Monday, July 11, 2016

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 13/7/2016 बुधवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक  13/7/2016  बुधवार

अंक 1,10,19,28
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे , परन्तु आप भाग्य अनुकूलता से लाभान्वित होंगे/ उच्च अध्ययन, निर्यात व्यवसाय विस्तार, नयी नौकरी ,भ्रमण, सांस्कृतिक व् खेल स्पर्धा हेतु विदेश जाने के लिए विशेष अनुकूल दिन है/  मनोरोग व् बालरोग विशेषज्ञ, होटल उद्यमी,  एयर लाइन्स, चांदी व् कलाकृतियों के विक्रेता एवं निर्यातक , कोरियोग्राफर्स, इवेंट मैनेजर्स , नर्सिंग होम्स, बैंकर्स , कलाकार व् मीडिया आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 2,11,20,29
दैनिक गतिविधियाँ निर्बाध पूर्ण कर पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता से आपकी सामाजिक व् व्यवसायिक स्थिति सराहनीय रहेगी/ बच्चों व् मेहमानों के साथ बिताया गया समय यादगार रहेगा/ उच्च अध्ययन, भ्रमण, निर्यात व्यवसाय व् नयी नौकरी, सांस्कृतिक व् खेल स्पर्धा एवं कोरियोग्राफी हेतु  विदेश गमन के लिए विशेष अनुकूल दिन है/ नर्सिंग  होम्स, मनोचिकित्सिक, बैंकर्स, लोन व् ट्रेवल एजेंट्स , एयर लाइन्स, टूरिज्म सेक्टर, पर्वतारोही ,इवेंट मैनेजर्स , खेल समीक्षक , चांदी, सीमेंट, रेत  व् पारे के विक्रेता कवि, अनुवादक व् मीडिया आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 3,12,21,30
दैनिक गतिविधियाँ सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे/  सन्तान पक्ष की किसी समस्या व् आकस्मिक आये मेहमानों के कारण, आज पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों में फेर बदल का अंदेशा है/ किसी को उधार दिया गया धन वसूलने में भी परेशानी का अंदेशा है/ एयर लाइन्स ,चांदी व् हस्तशिल्प उत्पादों के विक्रेता , मीडिया, अनुवादक व् कलाकार  आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 4,13,22,31
आज आप लीक से हट कर कुछ कर गुजरना चाहेंगे व् आपके प्रयास सार्थक परिणाम देंगे/ आपकी रूचि अनुसन्धान, आविष्कार, सामाजिक ,राजनैतिक व् प्रशासनिक नवाचारों में बढ़ेगी/ वैज्ञानिक, समाजशास्त्री,  पर्वतारोही, मीडिया, खेल संवाददाता, खिलाड़ी, मनोरोग व् बालरोग विशेषज्ञ, इवेंट मैनेजर्स, कोरियोग्राफर्स, टूरिज्म सेक्टर, एयर लाइन्स,  चांदी,  कलाकृतियों ,सफ़ेद व् स्लेटी रंग की वस्तुओं के विक्रेता , खिलाड़ी च विदेश सेवा में कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 5,14,23
आज आपकी गणनात्मक योग्यता व् प्रबंधन क्षमता के आधार पर आप व्यवसायिक, राजनैतिक व् प्रशासनिक क्षेत्र में विशेष पहचान बना पाएंगे/ विदेश में राजनैतिक व् सांस्कृतिक शिष्ट मंडल भेजने, उच्च अध्ययन, निर्यात व्यवसाय विस्तार, नयी नौकरी , भ्रमण व् कोरियोग्राफी  हेतु जाने के लिए विशेष अनुकूल दिन है/ सफ़ेद  व् स्लेटी रंग की वस्तुओं व् खेल सामग्री के विक्रेता, मनोरोग व् बालरोग विशेषज्ञ , एन जी ओ, होटल उद्यमी व् टूरिज्म सेक्टर आज विशेष अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 6,15,24
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ दैनिक गतिविधियाँ सहजता से पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/ कुछ समय पसंद दीदा गतिविधियों में दीजिये व् अपने आस पास बिखरी छोटी छोटी खुशियां सहजने की कोशिश कीजिये/
अंक 7,16,25
दैनिक गतिविधियाँ निर्बाध पूर्ण  कर पाएंगे/ विदेशी सम्पर्क सूत्र व् मित्र मंडली आज आपके सहायक हो सकते हैं/ विदेश में  उच्च अध्ययन, निर्यात व्यवसाय व् इवेंट मैनजेमेंट  एवं  कोरियोग्राफी हेतु जाने के लिए विशेष अनुकूल दिन हैं/ मेहमाननवाज़ी में व् बच्चों के साथ बिताया गया समय यादगार रहेगा/ किसी एलर्जी या वायु जनित  संक्रमण से आज कुछ परेशानी का है/
अंक 8,17,26
आज अहम पर यथासम्भव काबू रखिये , अन्यथा  प्रशासनिक व् राजनैतिक  स्तर पर उलझने बढ़ सकती हैं/उपभोग से पूर्व दुग्ध उत्पादों के शुद्धता के प्रति भी आश्वस्त हो लीजिए/ शांत मन से दैनिक गतिविधियाँ सम्पन्न करने की कोशिश कीजिये/
अंक 9,18,27
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ संतान पक्ष की किसी समस्या व् आकस्मिक आये मेहमानों के कारण आज पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों में फेर बदल का अंदेशा है/ आज उधार दिया हुआ धन वसूलने में भी परेशानी का अंदेशा है/  दैनिक क्रियाकलाप पूर्ण करने की कोशिश कीजिये/

अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment