Monday, July 18, 2016

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 20/7/2016 बुधवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 20/7/2016    बुधवार 
अंक 1,10,19,28
आज आपकी रचनात्मक प्रवृति मुखर होगी/ आमोद प्रमोद, मेहमाननवाज़ी व् सैर सपाटे के कार्यक्रम भी बनेंगे/विदेश में सांस्कृतिक व् खेल स्पर्धा,  इवेंट मैनेजमेंट व् भ्रमण एवं नयी नौकरी हेतु  जाने के लिए विशेष अनुकूल दिन है/ बालरोग व मनोरोग चिक्त्सिक, बैंकर्स, लोन व् ट्रेवल एजेंट्स , निर्यातक, एयर लाइन  व् होटल उद्यमी
आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 2,11,20,29
आज कल्पना को उन्मुक्त उड़ान दीजिये/ रचनात्मक व् सांस्कृतिक गतिविधियों से विशेष पहचान बना पाएंगे/ विदेश में भ्रमण, निर्यात व्यवसाय विस्तार, सांस्कृतिक व् खेल स्पर्धा हेतु जाने के लिए उत्तम दिन है/ चांदी, हस्त शिल्प उत्पादों व् खेल सामग्री के विक्रेता एवं निर्यातक , नर्सिंग होम्स व् मनोचिक्त्सिक, इवेंट मैनेजर्स व कोरियोग्राफर्स , मीडिया, एयरलाइन्स व् टूरिज्म सेक्टर आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ सम्पति से जुडी कोई न्यायिक प्रक्रिया या सौदेबाजी आज परेशानी का सबब हो सकती है/
अंक 3,12,21,30
आज व्यक्तिगत प्रयास सार्थक परिणाम  देंगे व् आप भाग्य अनुकूलता से भी लाभान्वित होंगे/ मीडिया, फोटो जर्नलिस्ट,कलाकार, कवि , अनुवादक, एयर लाइन्स , कृषक वर्ग, चांदी, नवरतन, बहु रंगी वस्तुओं के विक्रेता, वास्तु विद व् धर्म गुरु आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ सन्तान पक्ष की किसी समस्या व् आकस्मिक आये मेहमानों के कारण आज पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों में कुछ फेर बदल का अंदेशा है/
अंक 4,13,22,31
आज आप शांत मन से दैनिक दायित्व निर्बाध पूर्ण कर पाएंगे/  रचनात्मक गतिविधियों, आमोद प्रमोद, सैर सपाटे, मेहमाननवाज़ी  व् विदेश भ्रमण के लिए उत्तम दिन है/ नर्सिंग होम्स, मनोरोग चिकित्स्क, फ़िज़ियोथेरेपिस्ट ,कोरियोग्राफर्स , डे केयर सेंटर्स , टूरिज्म सेक्टर व् एयर लाइन्स ,चांदी, कलाकृतियों व् खेल सामग्री के विक्रेता व् निर्यातक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 5,14,23
दैनिक गतिविधियाँ सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता के फलस्वरूप, आज आप प्रबंधन व् सांस्कृतिक गतिविधियों के क्षेत्र में कुछ पहचान बना पाएंगे/ अंतरात्मा की पुकार की ओर ध्यान दीजिये व् अपनी गणनात्मक योग्यता का भी भरपूर उपयोग कीजिये/ संगीत व् नृत्य निदेशक, इवेंट मैनेजर्स, व्  लोन एजेंट्स, नियोजन कार्यलय , नर्सिंग होम्स  व् मनोरोग विषेशज्ञ, खेल जगत , निर्यातक व् टूरिज्म सेक्टर आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 6,15,24
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई उल्लेखनीय बदलाव नहीं ला पाएंगे/ दैनिक गतिविधियाँ सामान्य रूप से पूर्ण क्र पाएंगे, परन्तु आपके क्रियाकलापों में नवीनता की कमी से कुछ बोरियत महसूस होगी/ सम्पति से जुड़े किसी लंबित वाद या सौदेबाजी से भी आज कुछ परेशानी का अंदेशा हैं/ पावर ग्रिड्स व् कृषक वर्ग भी आज कुछ प्रतिकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 7,16,25
आज सेहत व् आहार की ओर विशेष ध्यान दीजिए/  किसी एलर्जी या वायु जनित संक्रमण से परेशानी का अंदेशा है/ हवाई यात्रा में भी कुछ बाधा का अंदेशा है/  भाग्य अनुकूलता से आज आप अस्वस्थता के बावजूद अपने दायित्व निभा पाएंगे/ नर्सिंग होम्स, डे केयर सेंटर्स, मनोरोग विशेषज्ञ, निर्यातक, होटल उद्यमी, इवेंट मैनेजर्स, खेल जगत ,कोरियोग्राफर्स, लोन व् ट्रेवल एजेंट्स आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/  सम्पति से जुड़ी  को न्यायिक प्रक्रिया या सौदेबाजी आज आपकी परेशानी का सबब हो सकती है/
अंक 8,17,26
दैनिक गतिविधियाँ निर्बाध पूर्ण होने से आप सन्तुष्ट रहेंगे/ कुछ  समय योग ध्यान व् धार्मिक गतिविधियों में दे पाएंगे/ कृषकवर्ग, ईंधन व बारूद ,नवरतन वबहु रंगी वस्तुओं के विक्रेता, फायर ब्रिगेड , सेना व्  न्यायपालिका , धर्म गुरु व् धार्मिक साहित्य के प्रकाशक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 9,18,27
दैनिक गतिविधियाँ सामन्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे/ संतान पक्ष की किसी चिंता से आज आप कुछ अनमने रहेंगे, परन्तु दृढ़तापूर्वक समाधान पाने की कोशिश करें तो काफी हद तक सफल रहेंगे/ कृषि उत्पादों , नवरतन, मसालों ,ईंधन व् बारूद के विक्रेता , फोटो जर्नलिस्ट ,धर्म  प्रचारक व् धार्मिक साहित्य के प्रकाशक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/


अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment