Sunday, July 31, 2016

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 2/8/2016 मंगलवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 2/8/2016    मंगलवार
अंक 1,10,19,28
आज कल्पना को उन्मुक्त उड़ान दीजिये/  रचनात्मक गतिविधियों व् सामाजिक सरोकार के क्रियाकलापों के क्षेत्र में कुछ पहचान बना पाएंगे/  प्रशासनिक अधिकारी, मीडिया, कलाकार, कवि, अनुवादक, एयरलाइन्स, टूरिज्म सेक्टर, राजनीतिज्ञ, एन जी ओ, सफ़ेद रंग की वस्तुओं व् दुग्ध उत्पादों के विक्रेता, चांदी व् कलाकृतियों के विक्रेता एवम निर्यातक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ विदेश गमन हेतु अनुकूल दिन है/
अंक 2,11,20,29
आज व्यक्तिगत प्रयास सार्थक परिणाम देंगे, परन्तु भाग्य से किसी अनुकम्पा की आस में न रहिये/ मीडिया, कलाकार, चांदी व् हस्तशिल्प उत्पादों के विक्रेता एवम निर्यातक,  एयर लाइन्स व् टूरिज्म सेक्टर, सामाजिक कार्यकर्ता तथा कला समीक्षक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ सम्पति से जुडी कोई न्यायिक प्रक्रिया या सौदेबाजी आज आपकी परेशानी का सबब हो सकती है/
अंक 3,12,21,30
व्यक्तिगत प्रयासों व्  भाग्य अनुकूलता के फलस्वरूप, आज आपकी व्यवसायिक, सामाजिक व् पारिवारिक स्थिति सुखद रहेगी/ आप साहित्यिक व् धार्मिक गतिविधियों में भी कुछ समय दे पाएंगे/चांदी, नवरत्न,हस्तशिल्प उत्पादों के विक्रेता व् निर्यातक, कृषक वर्ग,  सेना व् न्यायपालिका , धर्म प्रचारक, मीडिया व् फोटो जर्नलिस्ट आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/  कृषि भूमि में निवेश सुखद रहेगा/
अंक 4,13,22,31
आज आप शांत मन से दैनिक गतिविधियां पूर्ण कर  पाएंगे/ रचनात्मक गतिविधियों, आमोद प्रमोद व् सैर सपाटे में भी कुछ समय दे पाएंगे/ एयर लाइन्स, टूरिज्म सेक्टर, कला समीक्षक, चांदी व् कलाकृतियों के विक्रेता एवम निर्यातक  आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ अहम के टकराव के कारण, राजनीतिक व् प्रशासनिक क्षेत्र में कुछ उलझने बढ़ सकती हैं/
अंक 5,14,23
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई उल्लेखनीय बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता से दैनिक दायित्व निर्बाध पूर्ण कर पाएंगे /  राजनीतिज्ञ, सामाजिक कार्यकर्ता व् विदेश सेवा में कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 6,15,24
दैनिक गतिविधियां सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे., परन्तु आपके प्रयासों में एकरसता से आप कुछ बोरियत महसूस करेंगे/ सम्पति से जुड़े किसी लंबित वाद या सौदेबाजी से आज प्रतिकूल परिणाम का अंदेशा है/ पॉवर ग्रिड्स व् कृषक वर्ग भी आज कुछ परेशानी की स्थिति में रहेंगे/
अंक 7,16,25
आज सेहत व् आहार की ओर अधिक ध्यान दीजिये/ किसी एलर्जी या वायुजनित संक्रमण से परेशानी का अंदेशा है/ एयर ट्रेवल्स में भी कुछ असुविधा के आसार है/ आज  कोई भी नया प्रोजेक्ट शुरू न कीजिये/सम्पति से सम्बंधित कोई न्यायिक प्रक्रिया या सौदेबाजी भी आज प्रतिकूल परिणाम दे सकती है/ शार्ट सर्किट व् आगजनी के प्रति भी सचेत रहिये/
अंक 8,17,26
दैनिक गतिविधियाँ  सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे/ प्रशासनिक व् राजनैतिक स्तर पर समन्वय की नीति अपनाईये व् अनर्गल वादविवाद से यथासम्भव दूर रहिये/  सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता व् दुग्ध उत्पादक एवम वितरक आज कुछ प्रतिकूल स्थिति में रहेंगे/ धार्मिक गतिविधियों व् योग  ध्यान में मन रमेगा/ धर्म प्रचारक, ईंधन , नवरत्न व् बहु रंगी वस्तुओ एवम कृषि उत्पादों व् कृषि भूमि  के विक्रेता , मीडिया व् पोटो जर्नलिस्ट आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 9,18,27
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ दैनिक दायित्व सहजता से पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/ कुछ समय योग ध्यान व् धार्मिक गतिविधियों में दे पाएंगे/ कृषक वर्ग,  नवरत्न, ईंधन व् बारूद के विक्रेता, धार्मिक साहित्य के प्रकाशक, फ़ोटो जर्नलिस्ट, सेना, कंमांडोज़ आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment