Thursday, July 14, 2016

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 16/7/2016 शनिवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक  16/7/2016  शनिवार

अंक 1,10,19,28
आज का दिन गतिशील व् सार्थक परिणाम दायक है/ विदेशी सम्पर्क सूत्र व् मित्र  मंडली आज आपके विशेष सहायक हो सकते है/ विदेश में उच्च अध्ययन, निर्यात व्यवसाय विस्तार, भ्रमण , सांस्कृतिक  व् खेल स्पर्धा हेतु जाने लिए उत्तम दिन है/  शिपिंग सेक्टर, टूरिज्म सेक्टर, मनोरोग व बालरोग विशेषज्ञ, समुद्री उत्पादों व्  स्लेटी रंग  वस्तुओं के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ मेहमाननवाज़ी व् सैर सपाटे के कार्यक्रम बन सकते है, परन्तु वाहन चालन में अधिक सतर्कता बरतिए/
अंक 2,11,20,29
आज सेहत व् पेयजल की शुद्धता  के प्रति अधिक सजग रहिये/ जलजनित संक्रमण, भारी वर्षा या समुद्री हवाओं से परेशानी का अंदेशा है/ भाग्य अनुकूलता से आज आपकी सामाजिक व् व्यवसायिक स्थिति सुखद रहेंगी/ आप अपनी बात मनवाने की स्थिति में रहेंगे/ विदेश में निर्यात व्यवसाय विस्तार, भ्रमण, उच्च अध्ययन, सांस्कृतिक व् खेल स्पर्धा व् कोरियोग्राफी हेतु जाने के लिए विशेष अनुकूल दिन है/
अंक 3,12,21,30
आज आपकी रूचि रचनात्मक गतिविधियों , योग ध्यान व् धार्मिक क्रियाकलापों में बढ़ेगी/ संतान पक्ष की किसी समस्या से आज आप कुछ परेशान रहेंगे, परन्तु व्यवस्थित मन से समाधान पाने की कोशिश करें तो काफी हद तक सफल रहेंगे/ शिपिंग इन्डस्ट्री, समुद्री  उत्पादों के विक्रेता , कलाकार, मीडिया, प्रकाशक,धर्म प्रचारक , कॉस्मेटिक सर्जन्स , आर्किटेक्टस व् ट्रांसपोर्टर्स आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 4,13,22,31
आज आप दिन भर विभिन्न सांस्कृतिक, सामाजिक व् व्यवसायिक गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे/  विदेश में उच्च अध्ययन, सांस्कृतिक व् खेल स्पर्धा एवं भ्रमण हेतु जाने के लिए विशेष अनुकूल दिन है/ बुजर्गों व् यातायात नियमों की अवहेलना आज आपकी परेशानी का सबब हो सकते हैं/ शिपिंग इंडस्ट्री, पर्यटन उद्यमी, समुद्री उत्पादों के विक्रेता , संगीत व् नृत्य निर्देशक , मनोरोग व् बालरोग विशेषज्ञ  स्लेटी रंग  की वस्तुओं व् खेल सामग्री के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 5,14,23
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता से दायित्व वहन बखूबी कर पाएंगे, परन्तु बजुर्गों व् यातायात नियमों की अवहेलना आज आपकी परेशानी का सबब हो सकती हैं/
नर्सिंग होम्स, मनोरोग विशेषज्ञ, स्लेटी रंग  की वस्तुओं  व् खेल सामग्री के विक्रेता एवं निर्यातक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 6,15,24
दैनिक गतिविधियाँ सामान्य रुप से पूर्ण कर पाएंगे, परंन्तु आपके क्रियाकलापों में नवीनता की कमी से आप कुछ बोरियत महसूस करेंगे/ कुछ समय अभिरुचियों की तुष्टि व् सामाजिक मेलमिलाप में दीजिये व् अपने आस पास बिखरी छोटी छोटी खुशियां सहेजने की कोशिश कीजिये/
अंक 7,16,25
आज व्यक्तिगत प्रयास बहुत सार्थक परिणाम देंगे व् आप भाग्य अनुकूलता से भी लाभान्वित होंगे/ व्यवसायिक व्  सामाजिक स्थिति प्रभावपूर्ण रहेगी / आप अपनी बात दृढ़ता पूर्वक मनवाने की स्थिति में रहेंगे/
शिपिंग इंडस्ट्री, पर्यटन उद्यमी, समुद्री उत्पादों , हीरे, वाहन, पेट्रोल के विक्रेता, मीडिया, प्रकाशक, धर्मप्रचारक, नर्सिंग होम्स व् मनोरोग विशेषज्ञ, कॉस्मेटिक सर्जन्स , आर्किटेक्टस, ट्रांसपोर्टर्स व् तीर्थयात्री आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 8,17,26
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता से आप व्यवसायिक व् सामाजिक दायित्व प्रभावपूर्ण ढंग से निभा पाएंगे/ हीरे, लोहे, वाहन, पेट्रोल के विक्रेता, मीडिया, आर्किटेक्टस , ट्रांसपोर्टर्स ,धार्मिक साहित्य के प्रकाशक, धर्म प्रचारक व् योग प्रशिक्षक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 9,18,27
दैनिक गतिविधियाँ सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता से आप अपनी बात मनवाने  की स्थिति में रहेंगे/संतान पक्ष की किसी समस्या व् आकस्मिक आये मेहमानों के कारण आज पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों में कुछ फेर बदल का अंदेशा है/ उधार दिया गया धन वसूलने में भी दिक्क्त आ सकती है/ आज धार्मिक क्रियाकलापों की ओर रुझान बढ़ेगा/ आर्किटेक्टस, फोटो जर्नलिस्ट, हीरे, वाहन व् पेट्रोल के विक्रेता, धार्मिक साहित्य के प्रकाशक आज अधिक अनुकूल स्थिति रहेंगे/

अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment