Thursday, May 26, 2016

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 27/5/2016 शुक्रवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक  27/5/2016   शुक्रवार
===================================================
अंक 1,10,19,28
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति  में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य अनुकूलता  फलस्वरूप, आज आप कुछ आर्थिक बाधाओं के बावजूद,  आप अपने दैनिक दायित्व निभा पाएंगे/ प्रेम प्रसंग में आत्मीयता
की कमी खलेगी/  टूरिज्म सेक्टर, मनोरोग व् बालरोग विशेषज्ञ, खेल सामग्री व् स्लेटी रंग की वस्तुओं के विक्रेता, इवेंट मेनेजर्स व् कोरियोग्राफर्स आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 2,11,20,29
आज सेहत व् आहार की ओर अधिक ध्यान दीजिये/ क्रोध पर भी यथासम्भव काबू रखिये/ सम्पति से जुडी कोई मुकदमेबाजी या सौदेबाजी आज आपकी परेशानी का सबब का सबब हो सकते हैं/ भाग्य अनुकूलता से, आज आप अस्वस्थता के बावजूद, अपने सामाजिक व् व्यवसायिक दायित्व बखूबी निभा पाएंगे/ सेक्सोलॉजिस्ट्स, मनोरोग विशेषज्ञ, नर्सिंग होम्स, खेल जगत, फैशन व् ग्लेमर की गतिविधियों से जुड़े लोग, निर्यातक व् बैंकर्स आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 3,12,21,30
आज आप दृढ़तापूर्वक निश्चय लेते हुए अपनी बात मनवाने की स्थिति में रहेंगे/ संतान  पक्ष की किसी चिंता व् आकस्मिक आये मेहमानों के कारण पूर्ण निर्धारित कार्यक्रम में कुकज फेर बदल कां अंदेशा है/ कुछ आर्थिक परेशानी व् मानसिक तनाव के बावजूद, आप व्यक्तिगत प्रयास के फलस्वरूप, आप काफी हद तक स्थिति सम्भाल  पाएंगे/
अंक 4,13,22,31
कुछ आर्थिक अवरोधों के बावजूद , दैनिक दायित्व सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे/ विदेशी सम्पर्क सूत्र व् मित्रमंडली आज आपके विशेष सहायक हो सकते हैं/ निर्यातक, खेल सामग्री व् स्लेटी रंग की वस्तुओं के विक्रेता,
नर्सिंग होम्स,मनोरोग चिकित्सिक, इवेंट मैनेजर्स व् कोरियोग्राफर्स आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
प्रेम प्रसंग में आज आत्मीयता की कमी खलेगी/
अंक 5,14,23
आज सेहत व् आहार की ओर अधिक ध्यान दीजिये/क्रोध पर भी यथासम्भव काबू रखिये/  सम्पति से जुडी कोई न्यायिक प्रक्रिया या सौदेबाजी आज आपकी परेशानी का सबब हो सकते हैं/  भाग्य अनुकम्पा से आज आप अस्वस्थता के बावजूद, अपने दायित्व निभा पाएंगे/  निर्यातक, इवेंट मैनेजर्स, संगीत व् नृत्य निर्देशक , बैंकर्स व् लोन एजेंट्स आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 6,15,24
आज  लम्बे समय से स्थगित करते आ रहे स्वास्थ्य परीक्षण को और अधिक टालना आपकी परेशानी का सबब हो सकता है/  आगजनी व् गर्मी से भी परेशानी कांदेशाहै/ सम्पति से जुडी कोई न्यायिक प्रक्रिया य सौदेबाजी भी आज आपकी परेशानी का सबब हो सकते हैं/ भाग्य अनुकूलता से, आप आप कुछ बड़ों के बावजूद, अपने व्यवसायिक व् समाजिक दायित्व निभा पाएंगे/ फैशन व ग्लेमर की गतिविधियों से जुड़े लोग, भूरे रंग की वस्तुओं व् एथनिक जेवेलरी के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 7,16,25
सेहत व् आहार की ओर अधिक ध्यान दीजिये/ लू, आगजनी व् शार्ट सर्किट से भी आज परेशानी का अंदेशा है/ भाग्य अनुकूलता से आज आप अस्वस्थता के बावजूद, अपने सामाजिक, व्यवसायिक व् पारिवारिक दायित्व निभा पाएंगे/मनोरोग व् बालरोग विशेषज्ञ, सेक्सोलॉजिस्ट्स, नर्सिंग होम्स, स्लेटी व् भूरे रंग की वस्तुओं के विक्रेता , फिल्म निर्माता व् कोरियोग्राफर्स आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 8,17,26
आज आप दृढ़तापूर्वक निश्चय लेते हुए अपनी बात मनवाने की स्थिति में रहेंगे/ धार्मिक गतिविधियों व् योग ध्यान की ओर रुझान बढ़ेगा/ कृषि उत्पादों, ईंधन, बहु रंगी उत्पादों के विक्रेता,  फोटो जर्नलिस्ट, धर्म गुरु व् भविष्य वेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 9,18,27
आज कुछ आर्थिक अवरोधों व् मानसिक तनाव के बावजूद, आप  व्यक्तिगत प्रयासों के फलस्वरूप दायुत्व निर्वहन कर पाएंगे/ सहचर की भावनाओं के प्रति अधिक सहिष्णु रहिये/ व्यय से पूर्व बजट अवश्य निर्धारित कर लीजिए/ आज किसी को भी उधार न दीजिए और न ही किसी से उधार लीजिए/ आपकी रूचि आज धार्मिक क्रियाकलापों में बढ़ेगी/ कृधक वर्ग, भू उत्पादों , ईंधन व् बहु रंगी वस्तुओं के विक्रेता, फोटो जर्नलिस्ट आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/


अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्यांक

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment