Thursday, June 30, 2016

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 2/7/2016 शनिवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 2/7/2016    शनिवार  
===================================================
अंक 1,10,19,28
आज आपकी रूचि रचनात्मक गतिविधियों,आमोद प्रमोद , सैर सपाटे आदि में बढ़ेगी, परन्तु वाहन चालन में अधिक सतर्कता बरतिए/  बुजर्गों व् उच्च अधिकारियों के साथ वैचारिक सामंजस्य की नीति अपनाइए/ मीडिया,,अनुवादक,कवि, एयर लाइन्स व् टूरिज्म सेक्टर, चांदी व् कलाकृतियों के विक्रेता एवं निर्यातक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 2,11,20,29
आज कल्पना को उन्मुक्त उड़ान दीजिये/  रचनात्मक व  कलात्मक गतिविधियों के क्षेत्र में कुछ पहचान बना पाएंगे / मीडिया, धर्म प्रचारक, शोधार्थी, आर्किटेक्टस, ट्रांसपोर्टर्स, कॉस्मेटिक सर्जन्स, हीरे,चांदी, वाहन, पेट्रोल, प्रकाशन सामग्री के विक्रेता  आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ सम्पति से जुड़े किसी लंबित वाद या सौदेबाजी के आज प्रतिकूल परिणाम का अंदेशा है/
अंक 3,12,21,30
आज व्यक्तिगत प्रयास बहुत सार्थक परिणाम  देंगे व् आप भाग्य अनुकूलता से भी लाभान्वित होंगे/ व्यवसायिक, पारिवारिक, सामाजिक स्थिति सराहनीय रहेगी/ साहित्यिक व् धार्मिक गतिविधियों में भी समय दे पाएंगे/ चाँदी, हीरे, नवरतन , वाहन, ईंधन, कृषि भूमि के विक्रेता व दीर्घ कालीन निवेशक, सर्जन्स, स्त्रीरोग विशेषज्ञ, फोटो जर्नलिस्ट, मीडिया, धर्म प्रचारक, आर्किटेक्टस व् वास्तु विद अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 4,13,22,31
आज आप शांत मन से दैनिक दायित्व पूर्ण कर पाएंगे/ रचनात्मक गतिविधियों, आमोद प्रमोद, सैर सपाटे आदि की ओर भी रुझान रहेगा , परन्तु वाहन चालन में अधिक सावधानी बरतिए/ बुजर्गों व् उच्च अधिकारियों के दृष्टिकोण को समझने व् उनके साथ सामंजस्य अपनाने की कोशिश कीजिये/ एयर लाइन्स, चांदी व् कलाकृतियों के विक्रेता व् निर्यातक, मीडिया, कवि , अनुवादक व् कला समीक्षक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 5,14,23
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ दैनिक दायित्व सामान्य रूप से पर कर  पाना सम्भव होगा,  यदि आप क्रोध पर काबू रखें व  अनर्गल वाद  विवाद  से यथासम्भव  दूर रहें/ वाहंचालन में अधिक सजग रहिये/  सर्जरी के लिए दिन प्रतिकूल है/ सम्पति से जुड़े किसी लम्बित वाद व् सम्पति स्थान्तरण प्रक्रिया से भी आज परेशानी का अंदेशा है/ व्यवस्थित मन से दैनिक गतिविधियाँ सम्पन्न करने की कोशिश कीजिये व् नए प्रोजेक्ट्स शुरू न कीजिये/
अंक 6,15,24
दैनिक गतिविधियाँ सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे, परन्तु आपके क्रियाकलापों में नवीनता की कमी से आप बोरियत महसूस करेंगे/ अनर्गल वादविवाद व् सम्पति से जुडी कोई न्यायिक प्रक्रिया भी आज आपकी परेशानी की वजह हो सकते हैं/  शार्ट सर्किट व् आगजनी के प्रति भी सचेत रहिये/
अंक 7,16,25
आज सेहत व् आहार की ओर अधिक ध्यान दीजिये/किसी एलर्जी या वायु जनित संक्रमण से परेशानी का अंदेशा है/ सम्पति स्थांतरण या सम्पति की मुकदमेबाजी से भी आज प्रतिकूल परिणा परिणाम का अंदेशा है/ भाग्य कुछ हद तक आपको संबल देगा।/ आपके दृढ़तापूर्वक लिए गए निर्णय आप मनवाने की स्थिति में रहेंगे, परन्तु व्यवहार विनम्र रखिये/
अंक 8,17,26
दैनिक गतिविधियाँ निर्बाध पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/ धार्मिक गतिविधियों, योग ध्यान , तीर्थ यात्रा की ओर रुझान बढ़ेगा/ हीरे , नवरतन, ईंधन,वाहन , कृषि उत्पादों के विक्रेता, कृषि भूमि के दीर्घ कालीन निवेशक, धर्म गुरु व् वास्तु विद, आर्किटेक्टस व् ट्रांसपोर्टर्स आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/

अंक 9,18,27
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता से आपकी व्यवसायिक, सामाजिक व् पारिवारिक स्थिति सुखद रहेगी/ आप स्वतंत्रता परवय निर्णय लेते हुए अपनी बात मनवाने की स्थिति में रहेंगे/ कृषि भूमि में दीर्घ  कालीन निवेश हेतु उत्तम दिन है/ ईंधन , बारूद, नवरतन, हीरे, शल्य चिकित्सा उपकरणों के बिक्रेता, सर्जन्स, मीडिया, प्रकाशक, फोटो जर्नलिस्ट व् धर्म  प्रचारक अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment