Sunday, July 17, 2016

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 19/7/2016 मगलवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 19/7/2016 मंगलवार  
अंक 1,10,19,28
आज आपकी प्रशासनिक क्षमता व् नेतृत्व की प्रवृति मुखर होगी/  राजनैतिक, व्यवसायिक व् सामाजिक सरोकार की गतिविधियों में आप अग्रणी रहेंगे/ बुजर्गों व् यातायात नियमों की अवहेलना आज आपकी परेशानी का सबब हो सकते हैं/ सफ़ेद रंग की वस्तुओं व् दुग्ध उत्पादों के विक्रेता, नेता व् एन जी ओ आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 2,11,20,29
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ सम्पति से जुड़े किसी लंबित वाद
या सौदेबाजी से आज प्रतिकूल परिणाम का अंदेशा है/ भाग्य अनुकूलता से आज आप अपनी बात मनवाने की स्थिति में रहेंगे, परन्तु क्रोध पर यथासम्भव काबू रखिये/  पेट्रोल ,वाहन , हीरे व् श्यामवर्ण वस्तुओं के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 3,12,21,30
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई उल्लेखनीय बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता से आपकी व्यवसायिक व् सामाजिक स्थिति सुखद रहेगी/ आप अपनी बात दृढ़तापूर्वक मनवाने की स्थिति में रहेंगे/ धार्मिक क्रियाकलापों, योग ध्यान,  वास्तु परामर्श आदि की ओर रुझान बढ़ेगा/ हीरे,नवरतन, ईंधन , वाहन , शल्य चिकित्सा उपकरणों व्  कृषि उत्पादों के विक्रेता, धर्म प्रचारक, आर्किटेक्टस व् ट्रांसपोर्टर्स आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 4,13,22,31
आज अहम पर यथसम्भव काबू रखिए/ बुजुर्गों व् उच्च अधिकारियों के साथ वैचारिक सामंजस्य की नीति अपनाइए/ वाहन चालन में भी अधिक सचेत रहिये/सफ़ेद व् श्याम वर्ण वस्तुओं के विक्रेता आज अपेक्षाकृत कम लाभ कमा पाएंगे/ आज नए प्रोजेक्ट्स स्थगित कर  दीजिये व् व्यवस्थित मन से दैनिक दायित्व पूर्ण करने की कोशिश कीजिये/
अंक 5,14,23
अपनी  प्रबन्धन क्षमता के आधार पर आप प्रशासनिक व् राजनैतिक गतिविधियों में अग्रणी रहेंगे/ मन की चपलता व् क्रोध पर यथासम्भव काबू रखिये/ सम्पति से जुडी  क़ानूनी कार्यवाही या सौदेबाजी आज आपकी उलझने बढ़ा सकती है/ वाहन चालन में अधिक सावधानी बरतिए/ आगजनी व् शार्ट सर्किट के प्रति भी सचेत रहिये/ कृषक वर्ग को आज कुछ परेशानी का अन्देशा है/
अंक 6,15,24
दैनिक गतिविधियाँ सामान्य रूप से पूर्ण कर  पाएंगे/ सम्पति  से जुडी कोई  न्यायिक प्रक्रिया या सम्पति स्थानांतरण आज आपकी परेशानी का सबब  हो सकते हैं/ कृषक वर्ग व् अनाज के गोदामों को भी आज परेशानी का अंदेशा है/  व्यवस्थित मन से दैनिक दायित्व पूर्ण करने की कोशिश कीजिये व्  नए प्रोजेक्ट्स आज शुरू न कीजिये/
अंक 7,16,25
दैनिक दायित्व सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे/ क्रोध व् अनर्गल वाद विवाद एवं सम्पति के कोई मुकदमेबाजी आज आपकी परेशानी बढ़ा सकते हैं/ भाग्य अनुकम्पा से आज आपकी सामाजिक व् आर्थिक स्थिति सुखद रहेगी/ हीरे,कोयले, लोहे, शल्य चिकित्सा उपकरणों ,वाहन व् पेट्रोल के विक्रेता, धर्म प्रचारक , मीडिया व् प्रकाशक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 8,17,26
आज अहम के टकराव के कारण राजनैतिक व् प्रशासनिक क्षेत्र में उलझने बढ़ सकती हैं/ भाग्य अनुकूलता से आप स्थिति सम्भाल पाएंगे/ फोटो जर्नलिस्ट,मीडिया, संग्रहालय व् वाचनालय , आर्किटेक्टस, धर्म गुरु,  हीरे, नवरतन पेट्रोल, वाहन,लोहे के विक्रेता , ट्रांसपोर्टर्स, सर्जन्स , कृषक वर्ग व् सेना आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ कृषि भूमि के दीर्घ कालीन निवेश हेतु उत्तम दिन है/
अंक 9,18,27
दैनिक गतिविधियाँ निर्बाध पूर्ण कर पाएंगे/ भाग्य अनुकम्पा से  आज आपकी आर्थिक व् सामाजिक स्थिति प्रतिष्ठापूर्ण रहेगी/ आर्किटेक्टस, ट्रांसपोर्टर्स, धार्मिक साहित्य के प्रकाशक, सेना व् न्यायपालिका, फोटो जर्नलिस्ट, ईंधन, बारूद, हीरे ,नवरतन , कृषि उत्पादों के विक्रेता व् भू शोधार्थी आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ कृषि भूमि के दीर्घकालीन निवेश हेतु उत्तम दिन है/


अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment