Tuesday, July 26, 2016

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 28/7/2016 गुरुवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 28/7/2016  गुरुवार
अंक 1,10,19,28
आज आपकी  नेतृत्व की प्रवृति व् प्रबंधन क्षमता मुखर होगी/  आप प्रशासनिक व् राजनैतिक एवम सामाजिक
सरोकार की गतिविधियों के क्षेत्र में विशिष्ट पहचान बना पाएंगे/ सफ़ेद रंग की वस्तुओ व् दुग्ध उत्पादों के विक्रेता, एन जी ओ व् राजनीतिज्ञ आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/  वाहन चालन में आज अधिक सतर्कता बरतिए/ बुजुर्गों के साथ वैचारिक सामंजस्य की नीति अपनाने की कोशिश कीजिये/
अंक 2,11,20,29
दैनिक गतिविधियां सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/  भाग्य अनुकूलता से आपकी पारिवारिक, सामाजिक व् व्यवसायिक स्थिति सुदृढ़ रहेगी/ आप दृढ़तापूर्वक निर्णय लेते हुए अपनी बात सहजता से मनवा पाएंगे/ हीरे, सोने, वाहन, पेट्रोल,  गृह उपयोगी वस्तुओं  के विक्रेता , आर्किटेक्ट्स, मूवर्स व् पैकर्स, धर्म प्रचारक, कला समीक्षक, मीडिया व् प्रकाशक, सर्जन्स व् स्त्रीरोग विशेषज्ञ आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 3,12,21,30
दैनिक गतिविधियाँ निर्बाध पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/ भाग्य अनुकम्पा से पारिवारिक, व्यवसायिक व्  सामाजिक स्थिति सराहनीय रहेगी/ प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी/  धार्मिक, साहित्यिक व् सामाजिक सरोकार की गतिविधियों में कुछ समय दे पाएंगे/ सोने, हीरे, सम्पति, वाहन, पेट्रोल, सरसों के तेल, सुनहरी व् श्याम वर्ण वस्तुओं के विक्रेता, मीडिया, प्रकाशक, धर्म प्रचारक, सर्जन्स, स्त्रीरोग विशेषज्ञ, लेखक व् सामाजिक कार्यकर्ता, आर्किटेक्ट्स व् ट्रांसपोर्टर्स आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 4,13,22,31
आज अहम पर यथासम्भव काबू रखिए, अन्यथा राजनैतिक व् प्रशासनिक स्तर पर अनर्गल वादविवाद व् बुजुर्गों से कहासुनी आपकी परेशानी का सबब हो सकते हैं/ वाहन चालन में भी अधिक सजग रहिये/  आज कोई नए प्रोजेक्ट शुरू न कीजिये/ शांत मन से दैनिक दायित्व पूर्ण करने की कोशिश कीजिये/
अंक 5,14,23
अपनी प्रबंधन क्षमता व् गणनात्मक योग्यता के आधार पर आप प्रशासनिक, सामाजिक व् पारिवारिक दायित्व बखूबी पूर्ण कर पाएंगे/ विदेश सेवा में कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी, राजनीतिज्ञ, एन जी ओ,  सफ़ेद व् सुनहरी रंग की वस्तुओं के विक्रेता, गृह व् शिक्षा ऋण एजेंट्स , सोने व् सम्पति के विक्रेता, शिक्षाविद व् समाज सेवक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ वाहन चालन में आज अधिक सचेत रहिये/
अंक 6,15,24
दैनिक गतिविधियां सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता से आपकी पारिवारिक, सामाजिक व् व्यवसायिक स्थिति सुखद रहेगी/ आप पारिवारिक सुख सुविधा हेतु अतिरिक्त समय व् धन दे पाएंगे/  स्त्रीरोग विशेषज्ञ, सामाजिक कार्यकर्ता, लेखक, सोने व् एथनिक जेवेलरी , सम्पति व् गृह  उपयोगी वस्तुओं के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 7,16,25
दैनिक गतिविधियां सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ धार्मिक, सामाजिक व् साहित्यिक गतिविधियों में रुझान बढेगा/ भाग्य अनुकूलता से आज आपकी व्यवसायिक व् सामाजिक स्थिति सुखद रहेगी/ परिवार में भी आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी/ सोने, सम्पति, सुनहरी व् श्याम वर्ण वस्तुओं, पेट्रोल, वाहन व् प्रकाशन सामग्री के विक्रेता, लेखक व् प्रकाशक , ट्रांसपोर्टर्स व् आर्किटेक्ट्स,  धर्म प्रचारक व् भविष्य वेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 8,17,26
आज अहम के टकराव के कारण प्रशासनिक व् राजनैतिक स्तर पर उलझने बढ़ सकती हैं, परन्तु भाग्य अनुकूलता के कारण आप काफी हद तक अपनी बात मनवाने की स्थिति में रहेंगे/ सफ़ेद रंग की वस्तुओं व्  दुग्ध उत्पादों के विक्रेता आज अपेक्षाकृत कम लाभ कमा पाएंगे/ शल्य चिकित्सा उपकरणों , वाहन, पेट्रोल व् हीरे के विक्रेता , आर्किटेक्ट्स, धर्म गुरु, मीडिया व् धार्मिक साहित्य के प्रकाशक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 9,18,27
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता से आज आपकी सामाजिक, पारिवारिक व् व्यवसायिक स्थिति सुखद रहेगी/ आपकी राय का मान होगा/ सर्जन्स, प्रसूतिगृह, सोने, हीरे, सम्पति के विक्रेता व् दीर्घ कालीन निवेशक, लेखक, मीडिया, प्रकाशक, धर्म प्रचारक, आर्किटेक्ट्स, वास्तु विद,ट्रांसपोर्टर्स व्  तीर्थ यात्री आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/


अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment