोगी वस्तुओं के विक्रेता, शिक्षा व् गृह ऋण एजेंट्स, विदेश सेवा में कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी, स्त्रीरोग विशेषज्ञ, सफ़ेद व् सुनहरी रंग की वस्तुओं के विक्रेता, साहित्यकार व् राजनीतिज्ञ आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ वाहन चालन में अधिक सावधानी बरतिए/
अंक 6,15,24
व्यक्तिगत प्रयास फलीभूत होने से आपकी व्यवसायिक व् सामाजिक स्थिति सुखद रहेगी/ आप पारिवारिक सुख सुविधा हेतु भी अतिरिक्त धन व्  समय दे पाएंगे/ आर्किटेक्ट्स, आन्तरिक सज्जाकार,  सोने,सम्पति व गृह उपयोगी  वस्तुओं के विक्रेता शिक्षाविद, लेखक व् प्रकाशक, स्त्रीरोग विशेषज्ञ व् सामाजिक कार्यकर्ता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 7,16,25
आज भाग्य व् कर्म दोनों ही आपका साथ देंगे/ व्यवसायिक, सामाजिक व् पारिवारिक स्थिति सराहनीय रहेगी/ आज दृढ़तापूर्वक निर्णय लेते हुए अपनी बात मनवाने की स्थिति में रहेंगे/  साहित्यिक व धार्मिक गतिविधियों में भी मन रमेगा/ आर्किटेस्ट्स, ट्रांसपोर्टर्स, सर्जन्स, स्त्रीरोग विशेषज्ञ , हीरे सोने, सम्पति ,पेट्रोल,वाहन, लोहे, कोयले व् गृह उपयोगी वस्तुओं के विक्रेता, मीडिया, प्रकाशक व धर्म  प्रचारक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 8,17,26
आज आपकी व्यवसायिक, सामाजिक व् पारिवारिक स्थिति सराहनीय रहेगी/ आप दृढ़तापूर्वक निश्चय ले पाएंगे व् आपकी राय को सहज अनुमोदन मिलेगा/ हीरे, सोने,सम्पति ,वाहन, पेट्रोल, सरसों के तेल , सुनहरी व् श्याम वर्ण वस्तुओं के विक्रेता, मीडिया,वाचनालय,  संग्रहालय,  मीडिया, प्रकाशक, सर्जन्स व् स्त्रीरोग विशेषज्ञ , आर्किटेक्ट्स, ट्रांसपोर्टर्स व् तीर्थ यात्री आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 9,18,27
आज आप पारिवारिक व् व्यवसायिक दायित्व बखूबी निभा पाएंगे/ सामाजिक, साहित्यिक व् धार्मिक गतिविधियों में भी रुझान बढेगा/ घर में मांगलिक गतिविधियों के आसार हैं/  हीरे, सोने,सम्पति, वाहन, ईंधन , लोहे , शल्य चिकित्सा उपकरणों के विक्रेता , सर्जन्स,  स्त्रीरोग विशेषज्ञ , धर्म प्रचारक, मीडिया, प्रकाशक व् फोटो जर्नलिस्ट आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment