Tuesday, June 14, 2016

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 16/6/2016 गुरुवार


अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक  16/6/2016  गुरुवार
==================================================
अंक 1,10,19,28
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति मैं कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ दैनिक गतिविधियाँ सहजता से पूर्ण होने से मन शांत रहेगा/ आप रचनात्मक गतिविधियों, आमोद प्रमोद, सैर सपाटे व् आध्यात्मिक गतिविधियों के लिए समय दे पाएंगे/ शिपिंग इन्डस्ट्री ,समुद्री उत्पादों व् चाँदी  के विक्रेता व् निर्यातक, साहसिक समुदी अभियान व् तैराकी प्रशिक्षक,मीडिया, मनोवैज्ञानिक आज अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/
अंक 2,11,20,29
आज सेहत व् पेयजल की शुद्धता की ओर अधिक सजग रहिये/ जलजनित संक्रमण से परेशानी का अंदेशा है/ भाग्य अनुकूलता के फलस्वरुप , आज आप अस्वस्थता के बावज़ूद , अपने पारिवारिक व् व्यवसायिक दायित्व पूर्ण कर पाएंगे/ साहित्यिक व् सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा/ सोने व् सम्पति के विक्रेता, स्त्रीरोग विशेषज्ञ आर्किटेक्ट्स, आंतरिक सज्जाकार ,कला समीक्षक आज अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/
अंक 3,12,21,30
आज भाग्य व् कर्म दोनों ही आपको अपेक्षा से अधिक देंगे/ कारोबारी, सामाजिक व् पारिवारिक स्थिति सुखद व् सराहनीय रहेगी/ मीडिया, प्रकाशक, शिक्षाविद, आर्किटेक्ट्स, चांदी,मोती ,सोने,सम्पति के विक्रेता, आंतरिक सज्जाकार, प्रसूतिगृह, शिपिंग व्यवसाय से जुड़े लोग, धर्म प्रचारक आज अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/
अंक 4,13,22,31
आज आप लीक से हट कर कुछ कर पाएंगे/  अनुसन्धान, आविष्कार, समुद्री शोध, प्रशासनिक नवाचारों के क्षेत्र मैं कुछ पहचान बना पाएंगे/ चांदी,मोती , सीफ़ूड,नमक , दुग्ध उत्पादों के विक्रेता , जल शुद्धिकरण सयंत्र व् शिपिंग सेक्टर, मीडिया, धार्मिक साहित्य के प्रकाशक आज अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/
अंक 5,14,23
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति मैं कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ दैनिक गतिविधियाँ निर्बाध पूर्ण कर पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता से आपकी सामाजिक, पारिवारिक व् व्यवसायिक स्थिति सराहनीय रहेगी/ सोने ,सम्पति,गृह उपयोगी वस्तुओं के विक्रेता,आर्किटेक्ट्स, प्रसूतिगृह ,साहित्यकार ,सामाजिक कार्यकर्ता आज अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/
अंक 6,15,24
दैनिक गतिविधियाँ निर्बाध पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/ पारिवारिक व् सामाजिक गतिविधियों मैं कुछ अतिरिक्त समय दे पाएंगे/ सोने,सम्पति, गृह उपयोगी वस्तुओं के विक्रेता, साहित्यकार, प्रसूतिगृह, सामाजिक सरोकार की गतिविधियों से जुड़े लोग,आर्किटेक्ट्स व् आंतरिक सज्जाकार आज अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/
अंक 7,16,25
आज आपके प्रयास बहुत सार्थक परिणाम देंगे व आप भाग्य अनुकूलता से भी लाभान्वित होंगे/ व्यवसाय व् निवास बदलने हेतु उत्तम दिन है/ शिपिंग इन्डस्ट्री , चांदी,समुद्री उत्पादों ,एक्वा गार्ड्स के विक्रेता, साहसिक समुद्री अभियान प्रशिक्षक, साहित्यकार, मनोवैज्ञानिक, स्त्रीरोग विशेषज्ञ मीडिया, शिक्षाविद  व् प्रकाशक , सोने व् सम्पति के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/
अंक 8,17,26
दैनिक गतिविधियाँ सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता से सामाजिक, पारिवारिक व् व्यवसायिक दायित्व बखूबी निभ जाएंगे/ आर्किटेक्ट्स,सोने,सम्पति, गृह उपयोगी वस्तुओं के विक्रेता,सामाजिक कार्यकर्ता,स्त्रीरोग विशेषज्ञ ,साहित्यकार व् प्रकाशक आज अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/
अंक 9,18,27
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति मैं कोई उल्लेखनीय बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता से , आपकी कारोबारी,सामाजिक व् पारिवारिक स्थिति सुखद रहेगी/ प्रसूतिगृह, आर्किटेक्ट्स,वास्तु विद, सोने व् सम्पति, गृह उपयोगी वस्तुओं के विक्रेता , शैक्षणिक गतिविधियों से जुड़े लोग आज अधिक अनुकूल स्थिति मैं रहेंगे/

अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment