Saturday, June 18, 2016

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 19/6/2016 रविवार


अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 19/6/2016  रविवार
==================================================
अंक 1,10,19,28
अपने बौद्धिक स्तर व् प्रबंधन योग्यता के आधार पर  राजनैतिक व् सामाजिक गतिविधियों मैं खास पहचान बना पाएंगे/ नेतृत्व की प्रवृति मुखर होगी/ रचनात्मक गतिविधियों, आमोद प्रमोद, सैर सपाटे मैं भी समय दे पाएंगे/विदेश यात्रा के अवसर बन सकते हैं/ शिपिंग इन्डस्ट्री , समुद्री उत्पादों के विक्रेता, साहसिक समुद्री अभियान प्रशिक्षक, चांदी व् कलाकृतियों के विक्रेता एवं निर्यातक, मीडिया , धर्म प्रचारक, कलाकार आज अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/
अंक 2,11,20,29
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति मैं  कोई ख़ास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ दैनिक गतिविधियां सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे/ कुछ समय पसंद दीदा गतिविधियों व् सामाजिक मेलमिलाप मैं दीजिये/आज जलजनित संक्रमण व समुद्री हवाओं से परेशानी का अंदेशा है/
अंक 3,12,21,30
दैनिक गतिविधियां सहजता से पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/  रचनात्मक गतिविधियों,आमोद प्रमोद व् सामाजिक सरोकार की गतिविधियों मैं समय दे पाएंगे/ चांदी,मोती,सीफ़ूड ,नमक, एक्वा गार्ड्स के विक्रेता, शिपिंग इन्डस्ट्री , साहसिक समुद्री अभियान से जुड़े लोग,  मीडिया आज अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/
अंक 4,13,22,31
आज अहम् पर यथासम्भव काबू रखिये,अन्यथा राजनैतिक व् प्रशासनिक क्षेत्र मैं उलझने बढ़ने का अंदेशा है/ भाग्य अनुकूलता के फलस्वरूप, आज आप रचनात्मक, सामाजिक व् धार्मिक क्रियाकलापों से कुछ पहचान बना पाएंगे/ शिपिंग इंडस्ट्री,चांदी, मोती ,मत्स्य, नमक, एक्वा गार्ड्स के विक्रेता, मनोवैज्ञानिक, धर्म गुरु, निर्यातक,मीडिया व् कलाकार आज अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/
अंक 5,14,23
आज नेतृत्व के प्रवृति व् प्रबंधन क्षमता और अधिक मुखर होगी/ आप राजनैतिक व् सामाजिक सरोकार की गतिविधियों मैं अग्रणी रहेंगे/ दुग्ध उत्पादों व् सफेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता, एन ज़ी ओ , मीडिया, आज अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/
अंक 6,15,24
दैनिक गतिविधियाँ निर्बाध पूर्ण कर पाएंगे, परन्तु नवीनता की कमी के कारण आप बोरियत महसूस करेंगे/ कुछ समय सामाजिक मेलमिलाप व् पसंद दीदा गतिविधियों मैं दीजिये व्  अपने आस पास बिखरी छोटी खुशियाँ सहजने की कोशिश कीजिये/
अंक 7,16,25
दैनिक गतिविधियाँ सहजता से पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/ आपकी रूचि सैर सपाटे, आमोद प्रमोद, साहसिक समुद्री अभियान, तैराकी आदि की पर बढ़ेगी/ शिपिंग सेक्टर, समुद्री उत्पादों , चांदी व् सी शेल की कलाकृतियों के विक्रेता ,  जल शुद्दिकरण सयंत्र, मीडिया व् कला समीक्षक, धर्म प्रचारक आज अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/
अंक 8,17,26
आज अहम पर यथासम्भव नियन्त्रण रखिये/ राजनैतिक स्तर पर कुछ वैचारिक मतभेद व् अधिकारियों से सामंजस्य की कमी आपकी उलझने बढ़ा सकते हैं/ सफ़ेद रंग की वस्तुओ के विक्रेता आज  अपेक्षाकृत कम लाभ कमा पाएंगे/उपभोग से पूर्व दुग्ध उत्पादों की शुद्धता के प्रति आश्वस्त हो लीजिये; आज फ़ूड पोइज़निंग का अंदेशा है/
अंक 9,18,27
आज आपकी स्थिति मैं किसी उल्लेखनीय बदलाव के आसार  नहीं  है/दैनिक गतिविधियाँ सहजता से सम्पन्न होने से आप संतुष्ट रहेंगे व् छुट्टी के दिन का आनंद ले पाएंगे/ आराम  कीजिये व् तरोताज़ा हो जाइए/



अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment