Sunday, May 22, 2016

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 23/5/2016 सोमवार

अंक ज्योतिष के आधार पर आपका भविष्यफल दिनांक 23/5/2016   सोमवार  
===================================================
अंक 1,10,19,28
आज का दिन व्यस्ततापूर्ण व् सार्थक परिणाम दायक है/ अपनी प्रबंधन व् प्रशासनिक क्षमता के आधार पर आप सामाजिक, राजनीतिक व् प्रशासनिक क्षेत्र में खास पहचान बना पाएंगे/  टूरिज्म सेक्टर, एन जी ओ, मनोरोग व् बालरोग विशेषज्ञ, सफ़ेद व् स्लेटी रंग की वस्तुओं के विक्रेता , संगीत व् नृत्य निर्देशक, इवेंट मैनेजर्स व् निर्यातक अधिक अनुकूल  स्थिति में रहेंगे/ विदेश में भ्रमण, उच्च अध्ययन व् नए व्यवसाय या नौकरी हेतु जाने के लिए , सांस्कृतिक व् खेल स्पर्धा में भाग लेने हेतु विशेष अनुकूल दिन है/
अंक 2,11,20,29
आज आप दिन भर विभिन्न सामाजिक, व्यवसायिक गतिविधियों व् रचनात्मक कार्यों में व्यस्त रहेंगे व् सार्थक परिणाम पाएंगे/ एयर लाइन्स, होटल उद्यमी, निर्यातक, बैंक मैनेजर्स, नर्सिंग होम्स, मनोचिकित्सिक, कोरियोग्राफर्स , चांदी, कलाकृतियों, खेल सामग्री के विक्रेता व् निर्यातक अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ विदेशी सम्पर्क सूत्र आज आपके विशेष सहायक हो सकते हैं/
अंक 3,12,21,30
 संतान पक्ष की किसी समस्या से कुछ अनमने रहेंगे/ धैर्य पूर्वक समाधान पाने की कोशिश कीजिए;  आंशिक सफलता मिलेगी/ आकस्मिक आये मेहमानों के कारण आज पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों में कुछ फेर बदल का अंदेशा है/  कलाकार, चांदी के विक्रेता, मीडिया व् एयर लाइन्स आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 4,13,22,31
आज आप दिन  भर व्यवसायिक व्  सामाजिक कारणों से व्यस्त रहेंगे/ टूरिज्म सेक्टर , एयर लाइन्स, बैंकर्स, निर्यातक, कोरियोग्राफर्स , मनोरोग व् बालरोग विषेशज्ञ, खेल जगत, इवेंट मैनेजर्स, लोन व् ट्रेवल एजेंट्स , सफ़ेद व् स्लेटी रंग की वस्तुओं व् कलाकृतियों के विक्रेता आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 5,14,23
आज का दिन हलचल भरा व् सार्थक परिणाम देने वाला है/  आप व्यक्तिगत प्रयास व् भाग्य अनुकूलता दोनों से ही लाभान्वित होंगे/ विदेश सेवा में कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी, राजदूत व् सांस्कृतिक शिष्ट दल आज विशेष अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ नर्सिंग होम्स, मनोरोग विशेषज्ञ , टूरिज्म सेक्टर, खेल जगत, इवेंट मैनेजर्स, संगीत व् नृत्य निर्देशक, लोन व् ट्रेवल एजेंट्स, बैंकर्स आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/ विदेश में राजनैतिक व्  सांस्कृतिक शिष्ट दल भेजने, निर्यात व्यवसाय विस्तार , नए व्यवसाय व् भ्रमण हेतु जाने के लिए विशेष अनुकूल दिन है/
अंक 6,15,24
व्यक्तिगत प्रयास आज आपकी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं ला पाएंगे/ भाग्य से भी आज आप किसी अनुकम्पा की आशा में न रहिये/  दैनिक गतिविधियाँ निर्बाध पूर्ण होने से आप संतुष्ट रहेंगे/  अपने आस पास बिखरी छोटी छोटी खुशियां सहजने की कोशिश कीजिये/
अंक 7,16,25
आज विदेशी सम्पर्क सूत्र व् मित्र मंडली आपके विशेष सहायक हो सकते हैं/  विदेश में उच्च अध्ययन, सांस्कृतिक व् खेल स्पर्धा हेतु जाने , निर्यात व्यवसाय विस्तार एवं भ्रमण हेतु जाने के लिए विशेष अनुकूल दिन है/ होटल उद्यमी, लोन व् ट्रेवल एजेंट्स, कोरियोग्राफर्स , खेल जगत, मनोरोग व् बालरोग विशेषज्ञ ,निर्यातक, चांदी, स्लेटी रंग की वस्तुओं व् खेल सामग्री के निर्यातक आज अधिक अनुकूल स्थिति में रहेंगे/
अंक 8,17,26
दैनिक गतिविधियाँ सामान्य रूप से पूर्ण कर पाएंगे/ यथासम्भव काबू रखिये; अन्यथा राजनैतिक व् प्रशासनिक स्तर पर अनर्गल वादविवाद आपकी परेशानी बढ़ा सकते हैं/ सफ़ेद रंग की वस्तुओं के विक्रेता व् दुग्ध वितरक आज अपेक्षाकृत कम लाभ कमा पाएंगे/
अंक 9,18,27
आज संयमित व् एकाग्र मन से दैनिक दायित्व पूर्ण करने की कोशिश कीजिये/  संतान पक्ष  की किसी समस्या से कुछ अनमने रहेंगे/ धैर्य पूर्वक समाधान पाने की कोशिश कीजिए/ आज किसी को भी उधार मत दीजिये / यात्रा प्रवास में भी कुछ बाधा का अंदेशा है/


अपना मूलांक व् भाग्यांक जानने के लिए ,कृपया www.numeropath.com मैं देखिये "जानिए अपना मूलांक और भाग्या

उपरोक्त अंक गणना आपके जन्मांक व् भाग्यांक पर आधारित सामान्य भविष्यफल है/गहन व्यक्तिगत भविष्य फल जानने के लिए,आपके जनम के माह व् वर्ष की तत्काल अवस्था को भी ध्यान मैं रखना आवश्यक है/

रजनी छाबड़ा 
वरिष्ठ अंकशास्त्री 


www. numeropath .com 

No comments:

Post a Comment