Wednesday, July 13, 2016

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 15/7/2016 शुक्रवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 15/7/2016  शुक्रवार
==================================================
अंक 1,10,19,28
आज आर्थिक स्तर पर दिन जोखिमपूर्ण है व् कुछ अपयश का भी अंदेशा है/ अपव्यय के कारण सहचर से भी मनमुटाव हो सकता है/ आज कोई नवनिवेश न कीजिये/ शांत मन से दैनिक गतिविधियॉं पूर्ण करने की कोशिश कीजिये/ अपने किसी प्रियजन की कमी आज आप बहुत शिद्द्त से महसूस करेंगे/
अंक 2,11,20,29
आज आपकी आर्थिक व् सामाजिक स्थिति सुखद रहेगी/ व्यक्तिगत प्रयास सार्थक परिणाम देंगे व् आप भाग्य अनुकूलता से भी लाभान्वित होंगे/ फैशन व् ग्लेमर की गतिविधियों से जुड़े लोग, फिल्म निर्माता, कला दीर्घा संचालक, सेक्सोलॉजिस्ट्स, भूरे रंग की वस्तुओं व् चर्म उत्पादों के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ प्रेम प्रसंग में आत्मीयता बढ़ेगी/ डेटिंग व् विवाह प्रस्ताव हेतु अनुकूल दिन है/
अंक 3,12,21,30
आज नवनिवेश हेतु दिन जोखिमपूर्ण है व् शेयर्स में निवेश से भी हानि का अंदेशा है/ अपव्यय के  कारण जीवनसंगी से मनमुटाव  हो सकता है व् आपका कोई प्रियजन भी आज आपसे बिछुड़ सकता है/ व्यवस्थित मन से  दैनिक क्रियाकलाप पूर्ण करने की कोशिश कीजिये/
अंक 4,13,22,31
आज आर्थिक स्तर पर कुछ बाधाओं के बावजूद, आप भाग्य अनुकूलता से दैनिक दायित्व  निभा पाएंगे, परन्तु नए प्रोजेक्ट्स आज शुरू न कीजिये/ शेयर्स में निवेश से भी हानि का अंदेशा है/ राजनीतिज्ञ, सामाजिक कार्यकर्ता, वैज्ञानिक , सफ़ेद रंग की वस्तुओं व् दुग्ध उत्पादों के विक्रेता  अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ प्रेम प्रसंग में आज आत्मीयता की कमी महसूस होगी/

अंक 5,14,23
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे, परन्तु दैनिक दायित्व सहजता से पूर्ण कर  पाएंगे/ सामाजिक कार्यकर्ता, राजनीतिज्ञ, सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता व् दुग्ध वितरक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ आपकी  गणनात्मक योग्यता व् प्रबंधन क्षमता मुखर होगी/

अंक 6,15,24
आज आर्थिक व् सामाजिक स्थिति सुखद रहेगी व् प्रेम प्रसंग में आत्मीयता बढ़ेगी/ डेटिंग  व् विवाह प्रस्ताव हेतु विशेष अनुकूल दिन है/ भूरे रंग की वस्तुओं, चर्म उत्पादों व् कास्मेटिक के विक्रेता , फैशन व् ग्लेमर की गतिविधियों से  जुड़े लोग, कला समीक्षक व् मीडिया , सेक्सोलॉजिट्स व् सौन्दर्य विशेषज्ञ आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 7,16,25
आज आप व्यक्तिगत प्रयास व् भाग्य अनुकूलता दोनों से ही लाभान्वित होंगे/ आर्थिक व् सामाजिक स्थिति सराहनीय रहेगी/ डेटिंग व् विवाह प्रस्ताव  हेतु विशेष अनुकूल दिन है/ कलाकार,कला  समीक्षक, फैशन व्
ग्लेमर जगत, सेक्सोलॉजिस्ट्स,फिल्म निर्माता, संग्रहालय व् कला दीर्घा संचालक, कॉफी, चोकोलेट्स ,कॉस्मेटिक्स व चर्म उत्पादों के विक्रेता  आज विशेष अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 8,17,26
दैनिक गतिविधियाँ सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे/ अहम के टकराव के कारण राजनैतिक व् प्रशासनिक क्षेत्र में कुछ उलझने बढ़ सकती हैं/ सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता व् दुग्ध उत्पादक आज कुछ परेशानी की स्थिति में रहेंगे/
अंक 9,18,27
आज आर्थिक संसाधन अपेक्षाकृत सीमित होने के कारण आज दायित्व वहन में परेशानी का  अंदेशा है/ नवनिवेश व् शेयर्स में निवेश के लिए दिन प्रतिकूल है/अपव्यय के कारण सहचर से भी अनबन हो सकती है/ शांत मन से दैनिक गतिविधियाँ पूर्ण करने  की कोशिश कीजिये/ किसी आत्मीयजन की कमी आज आप रह रह कर  महसूस करेंगे/


अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment