Wednesday, June 29, 2016

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 1/7/2016 शुक्रवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 1/7/2016  शुक्रवार

अंक 1,10,19,28
अपनी प्रबन्धन क्षमता व् नेतृत्व की प्रवृति के आधार पर आप , आज कुछ आर्थिक अवरोधों व् विरोध के बावजूद अपने दायित्व निभा पाएंगे/ बुजुर्गों व् जीवनसंगी के साथ वैचारिक सामंजस्य की नीति अपनाना सुखद रहेगा/ अनर्गल वादविवाद से यथासम्भव दूर रहिये/ वाहन चालन में भी अधिक सतर्कता बरतिए/ राजनीतिज्ञ , सफ़ेद रंग की वस्तुओं व् दुग्ध उत्पादों के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 2,11,20,29
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता से आर्थिक  व् सामाजिक स्थिति सुखद रहेगी/ प्रेम प्रसंग में आत्मीयता बढ़ेगी/ डेटिंग व् विवाह प्रस्ताव के लिए अनुकूल दिन है/ मीडिया, प्रकाशक, हीरे, एथनिक जेवेलरी ,वाहन, पेट्रोल के विक्रेता, फैशन व् ग्लेमर की गतिविधियों से जुड़े लोग , फिल्म निर्माता, कॉस्मेटिक सर्जन्स , सेक्सोलॉजिस्ट्स, कला समीक्षक, धर्म प्रचारक, आर्किटेक्टस व् ट्रांसपोर्टर्स , भूरे व् श्याम वर्ण वस्तुओं के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ /
अंक 3,12,21,30
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ आर्थिक स्तर पर भी दिन जोखिमपूर्ण है/ अपव्यय के कारण सहचर से कुछ मनमुटाव का अन्देशा है/ आपका रुझान आध्यात्मिक गतिविधियों की ओर बढ़ेगा/ आप दृढ़तापूर्वक निश्चय  लेते हुए समस्याओं का समाधान पा सकेंगे/ आर्किटेक्टस, ट्रांसपोर्टर्स, प्रकाशक, सर्जन्स , पेट्रोल, वाहन , हीरे, लोहे व् श्याम वर्ण वस्तुओं के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 4,13,22,31
आज अहम के टकराव के कारण प्रशासनिक व् राजनैतिक स्तर पर उलझने बढ़ सकती हैं/बुजुर्गों व् जीवनसंगी के साथ भी वैचारिक सामंजस्य बनाए रखने की कोशिश कीजिये/ वाहन चालन में अधिक सजग रहिये/ आर्थिक स्तर पर दिन जोखिमपूर्ण है/ किसी भी नए प्रोजेक्ट व् शेयर्स में निवेश न कीजिये/शांत मन से दैनिक दायित्व पूर्ण करने की कोशिश कीजिये/
अंक 5,14,23
अपनी प्रबंधन क्षमता व् बौद्धिक योग्यता के आधार पर आप स्वतंत्र रूप से निर्णय लेते हर प्रशासनिक, राजनीतिक व् व्यवसायिक दायित्व बखूबी निभा पाएंगे/ मन के  चंचलता पर यथासम्भव काबू रखिये / यातायात नियमों व् बुजुर्गों की अवहेलना आज आपकी परेशानी का सबब हो सकते है/ सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता, सामाजिक कार्यकर्ता व् राजनीतिज्ञ आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 6,15,24
दैनिक दायित्व सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता से आज आपकी सामाजिक व् आर्थिक स्थिति सुखद रहेगी/ प्रेम प्रसंग में आत्मीयता बढ़ेगी/ फैशन व् ग्लेमर की गतिविधियों से जुड़े  लोग, फिल्म निर्माता, सेक्सोलॉजिस्ट्स, भूरे रंग की वस्तुओं व् चर्म उत्पादों के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 7,16,25
दैनिक गतिविधियाँ निर्बाध पूर्ण कर पाएंगे/  भाग्य अनुकूलता से आज आपकी सामाजिक व् आर्थिक स्थिति सराहनीय  रहेगी/ डेटिंग व् विवाह प्रस्ताव के लिए अनुकूल दिन है/मीडिया, प्रकाशक, हीरे, एथनिक जेवेलरी ,वाहन, पेट्रोल के विक्रेता, फैशन व् ग्लेमर की गतिविधियों से जुड़े लोग , फिल्म निर्माता, कॉस्मेटिक सर्जन्स , सेक्सोलॉजिस्ट्स, कला समीक्षक, धर्म प्रचारक, आर्किटेक्टस व् ट्रांसपोर्टर्स , चर्म उत्पादों ,भूरे व् श्याम वर्ण वस्तुओं के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 8,17,26
आज अहम पर यथासम्भव काबू रखिये व् स्थिर मन से निर्णय लेते हुए स्थिति सँभालने की कोशिश कीजिये/ प्रशासनिक व् राजनैतिक विवादों से दूरी रखिये/ आपकी रूचि आज योग ध्यान, ज्योतिष परामर्श व् धार्मिक क्रिया कलापों की ओर बढ़ेगी/ हीरे, वाहन, पेट्रोल व् प्रकाशन सामग्री के विक्रेता ,ट्रांसपोर्ट्स व् आर्किटेक्टस , मीडिया व् धर्म प्रचारक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 9,18,27
दैनिक गतिविधियाँ, कुछ आर्थिक अवरोधों के बावजूद आप पूर्ण कर पाएंगे/ प्रेम प्रसंग में आत्मीयता की कमी खलेगी/किसी आत्मीयजन की कमी आज आप रह रह कर  महसूस करेंगे/आर्थिक नवनिवेश के लिए दिन जोखिमपूर्ण है/ आज दृढ़तापूर्वक निर्णय लेते हुए अपनी बात मनवा पाएंगे, परन्तु इस वजह से कुछ अपयश का भी अंदेशा है/ फोटो जर्नलिस्ट, मीडिया, आर्किटेक्टस, ट्रांसपोर्ट्स, धर्म गुरु व् योग प्रशिक्षक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे//


अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment