Sunday, June 5, 2016

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 7/6/2016 मंगलवार


अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 7/6/2016  मंगलवार
==================================================
अंक 1,10,19,28
आज आप शांत मन से दैनिक दायित्व पूर्ण कर पाएंगे/ रचनात्मक गतिविधियों व् सैर सपाटे मैं भी कुछ समय बिता पाएंगे/ मीडिया, एयर ट्रेवेल्स ,अनुवादक, शिपिंग सेक्टर, समुद्री उत्पादों, मोती चाँदी कलाकृतियों के विक्रेता ,साहसिक समुद्री अभियान प्रशिक्षक  अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/
अंक 2,11,20,29
आज स्वास्थ्य व् पेयजल की शुद्धता की ओर अधिक सजग रहिये/ दूषित जल व् समुद्री हवाओं से परेशानी का अंदेशा है/अनर्गल वादविवाद,सम्पति से जुडी कोई मुकदमेबाजी या सौदेबाजी भी आज आपकी परेशानी बढ़ा सकते हैं/ व्यवस्थित मन से दैनिक क्रियाकलाप पूरे करने की कोशिश कीजिये/
अंक 3,12,21,30
आज भाग्य व् कर्म दोनों ही आपका साथ देंगे/ व्यवसायिक व् सामाजिक स्थिति सराहनीय रहेगी/ शिपिंग इन्डस्ट्री, साहसिक समुद्री अभियान से जुड़े लोग, ईंधन,बारूद,चांदी,मोती, नवरतन, सीफ़ूड व् सी शेल्स विक्रेता, कृषक वर्ग, मर्चेंन्ट नेवी व् न्यायपालिका , धर्म प्रचारक, मीडिया व् फोटो जर्नलिस्ट आज अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/
अंक 4,13,22,31
आज आपकी रूचि सामाजिक व् प्रशासनिक नवाचारों ,अनुसन्धान, आविष्कार,शोध कार्यों मैं बढ़ेगी/ राजनीतिज्ञ,सामाजिक कार्यकर्ता, शिपिंग सेक्टर, चांदी, मोती ,मत्स्य व् नमक, एक्वा गार्ड्स के विक्रेता, धर्म प्रचारक, वैज्ञानिक, मनोवैज्ञानिक ,मीडिया आज अधिक  अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/ अपने उत्पाद पेटेंट करवाने के लिए विशेष अनुकूल दिन है/
अंक 5,14,23
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति मैं कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ सम्पति से जुड़े किसी लम्बित वाद के आज प्रतिकूल परिणाम मिल सकते हैं / अनर्गल वादविवाद से भी यथासम्भव दूर रहिये/आज राजनैतिक व् सामाजिक क्षेत्र मैं आप अपनी प्रबंधन क्षमता से कुछ पहचान बना पाएंगे/ सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता आज अधिक लाभप्रद स्थिति मैं रहेंगे/
अंक 6,15,24
दैनिक गतिविधियां सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे/ सम्पति से जुडी कोई मुकदमेबाजी या सौदेबाजी आज आपकी परेशानी की वजह हो सकते हैं/ क्रोध पर भी यथासम्भव काबू रखिये/ आज आगजनी व् शार्ट सर्किट के प्रति सतर्क रहिये/
अंक 7,16,25
निर्धारित लक्ष्य सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/आज आपकी रूचि रचनात्मक गतिविधियों, सैर सपाटे, नौका विहार आदि मैं बढ़ेगी/ शिपिंग इन्डस्ट्री ,जल शुद्धिकरण सयंत्र , मोती ,चांदी ,सी शेल्स व् सीफ़ूड के विक्रेता,साहसिक समुदी अभियान प्रशिक्षक, मीडिया, अनुवादक, मनोवैज्ञानिक आज अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/
अंक 8,17,26
दैनिक गतिविधियाँ निर्बाध पूर्ण कर पाएंगे/ धार्मिक गतिविधियों, योग ध्यान मैं समय दे पाएंगे/ कृषि भूमि के दीर्घ कालीन निवेश के लिए अनुकूल दिन है/फोटो जर्नलिस्ट, धर्म गुरु, तीर्थ यात्री, कृषि शोधार्थी , ईंधन विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/  टकराव के कारण, आज प्रशासनिक व् राजनैतिक स्तर पर कुछ उलझने बढ़ने का अंदेशा है/
अंक 9,18,27
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति मैं कोई विशेष बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता से, आपकी सामाजिक व् व्यवसायिक स्थिति सुखद रहेगी/ आपकी राय का मान होगा/ कृषि उत्पादों , ईंधन,बारूद , बहु रंगी वस्तुओं के विक्रेता, सेना, न्यायपालिका ,धर्म प्रचारक, वास्तु विद आज अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/

अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment