Saturday, July 9, 2016

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 10/7/2016 रविवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 10/7/2016  रविवार
==================================================
अंक 1,10,19,28
आज आपकी नेतृत्व की प्रवृति व् प्रबंधन क्षमता मुखर होगी/ आपकी रूचि राजनैतिक, सामाजिक  सरोकार की गतिविधियों व् दान पुण्य में बढ़ेगी/ सफ़ेद रंग की वतुओं के विक्रेता व् दुग्ध उत्पादक , एन जी ओ व् राजनीतिज्ञ आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/  वाहन चालन में आज अधिक सजग रहिए/ बुजुर्गों व् उच्च अधिकारियों के साथ वैचारिक सांमजस्य की नीति अपनाइए/
अंक 2,11,20,29
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ दैनिक गतिविधियाँ सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/  भाग्य अनुकूलता से आपकी सामाजिक व् कारोबारी स्थिति सुखद रहेगी/ आप दृढ़तापूर्वक अपनी बात मनवाने की स्थिति में रहेंगे/  आर्किटेक्टस, ट्रांसपोर्टर्स,  हीरे,वाहन, पेट्रोल, प्रकाशन सामग्री व् शल्य चिकित्सा उपकरणों के विक्रेता,  मीडिया,  धर्म प्रचारक, प्रकाशक व् कॉस्मेटिक सर्जन्स आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 3,12,21,30
दैनिक गतिविधियाँ सहजता से सम्पन्न होने से आप शांत चित रहेंगे/ धार्मिक क्रियाकलापों व् योग ध्यान ,वास्तु व् ज्योतिष परामर्श में मन रमेगा/  मीडिया, प्रकाशक, धर्म प्रचारक, सर्जन्स, हीरे, पेट्रोल, वाहन व् सरसों के तेल के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ आपकी राय का मान होगा/  सामाजिक व् आर्थिक स्थिति, भाग्य अनुकूलता के फलस्वरूप सराहनीय रहेगी/

अंक 4,13,22,31
आज अहम पर यथासम्भव काबू रखिये, अन्यथा राजनैतिक व् प्रशासनिक स्तर पर उलझने बढ़ सकती हैं/ बुजुर्गों व् यातायात नियमों के अवहेलना भी आज आपकी परेशानी का सबब हो सकते हैं/ शल्य चिकित्सा के लिए दिन प्रतिकूल है/ आज कोई भी नया प्रोजेक्ट शुरू न कीजिये/ व्यवस्थित मन से दैनिक दायित्व पूर्ण करने की कोशिश कीजिये/

अंक 5,14,23
प्रबन्धन योग्यता व् गणनात्मक क्षमता के आधार पर आप व्यवसायिक व् सामाजिक क्षेत्र में कुछ पहचान बना पाएंगे/नेतृत्व की प्रवृति  मुखर होगी व् राजनैतिक गतिविधियों में सक्रिय भाग ले पाएंगे/ बुजर्गों से कुछ वैचारिक मतभेद का अंदेशा  है/ वाहन चालन में भी अधिक सजगता बरतिए/ सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता, नेता व् समाज सेवक आज अधिक् अनुकूल स्थिति में  रहेंगे/

अंक 6,15,24
दैनिक गतिविधियाँ सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे, परन्तु आपकी क्रियाकलापों में नवीनता की कमी से बोरियत महसूस होगी/कुछ समय सामाजिक मेलमिलाप व् पसंद दीदा गतिविधियों में दीजिये व् अपने आस पास बिखरी छोटी छोटी खुशियां सहजने की कोशिश कीजिये/
अंक 7,16,25
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई उल्लेखनीय बदलाव नहीं ला पायंगे/  भाग्य अनुकुलतसे आज आपकी सामाजिक व् आर्थिक स्थिति सुदढ़  होगी/ कॉस्मेटिक व् डेंटल सर्जन्स, मीडिया,प्रकाशक, धर्म प्रचारक
, आर्किटेक्टस, ट्रांसपोर्टर्स, वास्तु विद,हीरे, पेट्रोल व् वाहन एवं श्याम वर्ण वस्तुओं के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 8,17,26
आज अहम पर यथासम्भव काबू रखिये, अन्यथा राजनीतिक व् प्रशासनिक स्तर पर उलझने बढ़ने का अंदेशा है/ उपभोग से पूर्व दुग्ध उत्पादों की शुद्धता के प्रति अवश्य आश्वस्त हो लीजिए/ भाग्य अनुकूलता से , विरोध के बावजूद अपनी बात दृढ़ता पूर्वक मनवाने की स्थिति में रहेंगे/ प्रकाशन सामग्री , शल्य चिकित्सा उपकरणों , हीरे , कोयले, वाहन व पेट्रोल  के विक्रेता, धर्म प्रचारक, आर्किटेक्टस् व्  ट्रांसपोर्टर्स, आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 9,18,27
दैनिक गतिविधियाँ निर्बाध पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/  आपकी रूचि धार्मिक गतिविधियों,योग ध्यान , तीर्थयात्रा आदि की और बढ़ेगी/  वास्तु विद,धर्म प्रकारक, फोटो जर्नलिस्ट, मीडिया,  प्रकाशक व सर्जन्स ,हीरे, ईंधन व् वाहन के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/


अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment