Monday, July 25, 2016

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 27/7/2016 बुधवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 27/7/2016  बुधवार  

अंक 1,10,19,28
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई उल्लेखनीय बदलाव नहीं ला पाएंगे, परन्तु भाग्य अनुकूलता से आपकी व्यवसायिक व् सामाजिक स्थिति सराहनीय रहेगी/ आप रचनात्मक गतिविधियों व् मेहमानवाज़ी में भी समय दे पाएंगे/ शिपिंग इन्डस्ट्री , टूरिज्म सेक्टर ,मनोरोग व् बालरोग विशेषज्ञ , खेलजगत, इवेंट मैनेजर्स, संगीत व् नृत्य निर्देशक ,समुदी उत्पादों के विक्रेता, जल शुद्धिकरण सयंत्र, मीडिया व् कलाकार आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ विदेश गमन हेतु अनुकूल दिन है/
अंक 2,11,20,29
आज सेहत व् आहार की ओर अधिक ध्यान दीजिये / उच्च ज्वर, रक्त विकार या चर्म  रोग अथवा जलजनित संक्रमण से परेशानी का अंदेशा है/ भारी वर्ष या तेज समुद्री हवाएं भी आज आपकी परेशानी का सबब हो सकते हैं/ विदेशी सम्पर्क सूत्र व मित्रमण्डली आज आपके सहायक हो सकते हैं/ स्लेटी रंग की वस्तुओं व् खेल सामग्री के विक्रेता व् निर्यातक, संगीत व् नृत्य निर्देशक, नर्सिग होम्स व मनोवैज्ञानिक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ सम्पति से जुडी कोई सौदेबाजी या मुकदमेबाजी आज प्रतिकूल परिणाम दे सकती है/
अंक 3,12,21,30
आज आप दृढ़तापूर्वक निर्णय लेते हुए अपनी बात मनवाने की स्थिति में रहेंगे/ संतान पक्ष की किसी समस्या व् आकस्मिक आये मेहमानों के कारण आज आपके पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों में कुछ फेर बदल का अंदेशा है/ धार्मिक गतिविधियों व योग ध्यान ,वास्तु परामर्श आदि की ओर रुझान बढेगा/ कृषक वर्ग, सेना व न्यायपालिका, धर्मप्रचारक, फोटो जर्नलिस्ट, ईंधन, नवरत्न व् बहु रंगी वस्तुओं के विक्रेता , वास्तु विद व् धार्मिक साहित्य के प्रकाशक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 4,13,22,31
दैनिक गतिविधियाँ सामने रूप से पूर्ण कर पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता से आज आपकी व्यवसायिक व् सामाजिक स्थिति सराहनीय रहेगी/ विदेशी संपर्क सूत्र व् मित्रमण्डली आज आपके विशेष सहायक हो सकते हैं/ विदेश में सांस्कृतिक व् खेल स्पर्धा, भ्रमण व् निर्यात व्यवसाय विस्तार हेतु जाने के लिए विशेष अनुकूल दिन है/  शिपिंग सेक्टर, पर्यटन उद्यमी , समुद्री उत्पादों व् खेलसामग्री के विक्रेता एवम निर्यातक, नर्सिंग होम्स, डे केयर सेंटर्स, मनोरोग विशेषज्ञ, बैंकर्स , लोन व् ट्रेवेल एजेंट्स, साहसिक समुद्री अभियान प्रशिक्षक व् गोताखोर आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 5,14,23
आज सेहत व् आहार के प्रति अधिक सचेत रहिए/  क्रोध व् अनर्गल वादविवाद से भी यथासम्भव दूर रहिये/ सम्पति से जुड़े किसी लंबित वाद या सौदेबाजी से आज प्रतिकूल परिणाम के आसार हैं/ भाग्य अनुकूलता से, आज आप अस्वस्थता के बावजूद भी अपने दायित्व निभा पाएंगे/  निर्यातक, इवेंट मेजर्स, बैंकर्स, मनोरोग व् बालरोग विशेषज्ञ , स्लेटी रंग की वस्तुओं व् खेल सामग्री के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 6,15,24
लंबे समय से टालते आ रहे सवास्थ्य  परीक्षण को और अधिक स्थगित करना आपकी परेशानी बढ़ा सकता है/ सेहत व् आहार की ओर अधिक सजग रहिये/ सम्पति से जुडी कोई न्यायिक प्रक्रिया या सौदेबाजी भी आज आपको प्रतिकूल परिणाम दे सकती हैं/  क्रोध पर काबू रखिये व् अनर्गल वाद विवाद से दूर रहिये/ शांत मन से दैनिक दायित्व पूर्ण करने की कोशिश कीजिये व् कोई नए प्रोजेक्ट्स आज शुरू न कीजिये/
अंक 7,16,25
आज स्वास्थ्य व् आहार के प्रति अधिक सचेत रहिये/ क्रोध पर काबू रखिये व अनर्गल बहसबाजी से दूर रहिये/
सम्पति से जुडी कोई भी सौदेबाजी या मुकदमेबाजी आज आपकी परेशानी का सबब हो सकती है/  भाग्य अनुकूलता से आज आप अस्वस्थता के बावजूद भी अपने दायित्व  बखूबी निभा पाएंगे/ शिपिंग इंडस्ट्री, पर्यटन सेक्टर, साहसिक समुद्री अभियान प्रशिक्षक,  समुद्री उत्पादों, खेल सामग्री व् एक्वा गार्ड्स के विक्रेता, खेलजगत,इवेट मैनेजर्स व् बैंकर्स , लोन व् ट्रेवेल एजेंट्स,नर्सिंग होम्स, मनोवैज्ञानिक व् कोरियोग्राफर्स आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 8,17,26
आज आप स्वतन्त्र रूप से निर्णय लेते हुए,अपनी बात दृढ़ता पूर्वक मनवाने की स्थिति में रहेंगे/ धार्मिक गतिविधियों व् योग ध्यान में रुझान बढ़ेगा/ ईंधन, बारूद, कृषि उत्पादों व् कृषि भूमि के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ कुल मिला कर  दिन सामान्य है/
अंक 9,18,27
आज आप दृढ़तापूर्वक निर्णय लेते हुए अपनी बात मनवाने की स्थिति में रहेंगे, परन्तु व्यवहार विनम्र रखिये/ संतान पक्ष की किसी समस्या व् आकस्मिक आये मेहमानों के कारण आज आप कुछ अव्यवस्थित से रहेंगे, परन्तु काफी हद तक स्थिति संभाल पाएंगे/ आज किसी को भी उधार न दीजिये,अन्यथा वसूलते समय दिक्कत रहेगी/ आपकी रूचि  धार्मिक गतिविधियों, योग ध्यान ,वास्तु परामर्श आदि की ओर बढ़ेगी/ ईंधन, बारूद, बहु रंगी उत्पादों के विक्रेता व् कृषि  भूमि के निवेशक , सेना , न्यायपालिका , पफोटो जर्नलिस्ट व् धर्म प्रचारक आज अधिक अनुकूल स्थिति  में रहेंगे/

अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment