Friday, July 22, 2016

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 23/7/2016 शनिवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 23/7/2016 शनिवार

अंक 1,10,19,28
आज का दिन गतिशील है व् आप विभिन्न सांस्कृतिक , सामाजिक व् कारोबारी गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे/ विदेशी सम्पर्क सूत्र व् मित्रमंडली आज आपके विशेष सहायक हो सकते हैं/ नर्सिग होम्स, मनोचिक्त्सिक, खेल जगत, स्लेटी रंग की वस्तुओं, खेल सामग्री व् म्यूजिक एलबम्स के विक्रेता एवं निर्यातक, होटल उद्यमी व् लोन एजेंट्स आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/  वाहन चालन में अधिक सतर्कता बरतिए/
अंक 2,11,20,29
आज व्यक्तिगत प्रयास बहुत सार्थक परिणाम देंगे व् आप भाग्य अनुकम्पा से भी लाभान्वित होंगे,फलतः व्यवसायिक, सामाजिक व् पारिवारिक स्थिति सराहनीय रहेगी/ निर्यातक, मीडिया, शिक्षाविद, लेखक, प्रकाशक, सोने, हीरे,सम्पति, पेट्रोल, वाहन, इस्पात  व् लोहे , शल्य चिकित्सा उपकरणों के विक्रेता , कॉस्मेटिक सर्जन्स,प्रसूतिगृह व् स्त्रीरोग विशेषज्ञ, समाज सेवी संस्थाएं , मीडिया, प्रकाशक, आर्किटेक्टस, मूवर्स व् पैकर्स ,शिक्षा व् गृह ऋण एजेंट्स, पर्यटन उद्यमी ,बैंकर्स, इवेंट मैनजर्स व् खिलाड़ी , कोरियोग्राफर्स , धर्म प्रचारक व् तीर्थयात्री आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ विदेश गमन हेतु  विशेष अनुकूल दिन है/

अंक 3,12,21,30
आज संतान पक्ष की किसी चिंता व् आकस्मिक आये मेहमानों के कारण आप कुछ अनमने व् अव्यवस्थित से रहेंगे/ धैर्यपूर्वक स्थिति सँभालने की कोशिश कीजिये; आप दृढ़तापूर्वक काफी हद समस्या निवारण में सफल रहेंगे/ सोने, हीरे, पेट्रोल, वाहन, सम्पति, सरसों के तेल व् अन्य गृह उपयोगी वस्तुओं के विक्रेता, आर्किटेक्टस , शिक्षाविद, मीडिया , प्रकाशक व् धर्म प्रचारक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 4,13,22,31
अपनी प्रबंधन क्षमता  व् मौलिक सोच के आधार पर आप दायित्व निर्वहन बखूबी कर  पाएंगे/आज विदेश में कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी , राजनैतिक व् सांस्कृतिक शिष्ट दल व् खिलाड़ी अपनी विशिष्ट पहचान बना पाएंगे/ मनोरोग व् बालरोग विशेषज्ञ, निर्यातक, होटल उद्यमी , स्लेटी  रंग की वस्तुओं, खेल सामग्री व् म्यूजिक एलबम्स के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ वाहन चालन में अधिक सतर्कता बरतिए/ बुजुर्गों की भावनाओं के प्रति अधिक संवेदनशील रहिये/

अंक 5,14,23
आज अंतरात्मा की पुकार की ओर विशेष  ध्यान दीजिये व् अपनी गणनात्मक योग्यता का भी भरपूर उपयोग कीजिये/ निर्यात व्यवसाय विस्तार, उच्च अध्ययन, भ्रमण , सांस्कृतिक व् खेल प्रस्तुति हेतु विदेश गमन के लिए अनुकूल दिन है/ प्रसूतिगृह, स्त्रीरोग विशेषज्ञ, मनोरोग चिकित्सिक  , खेलजगत  व्  होटल उद्यमी एवं कुटीर उद्योगपति , शिक्षा व् गृह एजेंट्स, साइन व् सम्पति के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/मेहमानों व् बच्चों के साथ कुछ यादगार समय बिता पाएंगे/ प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी /सामाजिक, पारिवारिक व् व्यवसायिक स्थिति सुखद रहेगी/ बुजर्गों व् यातायात नियमों की अवहेलना आज आपकी परेशानी का सबब हो सकते हैं/

अंक 6,15,24
दैनिक गतिविधियाँ सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे/ भाग्य अनुकम्पा से आपकी सामाजिक, पारिवारिक व् व्यवसायिक स्थिति सुखद रहेगी/ आर्किटेक्टस, आंतरिक सज्जाकार, सोने , सम्पति व् गृह उपयोगी वस्तुओं के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ आप पारिवारिक सुख सुविधा हेतु अतिरिक्त धन व् समय दे पाएंगे/ साहित्यिक व् सामाजिक सरोकार की गतिविधियों में भी कुछ योगदान दे पाएंगे/

अंक 7,16,25
व्यक्तिगत प्रयास सराहनीय परिणाम  देंगे व् आप भाग्य अनुकूलता से भी लाभान्वित होंगे/व्यवसायिक, सामाजिक व् पारिवारिक स्थिति प्रशंसनीय रहेगी/ शिक्षा व् गृह ऋण एजेंट्स, साहित्यकार , मीडिया व् प्रकाशक , नर्सिंग होम्स, स्त्रीरोग विषेशज्ञ,मनोचिकित्सिक,  निर्यातक, खेल जगत, टूरिज्म सेक्टर, बैंकर्स कोरियोग्राफर्स, सोने, हीरे, सम्पति, वाहन , पेट्रोल के विक्रेता, आर्किटेक्टस, मूवर्स व् पैकर्स, धर्म प्रचारक व् योग प्रशिक्षक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 8,17,26
दैनिक गतिविधियाँ सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता से आज आपजी सामाजिक व् व्यवसायिक स्थिति सुखद रहेगी/ परिवार में भी आपकी राय का मान  होगा/ आप दृढ़तापूर्वक निर्णय लेते हुए अपनी बात मनवाने की स्थिति में रहेंगे/ सरसों के तेल, सोने, हीरे, सम्पति, वाहन, लोहे, पेट्रोल के विक्रेता, सर्जन्स, स्त्रीरोग विशेषज्ञ, समाज सेवी संस्थाएं , धर्म प्रचारक, मीडिया व् प्रकाशक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 9,18,27
संतान पक्ष की किसी समस्या व् अचानक आये मेहमानों के कारण आज पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों में कुछ फेर बदल का अंदेशा है/ आप संयमित मन से समाधान पाने की कोशिश कीजिये/ दृढ़तापूर्वक निर्णय लेते हुए अपनी बात मनवाने की स्थिति में रहेंगे/ आर्किटेक्टस, वास्तु विद, धर्म प्रचारक, मीडिया, लेखक, प्रकाशक,  स्त्रीरोग विषेशज्ञ ,फोटो जर्नलिस्ट, सर्जन्स, सोने, हीरे, वाहन, लोहे व् पेट्रोल के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ आज किसी को भी धन उधार न दीजिये/

अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment