Friday, May 27, 2016

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 28/5/2016 `शनिवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 28/5/2016  शनिवार  
====================================================
अंक 1,10,19,28
आज अपने नेतृत्व की प्रवृति  व् प्रबंधन क्षमता के आधार पर आप राजनैतिक  प्रशासनिक व् सामाजिक क्रियाकलापों में अग्रणी रहेंगे/ सफ़ेद रंग की वस्तुओं व्  दुग्ध उत्पादों के विक्रेता, एन जी ओ व् राजनीतिज्ञ आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/  अहम पर यथा सम्भव  काबू रखिये/ बुजर्गों व् जीवनसंगी के साथ सामंजस्य की नीति अपनाइए/ वाहन चालान में भी अधिक सतर्क रहिये/ नवनिवेश के लिए दिन जोखिमपूर्ण है/
अंक 2,11,20,29
दैनिक गतिविधियाँ सहजता से पूर्ण कर पाएंगे/  भाग्य अनुकूलता से आपकी सामाजिक व् व्यवसायिक स्थिति सुदढ़  होगी/ डेटिंग व् विवाह प्रस्ताव के लिए भी अनुकूल दिन है/ हीरे व् एथनिक जेवेलरी के विक्रेता, फैशन व् ग्लेमर जगत, सेक्सोलोजिस्ट्स, कला  समीक्षक, मीडिया, प्रकाशक, आर्किटेक्टस, कॉस्मेटिक सर्जन्स, ट्रांसपोर्टर्स, धर्म प्रचारक व् धार्मिक साहित्य के प्रकाशक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 3,12,21,30
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ कुछ आर्थिक अवरोधों के बावजूद, आज आप  भाग्य अनुकूलता के फलस्वरूप, अपने दायित्व पूर्ण कर सकेंगे व् कुछ विरोध के बावजूद, दृढ़ता पूर्वक अपनी बात मनवा पाएंगे/ धर्म गुरु, आर्किटेक्टस, सर्जन्स, मीडिया, प्रकाशक, हीरे, वाहन व् पेट्रोल के विक्रेता, आर्किटेक्टस व् ट्रांसपोर्टर्स अधिक  अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 4,13,22,31
अहम पर  यथासम्भव नियन्त्रण रखिये व् अनर्गल वादविवाद से दूर रहिये/ बुजुर्गों व् उच्च अधिकारियों के  वैचारिक सामंजस्य की नीति अपनाने की कोशिश कीजिये/ राजनैतिक व् प्रशासनिक स्तर पर कुछ परेशानी का अंदेशा है/  आपका कोई प्रियजन आज आपसे बिछुड़ सकता है/ वाहन चालन में भी आज अधिक सतर्कता बरतिए/ नवनिवेश हेतु दिन प्रतिकूल है/ संयमित मन से दैनिक गतिविधियाँ पूर्ण करने की कोशिश कीजिए/
अंक 5,14,23
प्रशासनिक योग्यता व् प्रबंधन क्षमता के आधार पर आप दैनिक दायित्व बखूबी निभा पाएंगे/ मन की चपलता पर यथासम्भव काबू रखिये/ यातायात नियमों व बुजुर्गों की अवहेलना आज आपकी परेशानी का सबब हो सकते हैं/  विदेश सेवा में कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी, राजनेता, सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता व् दुग्ध वितरक आज अधिक अनुकूल स्थिति रहेंगे/
अंक 6,15,24
दैनिक गतिविधियाँ निर्बाध पूर्ण कर पाएंगे/  भाग्य अनुकम्पा से आपकी सामाजिक व् व्यवसायिक स्थिति सुखद रहेगी/  प्रेम प्रसंग में आत्मीयता बढ़ेगी/ फैशन व् ग्लेमर की गतिविधियों से जुड़े लोग, चर्म उत्पादों, कास्मेटिक व् भूरे रग की वस्तुओं के विक्रेता, कला समीक्षक व् सेक्सोलोजिस्टस आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 7,16,25
दैनिक दायित्व सहजता से निभा पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता से आपकी व्यवसायिक व् सामाजिक स्थिति सुखद रहेगी/ प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी व् आपकी राय को सहज अनुमोदन मिलेगा/ हीरे, वाहन, पेट्रोल, एथनिक जेवेलरी व् हस्तशिल्प उत्पादों के विक्रेता , संग्रहालय व् वाचनालय , कल दीर्घा संचालक, मीडिया, प्रकाशक, कॉस्मेटिक सर्जन्स, सेक्सोलॉजिस्ट्स, आर्किटेक्टस, ट्रांसपोर्टर्स , धर्म प्रचारक व् भविष्य वेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 8,17,26
आज अहम पर काबू रखते हुए, अनर्गल वाद विवाद से दूर रहिए , अन्यथा प्रशासनिक व् राजनैतिक स्तर पर परेशानी बढ़ सकती है/ उपभोग से पूर्व दुग्ध उत्पादों की शुद्धता के प्रति आश्वस्त हो लीजिए/ भाग्य अनुकूलता से आज, आप कुछ विरोध के बावजूद भी, अपनी बात मनवाने की स्थिति में रहेंगे/ आर्किटेक्टस, ट्रांसपोर्टर्स, वाहन, ईंधन व् हीरे के विक्रेता, सर्जन्स , मीडिया व् धर्म प्रचारक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 9,18,27
दैनिक गतिविधियाँ, आर्थिक अवरोधों के बावजूद पूर्ण कर  पाएंगे/ प्रेम प्रसंग में आज आत्मीयता की कमी महसूस होगी/ आर्थिक स्तर पर दिन जोखिमपूर्ण है/ धार्मिक गतिविधियों, योग ध्यान आदि में रुझान बढ़ेगा/ सर्जन्स, ट्रांसपोटर्स, आर्किटेक्टस, श्याम  वर्ण वस्तुओं , हीरे, वाहन व् पेट्रोल के विक्रेता , मीडिया व् धर्म प्रचारक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/


अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment